नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. ……., यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
(अ) टोंस
(ब) केन
(स) हिण्डन
(द) चम्बल
उत्तर –(द)
व्याख्या – यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी चम्बल है। चम्बल नदी का उदगम महु के पास जानापाव पहाड़ी से हुआ है। यह इटावा के पास यमुना नदी में मिलती है।
प्र. भारत में 12 ज्योतिर्लिंग में से एक, मध्यप्रदेश के…. में मौजूद है।
(अ) रीवा
(ब) उज्जैन
(स) सागर
(द) इंदौर
उत्तर –(ब)
व्याख्या – भारत के 12 ज्योतिर्लिंगो में से मध्य प्रदेश में 2 ज्योतिर्लिंग विराजमान है।
1. महाकालेश्वर उज्जैन
2. ओडम् कारेश्वर ओडमकारेश्वर (खण्डवा)
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. सामान्यत: लोकसभा की प्रत्येक बैठक का …. प्रश्नकाल कहा जाता है।
(अ) बाकी घंटा
(ब) पहला घंटा
(स) दूसरा घंटा
(द) अंतिम घंटा
उत्तर – (ब)
व्याख्या – सामान्यत: लोकसभा की प्रत्येक बैठक का पहला घण्टा प्रश्न काल का होता है संसद को दोनों सदनों में प्रश्नकाल के ठीक बाद का समय शून्य काल कहा जाता है। शून्यकाल 12 बजे से 1 बजे तक होता है।
प्र. अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय…. थे।
(अ) कल्पना चावला
(ब) राकेश शर्मा
(स) सुनीता विलियम्स
(द) रविश मल्होत्रा
उत्तर –(ब)
व्याख्या – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा 3 अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष मे जाने वाले प्रथम भारतीय बने। अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल प्रथम महिला कल्पना चावला थी।
प्र. अकबर का मकबरा,…… में स्थित है।
(अ) आगरा
(ब) इलाहाबाद
(स) लखनऊ
(द) मेरठ
उत्तर – (अ)
व्याख्या –
मकबरा स्थान
अकबर का मकबरा सिकंदरा (आगरा)
जहॉंगीर का मकबरा शाहदरा
हुमायूँ का मकबरा दिल्ली
शेरशाह का मकबरा सासाराम (बिहार)
बाबर का मकबरा काबुल
प्र. ओज़ोन परत …… को रोकती है।
(अ) पराबैंगनी विकिरण
(ब) अवरक्त विकिरण
(स) हरी विकिरण
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (अ)
व्याख्या – ओजोन परत सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण को पृथ्वी पर आने से रोकती है।
प्र. भारतीय वन प्रबंधन संस्थान ……. में स्थित है।
(अ) इंदौर
(ब) जबलपुर
(स) भोपाल
(द) ग्वालियर
उत्तर – (स)
व्याख्या –
संस्थान स्थान
भारतीयवन प्रबंधन संस्थान (IIFM) भोपाल
म.प्र. वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर
आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान ग्वालियर
प्र. ….. को “महलों का शहर’’ के नाम से भी जाना जाता है।
(अ) मंगलौर
(ब) हुबली
(स) मैसूर
(द) बेंगलुरू
उत्तर – (स)
व्याख्या –
भौगोलिक उपनाम शहर
महलों का शहर मैसूर
अंतरिक्ष का शहर बैंगलुरू
स्वर्ण मंदिर का शहर अमृतसर
भारत का प्रयोग द्वार मुम्बई
प्र. शरद जोशी सम्मान, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा…… के क्षेत्र में उपलब्धि हेतु दिया जाता है।
(अ) खेल
(ब) लेखन
(स) संगीत
(द) नृत्य
उत्तर – (ब) व्याख्या – शरद जोशी सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1992-93 में प्रारम्भ किया गया यह सम्मान हिंदी व्यंग, ललित निबंध लेखन के क्षेत्र में उपलब्धि हेतु दिया जाता है। एवं एक लाख रूपये की सम्मानित राशि प्रदान की जाती है।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।