नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. इनमें से कौन यमुना की सहायक नदी नहीं है?

(अ) हिरन

(ब) सिंध

(स) टोंस

(द) केन

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – सिंघ, चम्‍बल, बेतवा, केन एवं टोंस यमुना नदी की सहायक नदियां है। जबकि हिरन, शेर, तबा नर्मदा की सहायक नदियॉं है।

प्र. निम्‍न‍लिखित भारतीय राज्‍यों में से किस राज्‍य का अपना एक अलग संविधान है?

(अ) अरूणाचल प्रदेश

(ब) सिक्किम

(स) हिमाचल प्रदेश

(द) जम्‍मू एवं कश्‍मीर

उत्‍तर – (द)व्‍याख्‍या – भारतीय राज्‍य जम्‍मू कश्‍मीर का अपना अलग संविधान व राजकीय ध्‍वज है जम्‍मू कश्‍मीर को भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 370 के अन्‍तर्गत विशेष राज्‍य का दर्जा मिला है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. मध्‍यप्रदेश में तानसेन समारोह … महीने में आयोजित किया जाता है।

(अ) मार्च

(ब) दिसम्‍बर

(स) जुलाई

(द) सितम्‍बर

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या – मध्‍य प्रदेश में तानसेन समारोह का आयोजन ग्‍वालियर में प्रतिवर्ष दिसम्‍बर माह में किया जाता है। वर्ष 2015-16 का तानसेन पुरस्‍कार पं. एल. के पंडित और 2016-17 का पुरस्‍कार पं. डालचंद शर्मा को दिया गया।

प्र. गाथा जलप्रपात, मध्‍यप्रदेश के ….. जिले में‍ स्थित है।

(अ) पन्‍ना

(ब) रीवा

(स) धार

(द) भिंड

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या –

जल प्रपात              स्‍थान

गाथा                  पन्‍ना

रजत                  पचमढ़ी

बहुटी                  रीवा

केवटी                 रीवा

अप्‍सरा                पचमढ़ी

धुऑंधार               जबलपुर

दुग्‍धधारा              अमरकंटक(अनूपपुर)

प्र. मध्‍यप्रदेश खंडवा में कौन-से प्रसिद्ध पार्श्‍व गायक पैदा हुए थे?

(अ) किशोर कुमार

(ब) मुहम्‍म्‍द रफ़ी

(स) महेंद्र कपूर

(द) कुंदन लाल सहगल

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – प्रसिद्ध पार्श्‍व गायक किशोर कुमार का जन्‍म खण्‍डवा में हुआ था। इनके सम्‍मान में प्रतिवर्ष खण्‍डवा में किशोर कुमार समारोह का आयोजन किया जाता है।

प्र. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला शहर …..है।

(अ) मुंबई

(ब) दिल्‍ली

(स) बेंगलुरू

(द) चेन्‍नई

उत्‍तर –(अ)

व्‍याख्‍या – 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सर्वाधित जनसंख्‍या वाला शहर मुम्‍बई एवं सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला राज्‍य उत्‍तरप्रदेश है।

प्र. भारत में सबसे पुरानी पत्‍थर की संरचना …. है।

(अ) धालावीरा

(ब) सॉंची स्‍तूप

(स) धमक स्‍तूप

(द) ताज महल

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – सम्राट अशोक ने रायसेन जिले में सॉची सतूप का निर्माण कराया यह भारत में सबसे पुरानी पत्‍थर संरचना है। सॉंची बौद्ध नगरी के नाम से प्रसिद्ध है।

प्र. ओडि़सा में हीराकुंड परियोजना, किस नदी पर निर्मित है?

(अ) कावेरी नदी

(ब) ब्रह्मपुत्र

(स) गंगा-नदी

(द) महानदी

उत्‍तर –(द)

व्‍याख्‍या –

परियोजना                           नदी

हीराकुण्‍ड परियोजना                   महानदी

भांखड़ा नागल परियोजना               सतलुज

नागार्जुन सागर परियोजना              कृष्‍णा

फरक्‍का परियोजना                    गंगा, भागीरथी

प्र. …… मध्‍यप्रदेश का राजकीय पक्षी है।

(अ) एथियाई कोयल

(ब) दूधराज (भारतीय पैराडाइज फ्लाईकैचर)

(स) बैंडेड बे कोयल

(द) बार्न स्‍वालो

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – मध्‍य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज (भारतीय पैराडाइज फलाईकैचर) है इसे शाहबुलबुल भी कहा जाता है।

प्र. चचाई जलप्रपात, मध्‍यप्रदेश के ….. जिले में है।

(अ) धार

(ब) रीवा

(स) भिंड

(द) कटनी

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – चचाई जलप्रवाह मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में बीजक नदी पर स्थित है। यह प्रदेश का सबसे ऊँचा जल प्रपात है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *