नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय ….. में स्थित है।
(अ) भोपाल
(ब) सांची
(स) नागदा
(द) जबलपुर
उत्तर –(द)
व्याख्या – मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर में स्थित है।
प्र. निम्नलिखित में से कौन कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति नहीं है?
(अ) मुत्तुस्वामी दीक्षित
(ब) त्यागराज
(स) श्यामा शास्त्री
(द) स्वातितिरूनाल
उत्तर –(द)व्याख्या – स्वातितिरूनाल कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति नहीं है।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. निम्नलिखित पुरस्कारों में से किसके प्राप्तकर्ता को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उच्चतम नकद पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) महात्मा गॉधी पुरस्कार
(ब) किशोर कुमार पुरस्कार
(स) शिखर पुरस्कार
(द) शरद जोशी पुरस्कार
उत्तर – (अ)
व्याख्या – महात्मा गॉंधी पुरस्कार प्राप्तकर्ता को म.प्र. सरकार द्वारा उच्चतम नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसमें 10 लाख की इनामी राशि प्रदान की जाती है।
प्र. महाराष्ट्र के बाहर मराठी लोगों का सबसे अधिक संकेन्द्रण…..में है।
(अ) गुजरात
(ब) मध्यप्रदेश
(स) छत्तीसगढ़
(द) गोवा
उत्तर – (ब)
व्याख्या – महाराष्ट्र के बाहर मराठी लोगों का सबसे अधिक संक्रेन्द्रण म.प्र. में है।
प्र. मानव शरीर में …. हड्डियॉं हैं।
(अ) 202
(ब) 204
(स) 206
(द) 212
उत्तर – (स)
व्याख्या – मानव शरीर में 206 हड्डियॉं है।
प्र. 2011 की गणना के अनुसार क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से मध्य प्रदेश में ….. सबसे छोटा जिला है।
(अ) आगर
(ब) भोपाल
(स) दतिया
(द) बुरहानपुर
उत्तर – (स)
व्याख्या – 2011 की गणना के अनुसार म.प्र. का क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला दतिया है।
प्र. निम्न में से किस शहर को राजस्थान का ‘व्हाइट सिटी’ कहा जाता है?
(अ) अजमेर
(ब) उदयपुर
(स) नागपुर
(द) श्री गंगानगर
उत्तर – (ब)
व्याख्या – उदयपुर शहर को राजस्थान का व्हाइट सिटी कहा जाता है।
प्र. भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त …. द्वारा नियुक्त किया जाता है।
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) राष्ट्रपति
(स) मंत्रिमंडल सदस्य
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर –(ब)
व्याख्या – भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
प्र. भोपाल , वर्ष …… में मध्यप्रदेश की राजधानी बना।
(अ) 1956
(ब) 1965
(स) 1947
(द) 1974
उत्तर – (अ)
व्याख्या – भोपाल को 1956 में मध्यप्रदेश की राजधानी बना।
प्र. विश्व बैंक का मुख्यालय कहॉं स्थित है?
(अ) स्विट्जरलैंड
(ब) वियना
(स) जिनेवा
(द) वाशिंगटन डी.सी.
उत्तर – (द)
व्याख्या – विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन D.C में स्थित है।
प्र. सरदार सरोवर बाँध ….. नदी पर बनाया गया है।
(अ) नर्मदा
(ब) बेतवा
(स) सोन
(द) चंबल
उत्तर – (अ)व्याख्या – सरदार सरोवर बॉंध नर्मदा नदी पर गुजरात राज्य में निर्मित किया गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात के सुखाग्रस्त इलाकों में पानी पहुँचाना और बिजली पैदा करना है।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।