नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. मध्‍यप्रदेश का प्राचीन शहर “दशपुर’’  अब किस प्रदेश क्षेत्र में स्थित है?

(अ) भोपाल

(ब) झाबुआ

(स) विदिशा

(द) मंदसौर

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश का प्राचीन शहर दशपुर मंदसौर क्षेत्र में स्थित है।

प्र. निम्‍‍नलिखित में से कौन-सा राज्‍य मध्‍यप्रदेश के दक्षिण दिशा में स्थित है?

(अ) राजसथान

(ब) उत्‍तरप्रदेश

(स) महाराष्‍ट्र

(द) गुजरात

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश के दक्षिण में महाराष्‍ट्र राज्‍य स्थित है। पूर्व में छत्‍तीसगढ़ , उत्‍तर  में उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम में राजस्‍थान और गुजरात राज्‍य स्थित है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. आकार के अनुसार (भौगोलिक क्षेत्र) मध्‍यप्रदेश भारत का …. सबसे बड़ा राज्‍य है।

(अ) तीसरा

(ब) दूसरा

(स) चौथा

(द) पॉंचवी

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – आकार के अनुसार (भौगोलिक क्षेत्र) मध्‍यप्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्‍य है। जबकि जनसंख्‍या में देश का 5वां बड़ा राज्‍य है।

प्र. मध्‍यप्रदेश की संगीत राजधानी किस शहर को बोला जाता है?

(अ) इन्‍दौर

(ब) मैहर

(स) भोपाल

(द) उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – म.प्र. की संगीत राजधानी के रूप में सतना जिले का मैहर शहर प्रसिद्ध है।

प्र. गिन्‍नौर गढ़ का किला किस  नगर के पास स्थित है?

(अ) देवास

(ब) धार

(स) भोपाल

(द) रीवा

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – गिन्‍नौरगढ़ का किला भोपाल नगर के पास स्थित है।

प्र. हो और बूंदा जनजातियों में युवाओं के घरों को कहा जाता है-

(अ) गयातारू

(ब) कालव

(स) गीतिओरा

(द) कोरकू

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या – हो और बूंदा जनजातियों के घरों को गीतिओरा कहा जाता है।

प्र. ‘नर्मदा बचाओं आन्‍दोलन’ निम्‍न के साथ जुड़ा हुआ है-

(अ) जे.पी. नारायण

(ब) मेधा पाटकर

(स) पी.चिदम्‍बरम

(द) हेमवती बहुगुणा

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- नर्मदा बचाओं आंदोलन का संबंध मेधा पाटकर से हैं।

प्र. ग्‍वालियर का पूरा नाम है-

(अ) गोपगिरी

(ब) रेवांचल

(स) गीतांजलि

(द) ग्‍वादर

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या – ग्‍वालियर का पूराना नाम गोपागिरी था।

प्र. पेशवा बाजीराव द्वितीय का जन्‍म किस किले में हुआ था?

(अ) ग्‍वालियर किला

(ब) रायसेन किला

(स) असीरगढ़ किला

(द) धार का किला

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- पेशवा बाजीराव द्वितीय का जन्‍म धार के किले में हुआ था।

प्र. मध्‍यप्रदेश की सबसे पवित्र नदी है-

(अ) गंगा

(ब) यमुना

(स) नर्मदा

(द) चंबल

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या- म.प्र की सबसे पवित्र नदी नर्मदा नदी है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *