नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. किस नोबल पुरस्‍कार विजेता का जन्‍म स्‍थान मध्‍यप्रदेश में है?

(अ) रविन्‍द्रनाथ टैगोर

(ब) मदर टेरेसा

(स) कैलाश सत्‍यार्थी

(द) अर्मत्‍य सेन

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या – नोबल पुरस्‍कार विजेता कब कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म मध्‍यप्रदेश के विदिशा में हुआ था।

प्र. 2011 जनगणना के अनुसार मध्‍यप्रदेश बाल लिंगानुपात कितना है?

(अ) 918

(ब) 940

(स) 950

(द) 960

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– 2011 जनगणना के अनुसार म.प्र. का बाल लिंगानुपात 918 है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. जनगणना 2011 के अनुसार मध्‍यप्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?

(अ) गोंड

(ब) भील

(स) डिंडोरी

(द) बड़वानी

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- जनगणना 2011 के अनुसार म.प्र. की सबसे बड़ी जनजाति गोंड है।

प्र. निम्‍न में से कौन मध्‍यप्रदेश विधानसभा के प्रथम स्‍पीकर बने थे?

(अ) वी.आर.दवे

(ब) कुंजीलाल दुबे

(स) नंदन साहू

(द) जमुना देवी

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- म.प्र. विधानसभा के प्रथम स्‍पीकर कुजीलाल दुबे थे।

प्र. ‘तुलसी पुरस्‍कार’ लोक और पारम्‍परिक आदिवासी कला के क्षेत्र में दिया जाता है। यह पुरस्‍कार…..में स्‍थापित किया गया।

(अ) 1983-84

(ब) 1984-85

(स) 1985-86

(द) 1986-87

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– ‘तुलसी पुरसकार’ लोक और पारम्‍परिक आदिवासी कला के क्षेत्र में दिया जाता है। यह पुरस्‍कार 1983-84 में स्‍थापित किया गया।

प्र. निम्‍न‍लिखित नदियों में से कौन यमुना नदी में नहीं मिलती है?

(अ) केन

(ब) बेतवा

(स) सोन

(द) चम्‍बल

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- सोन नदी यमुना नदी में न मिलकर बिहार के सोनपुर में जाकर गंगा नदी में गिराती है। यह बिहार की एक प्रमुख नदी है। इसकी कुल लम्‍बाई 784 कि.मी. है।

प्र. “भारत भवन” कहॉं  स्थित है?

(अ) भोपाल

(ब) जबलपुर

(स) इन्‍दौर

(द) सागर

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- भारत भवन भोपाल में स्थित है। भारत भवन, भारत के प्रान्‍त म.प्र. में स्थित एक विविध कला, सांस्‍कृतिक केन्‍द्र एवं संग्रहालय है। इसमें कला दीर्घा ललित कला, संग्रह, इनडोर। आउटडोर आडिटोरियम रिहर्सल रूम, भारतीय कविताओं का पुस्‍तकालय आदि कई चीजें शामिल है।

प्र. मध्‍यप्रदेश का प्रथम गैर कांग्रसी मुख्‍यमंत्री कौन बने थे?

(अ) गोविन्‍द नारायण सिंह

(ब) वी.पी. दुबे

(स) दिग्विजयसिंह

(द) बाबूलाल गौर

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- म.प्र. के प्रथम गैर कांग्रेसी गोविंद नारायणसिंह थे। इनका कार्यकाल 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक था।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *