नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. प्रथम भारतीय सामान्य चुनावों को वर्ष…… में आयोजित किया गया था।
(अ) 1952-53
(ब) 1951-52
(स) 1950-51
(द) 1950-52
उत्तर – (ब)
व्याख्या – 1951-52 में भारत का पहला आम चुनाव हुआ। जिसके द्वारा पहली लोकसभा का गठन हुआ इसमें कांग्रेस 364 सीट के साथ सत्ता में आयी और जवाहरलाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री बने।
प्र. मध्यप्रदेश में सिरोंज शहर भूकंपीय क्षेत्र वर्गीकरण के …. के अंतर्गत आता है।
(अ) क्षेत्र I
(ब) क्षेत्र v
(स) क्षेत्र II
(द) क्षेत्र III
उत्तर – (स)
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. जैन साधु तरूण सागर का जन्म मध्यप्रदेश के …. जिले में हुआ था।
(अ) देवास
(ब) मुरैना
(स) दमोह
(द) आगर मालवा
उत्तर – (स)
व्याख्या – जैन साधु तरूण सागर दिगम्बर संत थे। इनका जन्म 26 जून 1967 में मध्यप्रदेश के दमोह जिले में हुआ था। ये अपने कड़वे प्रवचन के लिये प्रसिद्ध थे।
प्र. भारत में निजीकरण किया गया पहला रेलवेस्टेशन यहॉं स्थित है-
(अ) इटारसी
(ब) गणेशगंज
(स) हबीबगंज
(द) खजुराहो
उत्तर – (स)
व्याख्या – हबीबगंज रेलवेस्टेशन अपनी साफ-सफाई के कारण प्रसिद्ध है। यह भारत का पहला ISO-9001 सर्टिफाइड रेलवेस्टेशन है।
प्र. मध्य प्रदेश में जापानी औद्योगिक टाउनशिप … में स्थापित की जायेगी ।
(अ) पीथमपुर
(ब) सिंगरौली
(स) कटनी
(द) बीना
उत्तर – (अ)
व्याख्या – जापानी उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पीथमपुर में जापानी औद्योगिक टाउनशिप स्थापित की जायेगी।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।