नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. शांतिनिकेतन की स्‍थापना किसने की?

(अ) रविन्‍द्रनाथ टैगोर

(ब) मानवेंद्र नाथ रॉय

(स) राजाराममोहन रॉय

(द) देवेन्‍द्र नाथ टैगोर

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- शांतिनिकेतन की स्‍थापना रविन्‍द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल में वीरभूमि जिले के अंतर्गत बोलपुर के समीप की थी।

प्र. 21 जून को कौन-सा दिवस मनाया जाता है?

(अ) विश्‍व हास्‍य दिवस

(ब) विश्‍व वानिकी दिवस

(स) विश्‍व योग दिवस

(द) विश्‍व कैंसर दिवस

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- 21 जून को विश्‍व योग दिवस मनाया जाता है।

प्र. चिकनकारी काम के‍ लिए निम्‍न में से कौन-सी जगह प्रसिद्ध है?

(अ) पटना

(ब) लखनऊ

(स) कोलकाता

(द) जयपुर

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – चिकनकारी काम के लिए लखनऊ जगत प्रसिद्ध है। चिकनकारी भारत में की जाने वाली उत्‍कृष्‍ट व महीन कसीदाकारी का एक प्रकार है जो सामान्‍यत: सादे मल्‍मल पर सफेद सूती धागे से की जाती है। इस शैली की उत्‍पत्ति अनिश्चित है किन्‍तु यह ज्ञात है कि 18वीं शताब्‍दी में यह बंगाल राज्‍य (वर्तमान बांग्‍लादेश) से लखनऊ उत्‍तरप्रदेश पहूँची जो 20वीं सदी से अब तक इसके उत्‍पादन का मुख्‍य केन्‍द्र है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. 1999 क्रिकेट विश्‍व कप किसने जीता?

(अ) इंग्‍लैड

(ब) ऑस्‍ट्रेलिया

(स) दक्षिण अफ्रीका

(द) भारत

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- 1999 क्रिकेट विश्‍वकप का सातवां संस्‍करण था। यह इंग्‍लैड, स्‍काटलैंड आयरलैंड, नीदरलैंड और वैल्‍स में 14may से 20 June 1999 को आयोजित हुआ। आस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 8 विकेट से पराजित कर अपना द्वितीय क्रिकेट विश्‍व कप जीता।

प्र. सेसा ऑर्किड अभ्‍यारण्‍य निम्‍न में से किस एक राज्‍य में स्थित है?

(अ) अरूणाचल प्रदेश

(ब) तमिलनाडु

(स) ओडिशा

(द) कर्नाटक

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- आर्किड अभ्‍यारण्‍य अरूणाचल प्रदेश के बोमडिला के प्रमुख आकर्षणों में से एक भालकपोंग में हिमालय की तलहटी में स्थित एक 100km का संरक्षित क्षेत्र है।

प्र. भारत के सबसे लम्‍बे पुल “ढोल-सदिया पुल’’ का निर्माण ब्रह्मपुत्र नदी की किस उपनदी के ऊपर किया गया है?

(अ) सुबानसिरी नदी

(ब) मानस नदी

(स) लोहित नदी

(द) कामेन्‍ग नदी

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- भारत का सबसे लंबा पुल “ढोल सादिया पुल” का निर्माण ब्रह्मपुत्र नदी का उपनदी लोहित नदी पर बनाया गया है।

प्र. निम्‍नलिखित खेलों में से किसे मध्‍यप्रदेश का राज्‍य खेल माना जाता है?

(अ) कबड्डी

(ब) मुक्‍केबाजी

(स) मलखम्‍ब

(द) कुश्‍ती

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश का राज्‍य खेल मलखम्‍ब है।

प्र. दिल्‍ली में कुतुबमीनार का निर्माण किसने करवाया?

(अ) अकबर

(ब) खिज्र खॉं

(स) शाहजहॉं

(द) कुतुबद्दीन ऐबक

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- दिल्‍ली में कुतुबमीनार का निर्माण कुतुबद्दीन ऐबक ने करवाया था।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *