नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. निम्‍नलिखित दक्षिण भारतीय भाषाओं में से कौन –सी एक सबसे प्राचीन भाषा मानी जाती है?

(अ) कोंकणी

(ब) तमिल

(स) तेलुगु

(द) मलयालय

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- दक्षिण भारतीय भाषाओं में तमिल भाषा सबसे प्राचीन मानी जाती है। यह मुख्‍यत: तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली‍ जाती है। यह तमिलनाडु तथा पुंडुचेरी की राजभाषा है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन-सा स्‍थल, दिल्‍ली में स्थित नहीं है?

(अ) राजपथ

(ब) बुलंद दरवाजा

(स) कुतुबमीनार

(द) लाल किला

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या- बुलंद दरवाजा आगरा से 43 किलोमीटर दूर फतेहपुर सिकरी नामक स्‍थान पर स्थित एक दर्शनीय स्‍मारक है। इसका निर्माण अकबर ने 1602 में करवाया था। बुलंद शब्‍द का अर्थ महान या ऊँचा है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. मुदुमलाई राष्‍ट्रीय उद्यान निम्‍न मे से किस एक राज्‍य में स्थित है?

(अ) ओडिशा

(ब) कर्नाटक

(स) राजस्‍थान

(द) तमिलनाडु

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- मुदुमलै वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य केरल-कर्नाटक सीमा पर स्थित है। 321 वर्ग किमी. में फैले इस अभ्‍यारण्‍य के पास बॉंदीपुर राष्‍ट्रीय उद्यान है। इन दोनों उद्यानों को मोयर नदी अलग करती है।

प्र. भारत के उपराष्‍ट्रपति पद पर लगातार दो अवधि तक कौन बन रहे?

(अ) शंकर दयाल शर्मा

(ब) राजेन्‍द्र  प्रसाद

(स) जैल सिंह

(द) एस. राधाकृष्‍णन

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- भारत के उपराष्‍ट्रपति पद पर लगातार दो अवधि तक एस राधाकृष्‍ण बने थे। इनका कार्यकाल 13 मई, 1952 से 12 मई 1962 तक था। इसके बाद ये भारत के द्वितीय राष्‍ट्रपति बने। ये भारतीय संस्‍कृति के संवाहक प्रख्‍यात शिक्षाविद् महान दार्शनिक और एक आस्‍थावान हिन्‍दू विचारक थे।

प्र. खजुराहों मंदिरों का निर्माण किसने करवाया?

(अ) नंदा

(ब) मौर्या

(स) चंदेल

(द) कान्‍वा

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- खजुराहों के मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के समय 950 और 1050 ईस्‍वी के मध्‍य बनाए गए थे। एक ऐतिहासिक रिकार्ड के अनुसार खजुराहों में कुल 85 मन्दिर हैं, जो कि 12वीं शताब्‍दी में स्‍थापित किए गए। ये स्‍मारक समूह यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर में भारत का एक धरोहर क्षेत्र गिना जाता है।

प्र. सारनाथ में स्थित सिंहचतुर्मुख निम्‍नलिखित  में से किस राजा से संबंधित है?

(अ) घटोत्‍कच

(ब) विक्रमादित्‍य

(स) अशोक

(द) कनिष्‍क

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या – सारनाथ स्थित सिंह चतुर्मुखु का सम्‍बन्‍ध मौर्यवंश के राजा अशोक से है।

प्र. 1969 में प्रथम दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार के प्राप्‍तकर्ता कौन थे?

(अ) पृथ्‍वीराज कपूर

(ब) बी.एन.सरकार

(स) देविका रानी

(द) सत्‍यजीत रे

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- 1969 में प्रथम दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार की प्राप्‍तकर्ता देवीका रानी थी। 2016 का यह पुरस्‍कार काशीनाथुनी विश्‍वनाथ की तेलगु सिनेमा के लिए मिला था।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *