नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. प्रत्‍येक वर्ष विश्‍व धूम्रपान निषेध दिवस, किस तिथि को मनाया जाता है?

(अ) 15 जुलाई

(ब) 1 जनवरी

(स) 31 दिसम्‍‍बर

(द) 31 मई

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– प्रत्‍येक वर्ष विश्‍व धूम्रपान निषेध दिवस 31 मर्इ को मनाया जाता है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है?

(अ) अरब की खाड़ी या फारस की खाड़ी

(ब) खम्‍भात की खाड़ी

(स) मन्‍नार की खाड़ी

(द) मैक्सिको की खाड़ी

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी मैक्सिको की खाड़ी है। मैक्सिको की खाड़ी पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्‍तर अमेरिका और कयूबा से घिरा हुआ है। और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 16 लाख वर्ग किमी है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. सत्‍यजीत रे निम्‍नलिखित क्षेत्रों में से किससे जुड़े हैं?

(अ) फिल्‍म निर्देशन

(ब) शास्‍त्रीय संगीत

(स) शास्‍त्रीय नृत्‍य

(द) वाणिज्यिक कला

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- सत्‍यजीत रे का सम्‍बन्‍ध फिल्‍म निर्देशन से है।

प्र. किस नदी के तट पर ‘उज्‍जैन’  शहर स्थित है?

(अ) क्षिप्रा

(ब) नर्मदा

(स) चम्‍बल

(द) बेतवा

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- उज्‍जैन शहर क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। उज्‍जैन का प्राचीन नाम अवंतिका था।

प्र. गुमटी वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य निम्‍न‍लिखित में से किस राज्‍य में स्थित है?

(अ) सिक्किम

(ब) त्रिपुरा

(स) उत्‍तरप्रदेश

(द) बिहार

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- गुमरी वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य त्रिपुरा में स्थित है।

प्र. इलेक्ट्रिक बल्‍ब का तंतु ….. से बना होता है।

(अ) तॉबा

(ब) टंगस्‍टन

(स) एल्‍युमीनियम

(द) सीसा

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- इलेक्ट्रिक बल्‍ब का तंतु टंगस्‍टन का बना होता है।

प्र. भारत के राष्‍ट्रपति को कितनी बार पुन: निर्वाचित किया जा सकता है?

(अ) दो बार

(ब) कितनी भी बार

(स) तीन बार

(द) छ:बार

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- भारत के राष्‍ट्रपति को कितनी भी बार निर्वाचित किया जा सकता है। भारत के 14 वें राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *