नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. हर साल तानसेन समारोह में दिए जाने वाले तानसेन पुरस्कार कहॉं आयोजित किया जाता है?
(अ) भोजपुर
(ब) भोपाल
(स) ग्वालियर
(द) सांची
उत्तर-(स)
व्याख्या- हर साल तानसेन समारोह में दिए जाने वाला तानसेन पुरस्कार का आयोजन ग्वालियर में किया जाता है।
प्र. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
(अ) जबलपुर
(ब) नागपुर
(स) महू
(द) बड़ौदा
उत्तर-(स)
व्याख्या- भीमराव अंबेडकर , बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधि वेत्ता, अर्थशास्त्री , राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। 1990 में भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोपरांत प्राप्त किया। इनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में म.प्र. के इंदौर जिले के महू में हुआ था।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. निम्नलिखित स्थानों में से कहॉं पर जीवमंडल रिजर्व है?
(अ) कान्हा
(ब) पेंच
(स) अमरकंटक
(द) बॉंधवगढ़
उत्तर-(स)
व्याख्या- संरक्षित जैवमंडल (कर्इ स्थानों पर आरक्षित जैवमंडल भी कहा जाता है। या बायोस्फेयर रिजर्व, यूनेस्कों द्वारा अपने कार्यक्रम मैन एण्ड द बाओस्फेयर मानव और जैवमंडल के अंतर्गत दिया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण उपनाम है। अमरकंटक बायोस्फेयर रिजर्व में 2012 मे शामिल हुआ।
प्र. निम्नलिखित बाघ अभ्यारण्यों में से कौन-से पर चरणगंगा नदी का प्रवाह होता है-
(अ) कान्हा
(ब) पेंच
(स) सतपुड़ा
(द) बॉंधवगढ़
उत्तर-(द)
व्याख्या– बॉंधवगढ़ बाघ अभ्यारण्य में चरणगंगा नदी का प्रवाह होता है।
प्र. मध्यप्रदेश सरकार ने किसके साथ ‘ खुशी सूचकांक’ को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
(अ) आईआईटी इंदौर
(ब) आईआईटी कानपुर
(स) आईआईटी मद्रास
(द) आईआईटी खड़गपुर
उत्तर- (द)
व्याख्या– म.प्र. सरकार ने आईआईटी खड़गपुर के साथ खुशी सूचकांक को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
प्र. ‘राखी की चुनौती’ किसकी रचना है?
(अ) माखनलाल चतुर्वेदी
(ब) फिराक गोरखपुरी
(स) सुभद्रा कुमारी चौहान
(द) हरिशंकर परसाई
उत्तर- (स)
व्याख्या- राखी की चुनौती की रचना सुभद्रा कुमारी चौहान ने की थी।
प्र. निम्न में से कौन दो बार विशेष ओलम्पिक पदक विजेता है, जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के निवासी है?
(अ) वर्षा वर्मन
(ब) सीता साहू
(स) नमन ओझा
(द) आदित्य जोशी
उत्तर- (ब)
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।