नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. चन्‍द्रमा की सतह के गहरे गढ़्डे ….. कहलाते है।

(अ) ज्‍वालामुखी

(ब) शैल

(स) क्रेटर्स

(द) गोलाश्‍म

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- चन्‍द्रमा की सतह के गहरे गढ्डे क्रेटर्स कहलाते है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. क्षेत्र के संदर्भ में इनमें से कौन सा सबसे बड़ा महाद्वीप है?

(अ) ऑस्‍ट्रलिया

(ब) एशिया

(स) अफ्रीका

(द) यूरोप

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- एशिया आकार और जनसंख्‍या दोनों ही दृष्टि से विश्‍व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो उत्‍तरी गालार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएँ यूरोप से मिलती है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। यह महाद्वीप भूमध्‍यसागर, अंधसागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्‍द महासागर से घिरा हुआ है।

प्र. जमनी नदी का उद्गम स्‍थान कहॉं है?

(अ) सागर

(ब) उज्‍जैन

(स) रीवा

(द) बैतूल

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– जमनी नदी का उद्गम स्‍थान सागर है। जमनी नदी बेतवा की सहायक नदी है यह सागर जिले से निकलकर कोई 201km का सफर तय कर टीकमगढ़ जिले में ओरछा से बेतवा में मिलती है। आमतौर पर इसमें सालभर पानी रहता है लेकिन बारिश में यह ज्‍यादा उफनती है।

प्र.‍ किसी प्रदेश के राज्‍यपाल की नियुक्ति कौन करते है?

(अ) मुख्‍य न्‍यायाधीश

(ब) प्रधान मंत्री

(स) उप राष्‍ट्रपति

(द) राष्‍ट्रपति

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- किसी प्रदेश के राज्‍यपाल की नियुक्ति राष्‍ट्रपति द्वारा की जाती है। भारत का राष्‍ट्रपति , भारत गणराज्‍य के कार्यपालक अध्‍यक्ष होते है। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से होते हैं। अनुच्‍छेद 52 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित है।

प्र. किस पर्वत के तिब्‍बती नाम का अर्थ ‘विश्‍व की देवी मॉं’ है?

(अ) माउंट गॉडविन ऑस्‍टेन

(ब) माउंट एवरेस्‍ट

(स) सतपुड़ा

(द) कंचनजंगा

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- माउंट एवरेस्‍ट पर्वत का तिब्‍बती नाम ‘विश्‍व की देवी माँ’ है। एवरेस्‍ट पर्वत दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। जिसकी ऊँचाई 8850 मीटर है। पहले इस XV के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *