नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. ख्याल गायन के लिए विख्यात इन्दौर घराने की स्थापना किसने की थी?
(अ) अल्लादिया खान
(ब) राम सहाय
(स) आमीर खान
(द) मियॉं बक्शु
उत्तर- (स)
व्याख्या- ख्याल गायन विख्यात इंदौर घराने की स्थापना आमीर खान ने की थी। संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उस्ताद अमीर खान को 1967 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1971 में पदम भूषण से सम्मानित किया गया।
प्र. ताप्ती नदी का मूल है:
(अ) मुलताई
(ब) रायसेन जिला
(स) मुरूम नाला
(द) अमरकंटक
उत्तर- (अ)
व्याख्या- ताप्ती नदी पश्चिम भारत की प्रसिद्ध नदी है। यह म.प्र. राज्य के बैतुल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वत प्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती और अरब सागर में गिरती है।
प्र. बोरी वन्यजीव अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
(अ) झाबुआ
(ब) होशंगाबाद
(स) धार
(द) राजगढ़
उत्तर- (ब)
व्याख्या- बोरी वन्यजीव अभ्यारण्य होशंगाबाद जिले में स्थित है। यह 518 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले सबसे पुराने आरक्षित वनों में से एक है। यह वन्यजीव अभ्यारण्य सतपुड़ा पर्वत शैली के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यहॉं पर बाघ, चीता, हाइना, भेडिए, जंगली कुत्ते और भारतीय लोमडी का घूमते हुए देखा जा सकता है।
प्र. सिस्टर निवेदिता के नाम से किसे जाना गया?
(अ) मार्गरेट नोबल
(ब) सरोजिनी नायडू
(स) लेडी माउंटबेटन
(द) एनी बेसेंट
उत्तर- (अ)
व्याख्या- मार्गरेट नोबल को सिस्टर निवेदिता के नाम से जाना जाता है। ये एक अंग्रज-आइरिस सामाजिक कार्यकाल, लेखक शिक्षक एवं स्वामी विवेकानंद की शिक्षा थी। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1867 को आयरलैंड में हुआ था।
प्र. ऑस्कर जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(अ) ए आर रहमान
(ब) आमीर खान
(स) सत्यजीत रे
(द) भानु अथैया
उत्तर- (द)
व्याख्या- ऑस्कर जीतने वाले प्रथम भारतीय भानु अथैया थी। अथैया के अनुसार एटनबरो ने गांधी फिल्म में भारत का वास्तविक चित्रण किया है। 100 से अधिक फिल्मों में ड्रेस डिजाइन कर रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। जन्म 28 अप्रैल 1929 कोल्हापुर में हुआ था।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यहॉं स्थित है:
(अ) कोलकाता
(ब) मुम्बई
(स) पुणे
(द) देहरादून
उत्तर- (द)
व्याख्या- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देहरादून में स्थित है।
प्र. प्राचीन संगीत कला का विद्वान सदैव से किन्हें कहा जाता हैं?
(अ) तानसेन
(ब) तुलसीदास
(स) संत कबीर
(द) मीरा बाई
उत्तर- (अ)
व्याख्या- प्राचीन संगीत कला का विद्वान सदैव से तानसेन को कहा जाता है। तानसेन हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता थे। इन्हें सम्राट अकबर के नवरत्नों में भी गिना जाता है।
प्र. किसने अभिज्ञान शाकुंतलम, कुमारसम्भवम् एवं रघुवंशम जैसे प्रसिद्ध नाटक लिखे थे?
(अ) कालिदास
(ब) तुलसीदास
(स) कुमार व्यास
(द) कबीर
उत्तर- (अ)
व्याख्या- कालिदास संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। उन्होंने भारत की पौराणिक कथाओं और दर्शन को आधार बनाकर रचनाऍं की। अभिज्ञान शाकुंतलम्, कुमारसम्भवम् एवं रघुवंशम जैसे प्रसिद्ध नाटक लिखे।
प्र. राष्ट्रीय बालिका दिवस…. को मनाया जाता है?
(अ) 5 सितम्बर
(ब) 14 नवम्बर
(स) 3 मार्च
(द) 24 जनवरी
उत्तर- (द)
व्याख्या– हमारे देश में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। सेलिब्रेशन की शुरूआत इसलिए हुई जिससे देश में लड़कियों को नई संभावनाऍं दी जा सके और उन्हें अधिक समर्थन मिले।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।