नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. तानसेन संगीत समारोह- में आयोजित किया जाता है।

(अ) इंदौर

(ब) ग्‍वालियर

(स) रांची

(द) भोपाल

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- तानसेन संगीत समारोह का आयोजन हर वर्ष ग्‍वालियर में तानसेन की मजार पर आयोजित किया जाता है। इस समारोह का मुख्‍य उद्देश्‍य संगीतकारों द्वारा संगीत के महान पुरोधा तानसेन को श्रृंद्धाजलि अर्पित करना है।

प्र. कुंडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना…. में स्थित है।

(अ) गुजरात

(ब) उत्‍तराखंड

(स) तमिलनाडु

(द) मध्‍यप्रदेश

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- कुंडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना भारत के तमिलनाडु प्रदेश के कुडनकुलम में स्थित है। इसका निर्माण सन् 2002 में हुआ और 13 जुलाई 2013 को यह चालू हुआ।

प्र. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्‍यप्रदेश की औसत साक्षरता दर थी।

(अ) 24.33%

(ब) 58.19%

(स) 69.32%

(द) 75.2%

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- 2011 की जनगणना के अनुसार म.प्र. की साक्षरता दर 69.32% है ज‍बकि 2001 में यह 63.74% थी। वर्तमान में पुरूष सारक्षरता दर 78.73% व महिला साक्षरता दर 59.24% है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. विश्‍वनाथन आनंद….. के प्रसिद्ध खिलाड़ी है।

(अ) गोल्‍फ

(ब) हॉकी

(स) बैडमिंटन

(द) शतरंज

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- विश्‍वनाथन आनंद भारत शतरंज खिलाड़ी, अंतर्राष्‍ट्रीय ग्रैडमास्‍टर एवं पूर्व विश्‍व चैम्पियन है। इनका जन्‍म 11 दिसम्‍बर 1969 में हुआ था। इन्‍हें 1985 में अर्जुन अवार्ड 1991-92 में राजीव गॉंधी खेल रत्‍न अवार्ड मिला था।

प्र. मालवा क्षेत्र में सबसे महत्‍वपूर्ण शहर हैं

(अ) पन्‍ना और उज्‍जैन

(ब) उज्‍जैन और इंदौर

(स) उमरिया और रेवा

(द) रेवा और भिण्‍ड

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- मालवा क्षेत्र का सबसे महत्‍वपूर्ण शहर उज्‍जैन और इंदौर है।

प्र. राज्‍यपाल का कार्यकाल कितना होता है?

(अ) 6 वर्ष

(ब) 5 वर्ष

(स) 3 वर्ष

(द) 4 वर्ष

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- राज्‍यपाल की नियुक्ति राज्‍यों में होती है राज्‍य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्‍यपाल (गवर्नर) होता है जो मंत्रिपरिषद् की सलाह के अनुसार कार्य करता है। राज्‍यपाल अपने राज्‍य के सभी विश्‍वविद्यालयों के कुलाधिपति होते है। राज्‍यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *