मध्यप्रदेश में संचार व्यवस्था व पत्रिकाएँ Communication and Magzines in M.P.
यह MPGK Notes मध्यप्रदेश में आयोजित ESB, VYAPAM, MPPEB, MPPSC सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं। हमारे द्वारा यह MPGK Topicwise Notes उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह MPESB के लिए उपयोगी MPGK Notes समय-समय पर अपडेट किए जाते रहेंगे। जिससे आपको बार-बार नई किताबें खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
आकाशवाणी
• म.प्र. का पहला आकाशवाणी केंद्र इंदौर में 22 मई 1955 को स्थापित किया गया था ।
• म.प्र. का दूसरा आकाशवाणी केंद्र भोपाल (1956) में व तीसरा ग्वालियर (1964) में स्थापित किया गया ।
• एफ.एम. कार्यक्रम 88 से 108 आवृत्ति पर प्रसारित होता है ।
• भारत में रेडियों प्रसारण 1927 से प्रारम्भ हुआ । इसे 1936 में आल इंडिया रेडियों व 1957 में आकाशवाणी नाम दिया गया ।
• कोरकू सामुदायिक रेडियो स्टेशन खंडवा जिले में स्थापित किया गया है ।
• सहरिया सामुदायिक रेडियो स्टेशन श्योपुर जिले में स्थापित किया गया है ।
• अन्य प्रस्तावित (2019) सामुदायिक रेडियो स्टेशन-
भारिया- छिंदवाड़ा
बैगा – डिंडौरी व बालाघाट
गोंड – बैतूल
भील – धार व झाबुआ
दूरदर्शन –
• सन 1975 से मध्यप्रदेश में दूरदर्शन की सेवाएँ रायपुर केंद्र से आरम्भ की गयी थी ।
• 1982 में भोपाल व इंदौर से दूरदर्शन का प्रसारण प्रारम्भ हुआ ।
• प्रदेश में दूरदर्शन ट्रांसमीटर की संख्या 64 है ।
• प्रदेश का प्रथम सौर ऊर्जा से चलने वाला टी.वी. कस्तूरबा ग्राम इंदौर में लगाया गया है ।
दूरसंचार –
• म.प्र. में दूरसंचार सुविधा 1 सितम्बर,1974 से प्रारम्भ हुई ।
• मध्यप्रदेश में एयरटेल के नाम से प्रारंभ की गई टेलीफोन सेवा देश की पहली निजी दूरसंचार सेवा है ।
• निजी क्षेत्र की अन्य दूरसंचार कंपनियाँ – रिलायंस जिओ, टाटा, आईडिया , वोडाफोन इत्यादि है ।
• देश की नवरत्न कंपनी बी.एस.एन.एल. को “व्हाइट एलिफेंट’’ के नाम से जाना जाता है ।
- ये टॉपिक भी पढ़ें:-
- म.प्र. में कला व संस्कृति से जुड़ी संस्थायें
- मध्यप्रदेश के प्रमुख समारोह
- मध्यप्रदेश के प्रमुख संग्रहालय
- मध्यप्रदेश के प्रमुख मेले
- मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्व व उत्सव
- मध्यप्रदेश के लोक नृत्य /नाट्य / गायन
- मध्यप्रदेश की शिल्पकला
- मध्यप्रदेश का साहित्य
- मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य
- मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य
- मध्यप्रदेश में शिक्षा
- मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थल
- मध्यप्रदेश में प्रमुख व्यक्तित्व
- मध्यप्रदेश में संचार व्यवस्था व पत्रिकाएँ
- मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध स्थलों के उपनाम
- मध्यप्रदेश में प्रथम
- मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा , छोटा
- प्रशासनिक भवन के नाम व स्थिति
- All Districts of MP
समाचार पत्र –
• म.प्र. का पहला समाचार पत्र “ ग्वालियर गजट’’ 1840 में उर्दू भाषा में साप्ताहिक रूप से ग्वालियर से प्रकाशित हुआ ।
• 6 मार्च 1848 को इन्दौर से हिन्दी भाषा में “मालवा अखबार’’ का प्रकाशन आरंभ हुआ, जिसे बाद में उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा में भी प्रकाशित किया गया ।
• 1 नवम्बर 1860 को इंदौर से म.प्र. का पहला मराठी समाचार पत्र “पूर्ण चंद्रोदय’’ का प्रकाशन हुआ ।
• सर्वाधिक समाचार पत्र भोपाल से प्रकाशित होते हैं ।
• म.प्र. की एकमात्र खेल पत्रिका “खेल हलचल’’ इंदौर से नई दुनिया समूह द्वारा प्रकाशित होती है ।
• भोपाल शहर से बच्चों की मैगनीज “साईकिल’’ प्रकाशित होती है ।
मध्यप्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र एवं प्रकाशन वर्ष
समाचार पत्र | वर्ष | प्रकाशन स्थल |
अखबार ग्वालियर | 1840 | ग्वालियर |
मालवा अखबार | 1848 | इंदौर |
पूर्ण चंद्रोदय | 1860 | इंदौर |
होल्कर सरकार गजट | 1873 | इंदौर |
जबलपुर समाचार पत्र | 1883 | जबलपुर |
वर्तमान में प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र
प्रकाशन स्थल | पत्र |
भोपाल | आफ़ताब – ए-जहीद, रोजगार और निर्माण, हिंदी एक्शन |
इन्दौर | प्रभात किरण, समयगति, चौथा संसार, जनार्दन, विश्व भ्रमण |
जबलपुर | नर्मदा ज्योति, प्रगतिशील जनपक्ष, रौद्रमुखी स्वर |
उज्जैन | अवन्तिका , स्मृति स्तंभ |
सागर | आलोक |
सतना | देशबन्धु, स्वदेश , नेशनल टुडे न्यूज |
कटनी | भारती, केशरी, महाकौशल |
दमोह | कर्तव्य |
प्रमुख पत्रिकाएँ
प्रकाशन स्थल | प्रमुख पत्रिकाएँ |
भोपाल | उर्वशी, म.प्र. सन्देश , सरोवर , अक्षरा |
इंदौर | खेल हलचल, सर्वमंगला, देवपुत्र |
ग्वालियर | पृथ्वी और पर्यावरण , लोकमंगल |
जबलपुर | नर्मदा, पहल, प्राची |
उज्जैन | उदम्य |
सागर | परिधी |
रतलाम | पर्यावरण डाइजेस्ट |
छिंदवाड़ा | वनांचल |
खंडवा | अक्षत |
प्रकाशन स्थल | पत्र |
टीकमगढ़ | ओरछा टाइम्स |
मंदसौर | कीर्तिमान, ध्वज |
बालाघाट | विश्व सूर्य |
मुरैना | युग प्रणेता |
दतिया | अजाम |
नीमच | अमृत मंथन |
रतलाम | चेतना |
बड़वानी | निमाड़ एक्सप्रेस |
बुरहानपुर | वीर संतरी |