MPESB Exam Top 50 MPGK #1109

यहां आपको मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (MPESB ESB) MPGK PDF Download करने के लिए लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह Free PDF ESB/MP Vyapam/ MP ESB/ ESB online (MPPEB MP Vyapam MPESB Exam) परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं। MPSI Exam Syllabus, Mahila Supervisor Exam Syllabus, MP Police Syllabus अनुसार यह संपूर्ण सीरीज आपको उपलब्ध करवाई जा रही है।

Top 50 MPGK

इस PDF के कुछ प्रश्न हम आपको यहां पढ़ने के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। खुद की तैयारी चैक करो और PDF से रिवीजन करो। PDF डाउनलोड लिंक नीचे दी गई है।(Esb, peb) हमारे सभी PDF ऐप पर एक साथ आप Buy कर सकते हैं।

 Q. बादल भोई आदिवासी संग्रहालय कहां स्थित?

      (a) इंदौर

      (b) बैतूल

      (c) भोपाल

      (d) छिंदवाड़ा

उत्‍तर-(d)

 बादल भोई आदिवासी संग्रहालय छिंदवाड़ा में स्थित है जबकि राज्य जनजातीय संग्रहालय भोपाल में स्थित है

 Q. ‘दिल्ली दरवाजा’ कहा स्थित है?

      (a) साँची

      (b) छिन्दवाड़ा

      (c) भोपाल

      (d) मांडू

उत्‍तर-(d)

  मांडू में लगभग 12 प्रवेश द्वार निर्मित है

 इनमें सुल्तान या दिल्ली दरवाजा प्रमुख है, इसे मांडू का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है

 इसके अलावा यहां जहांगीर‌ दरवाजा, आलमगीर दरवाजा, भंगी दरवाजा, गाड़ी‌ दरवाजा, राम गोपाल दरवाजा, तारापुर दरवाजा स्थित है

 Q. मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध रेवा कुंड स्थित है?

      (a) इंदौर

      (b) मांडू

      (c) चंदेरी

      (d) उज्जैन

उत्‍तर-(b)

 नर्मदा नदी के किनारे मांडू में स्थित है

 इसका निर्माण बाजबहादुर ने रानी रूपमती के नर्मदा  दर्शन के लिए कराया था

 Q. चंबल की घाटी में अटेर दुर्ग किस वंश के द्वारा निर्मित किया गया था?

      (a) चंदेल

      (b) भदौरिया

      (c) चौहान

      (d) तोमर

उत्‍तर-(b)

  भिंड जिले में स्थित अटेर का किला, एक मध्ययुगीन किला है

  इस किले का निर्माण भदौरिया राजा बदन सिंह ने 1664 ई. में करवाया था

  इस किले का मूल नाम देवगिरि किला था

 भिंड का पुराना नाम भदवार नाम भदौरिया वंश के नाम पर ही था

 Q. मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान कहां स्थित है?

      (a) सागर

      (b) इंदौर

      (c) भोपाल

      (d) ग्वालियर

उत्‍तर-(c)

 MANIT संस्थान भोपाल में स्थित है

यह मौलाना आजाद कॉलेज (MACT)  के रुप में सन् 1960 में स्थापित किया गया था

 Q. किस नगर में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय नहीं है?

      (a) मैसूर

      (b) भुवनेश्वर

      (c) अजमेर

      (d) ग्वालियर

उत्‍तर-(d)

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद दिल्ली में स्थित है

इसके क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर, मैसूर तथा भुवनेश्वर में स्थित है

मध्यप्रदेश में इसका क्षेत्रीय कार्यालय नहीं है

अत: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इसका क्षेत्रीय कार्यालय नहीं है

 Q. 1528 में बाबर ने किस शासक को हराया?

      (a) मोदिनीराय

      (b) ग्वालियर के तोमर राजा

      (c) बाज बहादुर

      (d) बहादुर शाह

उत्‍तर-(a)

मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने 1528 में चंदेरी के शासक मोदिनीराय को हराया

बाबर ने पहली बार इस दौरान जौहर प्रथा देखी थी|

 Q. भोपाल राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया था?

      (a) श्री के.पी. भार्गव

      (b) पंडित रविशंकर शुक्ल

      (c) श्री उमराव सिंह

      (d) शंकर दयाल शर्मा

उत्‍तर-(d)

20 मार्च 1952 को शंकर दयाल शर्मा भोपाल राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए थे

बाद में शंकर दयाल शर्मा (1992-97) में भारत के 9 वें नंबर के राष्ट्रपति बने

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

peb home page, mp esb, cgvyapam, peb mponline, mp peb, peb mp, madhya pradesh professional examination board,esb, peb, vyapam, mp vyapam, mppeb, mppsc, mp professional examination board, mp peb gov in, mppsc mponline, peb home, mp peb in, peb online,

 Q. निम्नलिखित में मूर्तिकला का प्रसिद्ध स्थान फड़के स्टूडियो कहाँ स्थित है?

      (a) भोपाल

      (b) ग्वालियर

      (c) धार

      (d) रीवा

उत्‍तर-(c)

  मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध फड़के स्टूडियो मध्यप्रदेश के धार में स्थित है

 इसकी स्थापना 1933 में धार के खांडेराव‌ टेकरी पर की गई थी

 इसकी स्थापना पद्म श्री से सम्मानित श्री रघुनाथ  कृष्ण फड़के द्वारा की‌‌ गयी थी| (MPESB Exam)

 Q. मध्यप्रदेश में गुप्त कालीन सुपिया अभिलेख कहां से प्राप्त हुए हैं?

      (a) सिवनी

      (b) रीवा

      (c) अशोक नगर

      (d) जबलपुर

उत्‍तर-(b)

  यह अभिलेख रीवा जिले की सुपिया नामक स्थान से मिला है|

  इसमें गुप्तों की वंशावली घटोत्कच के समय से मिलती है तथा गुप्त वंश को घटोत्कच वंश कहा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *