![]()
जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर-2/61, वर्ष 2023
“Exam से पहले अपनी तैयारी का लेवल जांचें, कितने पानी में हो”
“राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2025” का उद्घाटन और संबोधन किसने किया?
(NSSC:- National Security Strategies Conference)
उत्तर: (B) अमित शाह
व्याख्या: 2025 (8वां): गृह मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की पुष्टि की और डेटाबेस के उपयोग पर जोर दिया, जो हाल ही में संपन्न हुआ है।
यह सम्मेलन भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (NSSC) भारत में एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, खुफिया एजेंसियों और क्षेत्र विशेषज्ञों को एक साथ लाकर आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, और अन्य उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है।
अंतर-राज्य परिषद के निर्णय किसके द्वारा किए जाते हैं?
उत्तर: (B) आम सहमति (Consensus)
1935 में, भारतीय संविधान सभा के विचार को प्रस्तावित करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
उत्तर: (C) एम.एन. रॉय
कौन-सा देश सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है?
उत्तर: (B) नेपाल
निम्नलिखित में से किस भारतीय क्रिकेटर को “द वॉल” (The Wall) उपनाम दिया गया था?
उत्तर: (D) राहुल द्रविड़
मध्य प्रदेश राज्य विधान सभा में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
उत्तर: (D) 47
न्गोजी ओकोंजो-इवेला (Ngozi Okonjo-Iweala) विश्व व्यापार संगठन (WTO) की कौन-सी महानिदेशक हैं?
उत्तर: (B) सातवें
नोट: वह पहली महिला और पहली अफ्रीकी महानिदेशक बनीं।
एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशन्स (ASEAN) की स्थापना 8 अगस्त 1967 को कहाँ हुई थी?
उत्तर: (C) थाईलैंड
मालदीव ने 2019 में अपना सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इजुद्दीन” किसको प्रदान किया?
उत्तर: (C) नरेंद्र मोदी
जॉन एड्रियन शेफर्ड-बैरोन (John Adrian Shepherd-Barron) किसके आविष्कारक थे?
उत्तर: (C) एटीएम (ATM)
किस राज्य ने अज्ञात शवों के लिए भारत का पहला डीएनए (DNA) डेटाबेस बनाया है?
उत्तर: (D) हिमाचल प्रदेश
किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश ने आर्थिक सहयोग के लिए भारत-स्पेन संयुक्त आयोग के 12वें सत्र की मेजबानी की?
उत्तर: (D) नई दिल्ली
किस देश ने H3N8 बर्ड फ्लू से विश्व की पहली मानव मृत्यु दर्ज की है?
उत्तर: (B) चीन
‘वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स’ द्वारा जारी दुनिया के “सबसे आपराधिक देशों” की सूची में कौन सा देश शीर्ष पर है?
उत्तर: (B) वेनेजुएला
दिलवाड़ा मंदिर या देलवाड़ा मंदिर कहाँ स्थित श्वेतांबर जैन मंदिरों का एक समूह है?
उत्तर: (D) राजस्थान
विजय स्तम्भ एक भव्य विजय स्मारक है जो किसके भीतर स्थित है?
उत्तर: (C) चित्तौड़ का किला, चित्तौड़गढ़
निम्नलिखित में से किस शहर में शाहजहाँ ने मोती मस्जिद का निर्माण करवाया था?
उत्तर: (B) आगरा
रवींद्रनाथ टैगोर को निम्नलिखित में से किस वर्ष में नोबेल पुरस्कार मिला?
उत्तर: (A) 1913
- उन्हें ‘गुरुदेव’ के नाम से भी जाना जाता है।
- नोबेल पुरस्कार: टैगोर 1913 में अपनी काव्य रचना ‘गीतांजलि’ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति थे।
- राष्ट्रगान: वे दुनिया के एकमात्र ऐसे कवि हैं जिनकी रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनीं—भारत का ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का ‘आमार सोनार बांग्ला’।
अकबरनामा निम्न में से किस भाषा में लिखा गया था?
उत्तर: (B) फारसी
अकबरनामा मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास है, जिसे उनके दरबारी विद्वान और मित्र अबू फज़ल ने फारसी भाषा में लिखा था। इस ग्रंथ के बारे में मुख्य विवरण निम्नलिखित हैं:
रचना काल: इसे तैयार करने में अबू फज़ल को लगभग सात साल लगे।
तीन भाग (जिल्द): अकबरनामा तीन मुख्य भागों में विभाजित है:
- पहला भाग: इसमें अकबर के पूर्वजों (तैमूर से लेकर हुमायूं तक) का इतिहास है।
- दूसरा भाग: इसमें अकबर के शासनकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं (46वें शासन वर्ष तक) का विवरण है।
- तीसरा भाग (आईन-ए-अकबरी): यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें अकबर के प्रशासन, सेना, राजस्व, भूगोल और भारतीय परंपराओं का विस्तार से वर्णन है।
पौंड (Pound) किस देश की मुद्रा है?
उत्तर: (A) यूनाइटेड किंगडम