MP Jail Prahari Previous Paper-5 GK MCQs

Tez Education By Tez Education February 16, 2026

Loading

जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर-5/61

जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर-5/61, वर्ष 2023

विषय:- GK प्रश्न संख्या:- 20

Exam Date:- 26 May 2023, Shift-3

Exam से पहले अपनी तैयारी का लेवल जांचें, कितने पानी में हो

Q. 1 निम्नलिखित में से किस फसल को रोपण फसल (Plantation Crop) माना जाता है?

उत्तर: (D) नारियल

व्याख्या: रोपण फसल (Plantation Crop) एक व्यावसायिक खेती है, जिसमें बड़े क्षेत्रों में चाय, कॉफी, रबर, नारियल, सुपारी, काजू, ताड़ का तेल और कोको जैसे बारहमासी पौधे लगाए जाते हैं। यह एक बहुवर्षीय कृषि है, जिसमें फसलें उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं और यह निर्यात का एक बड़ा माध्यम है।

Q. 2 यामिनी कृष्णमूर्ति एक प्रसिद्ध _______ और भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं।

उत्तर: (B) कुचिपुड़ी

व्याख्या: यामिनी कृष्णमूर्ति भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य की एक भारतीय नर्तकी हैं। कृष्णमूर्ति ने 1995 में अपनी आत्मकथा, “ए पैशन फॉर डांस”, प्रकाशित की।

Q. 3 भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति को किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: (D) पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री

व्याख्या: यामिनी कृष्णमूर्ति को मिले प्रमुख पुरस्कार और सम्मान इस प्रकार हैं:

  • पद्म विभूषण (2016): भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • पद्म भूषण (2001): तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • पद्म श्री (1968): चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1977): नृत्य के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार।
  • नाट्य शास्त्र पुरस्कार (2014): बैंगलोर के शाम्भवी स्कूल ऑफ डांस द्वारा सम्मानित।

Q. 4 क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर: (B) साउथ बटन नेशनल पार्क

व्याख्या:

  • भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटन आइलैंड नेशनल पार्क है।
  • स्थान: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान हेमिस राष्ट्रीय उद्यान है।
  • स्थान: यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में स्थित है।

Q. 5 ताजमहल यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल कब बना?

उत्तर: (C) 1983

व्याख्या: ताजमहल को वर्ष 1983 में UNESCO की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
स्थान: आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत
ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था, जिसका निर्माण लगभग 1632 से 1653 के बीच पूरा हुआ था।

Q. 6 रामप्पा मंदिर (Ramappa Temple) कहाँ स्थित है?

उत्तर: (B) तेलंगाना

व्याख्या: रामप्पा मंदिर, जिसे काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर भी कहा जाता है, तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट गांव में स्थित है।
भारत के कुछ शीर्ष प्रसिद्ध मंदिर:

  • • काशी विश्वनाथ: वाराणसी, यूपी
  • • केदारनाथ: उत्तराखंड
  • • तिरुपति बालाजी: आंध्र प्रदेश
  • • जगन्नाथ मंदिर: पुरी, ओडिशा
  • • सोमनाथ मंदिर: गुजरात
  • • वैष्णो देवी: जम्मू और कश्मीर
  • • मीनाक्षी मंदिर: मदुरै, तमिलनाडु
  • • स्वर्ण मंदिर: अमृतसर, पंजाब
  • • महाकालेश्वर: उज्जैन, म.प्र.
  • • शिरडी साईं: महाराष्ट्र
  • • अक्षरधाम: दिल्ली
  • • कोणार्क सूर्य मंदिर: ओडिशा

Q. 7 आगरा का लाल किला किस वर्ष यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था?

उत्तर: (B) 1983

व्याख्या: आगरा का लाल किला (Agra Fort) यमुना नदी के तट पर स्थित एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (1983) है, जिसे 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह अकबर ने मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बनवाया था।

Q. 8 विश्व बैंक समूह (World Bank Group) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

उत्तर: (B) 1944

व्याख्या: विश्व बैंक समूह की स्थापना जुलाई 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी।

  • मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, अमेरिका।
  • सदस्य देश: वर्तमान में 189 सदस्य देश हैं।
  • 189वाँ सदस्य: नाउरू (Nauru) अप्रैल 2016 में सदस्य बना।
  • एक सदस्य बनने के लिए, देश को पहले IMF में शामिल होना पड़ता है।

Q. 9 सुपरस्टार शाहरुख खान ने पद्म श्री पुरस्कार कब जीता?

उत्तर: (D) 2005

व्याख्या: शाहरुख खान को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Q. 10 नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) बुलेटिन के अनुसार, शिशु मृत्यु दर के मामले में कौन सा राज्य अग्रणी है?

उत्तर: (B) मध्य प्रदेश

व्याख्या: एसआरएस (SRS) रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में शिशु मृत्यु दर (IMR) की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण रही है।

Q. 11 चंद्र नायडू का हाल ही में निधन हो गया, वह किस क्षेत्र से संबंधित थीं?

उत्तर: (A) क्रिकेट

Q. 12 मध्य प्रदेश में कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय (Directorate of Agriculture Engineering) कहाँ स्थित है?

उत्तर: (D) भोपाल

Q. 13 एम.पी. राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: (C) भोपाल

Q. 14 किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हाल ही में निधन हो गया?

उत्तर: (A) पंजाब

Q. 15 पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रसार भारती का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर: (B) नई दिल्ली

Q. 16 मणिपुरी नृत्य मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में विकसित हुआ?

उत्तर: (A) मणिपुर

Q. 17 वर्ष 1978 में 44वें संविधान संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा गया?

उत्तर: (B) 300A

व्याख्या: संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में समाप्त कर दिया गया और 1978 के 44वें संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के भाग XII के अनुच्छेद 300A के तहत शामिल किया गया।

Q. 18 आजाद भारत (1947) के पहले मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री (Head of Defence) कौन थे?

उत्तर: (D) सरदार बलदेव सिंह

Q. 19 किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा आठवीं अनुसूची में 15वीं भाषा के रूप में ‘सिंधी’ को शामिल किया गया?

उत्तर: (A) 21वां संशोधन अधिनियम, 1967

व्याख्या: आठवीं अनुसूची में संशोधन:

  • मूल संविधान: 14 भाषाएँ।
  • 21वाँ संशोधन (1967): सिंधी (15वीं)।
  • 71वाँ संशोधन (1992): कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली।
  • 92वाँ संशोधन (2003): बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली।

Q. 20 किस संशोधन अधिनियम ने दादरा और नगर हवेली को भारतीय संघ में शामिल किया?

उत्तर: (B) 10वां संशोधन अधिनियम, 1961

व्याख्या: संविधान (दसवां संशोधन) अधिनियम, 1961 ने दादरा और नगर हवेली को भारतीय संघ में एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल किया। यह संशोधन 11 अगस्त 1961 से प्रभावी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *