![]()
जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर नं.-6, वर्ष 2023
Exam से पहले अपनी तैयारी का लेवल जांचें, कितने पानी में हो
29 मार्च 2022 को किन दो राज्यों के बीच सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
असम – मेघालय सीमा विवाद:
यह विवाद औपनिवेशिक काल से चला आ रहा है, जब अविभाजित असम में वर्तमान नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम शामिल थे। 1970 में मेघालय को असम से अलग करके एक स्वायत्त राज्य बनाया गया और बाद में 1972 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, तब सीमा विवाद उत्पन्न हुए।
उच्च न्यायालय के बारे में कौन सा विकल्प सही नहीं है?
भारतीय संविधान के भाग VI में अनुच्छेद 214 से 231 तक उच्च न्यायालयों के गठन, स्वतंत्रता, शक्तियों और कार्यक्षेत्र से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं।
- अनुच्छेद 214: राज्यों के लिए उच्च न्यायालय।
- अनुच्छेद 226: रिट जारी करने की शक्ति।
- अनुच्छेद 231: दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही उच्च न्यायालय की स्थापना।
किसे ‘भारत का स्मोक सिटी’ (Smoke city of India) कहा जाता है?
उत्तर: (C)
धुआं शहर (Smoke City): सबसे अधिक सिगरेट खपत के कारण कोलकाता को यह उपमा प्रदान की गई है। दिल्ली को अक्सर ‘स्मोक चैंबर’ कहा जाता है।
दुनिया का सबसे बड़ा आबाद नदी द्वीप निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
उत्तर: (B)
दुनिया का सबसे बड़ा आबाद नदी द्वीप असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित माजुली (Majuli) है। 2016 में यह भारत का पहला नदी द्वीपीय जिला भी बन गया।
मध्य प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन सा जिला उत्तर प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
उत्तर: (A)
रीवा जिला उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है। मध्य प्रदेश के सर्वाधिक जिले (14) उत्तर प्रदेश के साथ सीमा बनाते हैं।
मध्य प्रदेश में, पातालकोट की लगभग 90% आबादी _______ है।
उत्तर: (B)
पातालकोट: छिंदवाड़ा जिले में स्थित है। यह क्षेत्र भारिया और गोंड जनजाति के लिए जाना जाता है। इसे “पाताल लोक” भी कहा जाता है। यहाँ घोड़े की नाल के आकार की घाटी है जहाँ दूधिया नदी बहती है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) संविधान के अनुच्छेद 323 के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग प्रतिवर्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
(ii) संघ लोक सेवा आयोग प्रतिवर्ष अपनी रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रिमंडल को देता है।
असत्य कथन चुनें:
उत्तर: (B)
कथन (ii) असत्य है क्योंकि UPSC अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपता है, न कि सीधे केंद्रीय मंत्रिमंडल को।
SC/ST के लिए उठाए गए कदमों के संदर्भ में असत्य कथन कौन सा है?
उत्तर: (C)
89वां संशोधन अधिनियम 2003 में आया था (न कि 1990), जिसके द्वारा SC और ST आयोगों को अलग किया गया था।
किस राज्य ने महिलाओं के लिए ‘महिला अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है?
उत्तर: (D)
केरल राज्य ने महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए ‘महिला अनुकूल पर्यटन’ परियोजना की शुरुआत की है।
किस देश ने 1994 में IAEA की सदस्यता वापस ले ली थी?
उत्तर: (A)
13 जून 1994 को उत्तर कोरिया (DPRK) ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की सदस्यता वापस ले ली थी।
विश्व बैंक के वर्तमान सीएफओ (CFO) और एमडी (MD) कौन हैं?
उत्तर: (B)
अंशुला कांत विश्व बैंक की पहली भारतीय महिला एमडी और सीएफओ हैं। विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री कौन बनी?
उत्तर: (C)
भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ IMF की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री बनीं। उन्होंने जनवरी 2019 में कार्यभार संभाला।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कालिदास सम्मान 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर: (C)
कालिदास सम्मान: स्थापना 1980-81। राशि: 5 लाख रुपये। यह शास्त्रीय संगीत, नृत्य, रंगमंच और रूपंकर कला में दिया जाता है।
किस शहर में भारत का पहला 3D-मुद्रित डाकघर (3D-printed post office) होगा?
उत्तर: (C)
डाक विभाग के महत्वपूर्ण तथ्य:
- पहला डाकघर: 1774 (कोलकाता)
- तैरता हुआ डाकघर: डल झील (श्रीनगर)
- सबसे ऊंचा डाकघर: हिक्किम (हिमाचल)
- पिन कोड शुरुआत: 15 अगस्त 1972
पारंपरिक _______ के संगीत में ठुमरी और अन्य गेय गीत-रूप होते हैं, और आवश्यक वाद्ययंत्र तबला, पखावज और सारंगी हैं।
उत्तर: (B)
कथक उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है जिसमें ठुमरी, दादरा, होरी जैसे अर्ध-शास्त्रीय संगीत का प्रयोग होता है।
17वीं शताब्दी में कथकली या ‘कहानी नाटक’ ने दक्षिणी भारत में _______ में आकार लिया।
उत्तर: (D)
कथकली केरल का शास्त्रीय नृत्य है जिसे ‘कहानी नाटक’ भी कहा जाता है।
‘बीबी का मकबरा’ औरंगाबाद में स्थित _______ का मकबरा है।
उत्तर: (A)
इसे “दक्कन का ताज” या “मिनी ताज” कहा जाता है। औरंगजेब के पुत्र आजम शाह ने अपनी माता दिलरस बानो बेगम की याद में इसे बनवाया था।
निम्नलिखित में से कौन सा भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है?
उत्तर: (D)
वरीयता क्रम: 1. भारत रत्न 2. पद्म विभूषण 3. पद्म भूषण 4. पद्म श्री।
संविधान के किस भाग को ‘भारत के मैग्ना कार्टा’ के रूप में वर्णित किया गया है?
उत्तर: (A)
भाग III (अनुच्छेद 12-35) मौलिक अधिकारों से संबंधित है। मैग्नाकार्टा मूल रूप से 1215 में इंग्लैंड के राजा जॉन द्वारा जारी अधिकारों का चार्टर था।
नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित में से किसके लिए नहीं दिया जाता है?
उत्तर: (A)
नोबेल पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है: 1. भौतिकी 2. रसायन 3. चिकित्सा 4. साहित्य 5. शांति 6. अर्थशास्त्र। कला के क्षेत्र में यह नहीं दिया जाता।