MP Jail Prahari Previous Paper-9 GK MCQs

Tez Education By Tez Education February 16, 2026

Loading

जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर

जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर-9/61, वर्ष 2023

विषय: GK प्रश्न संख्या: 20 Date: 28 May 2023 Shift: 2

Exam से पहले अपनी तैयारी का लेवल जांचें, कितने पानी में हो!

Q. 1 भारत के चीनी उद्योग का विश्व में कौन-सा स्थान है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (B) दूसरा

चीनी उद्योग से जुड़े मुख्य तथ्य:

  • उत्पादन में स्थान: ब्राजील के बाद दूसरा (2nd)।
  • उपभोग में स्थान: प्रथम (1st)।
  • भारत में अग्रणी उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश (वर्तमान में), इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है।

भारत में गन्ने के उत्पादन में भी भारत का स्थान विश्व में शीर्ष (ब्राजील के बाद दूसरा) है।

Q. 2 मौलिक फर्ज़ दिवस (Fundamental Duties Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 6 जनवरी

Q. 3 अंतर्राज्यीय परिषद (Inter-state council) की स्थापना किस अनुच्छेद के तहत की गई थी?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) अनुच्छेद 263

अंतर्राज्यीय परिषद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत स्थापित एक संवैधानिक सलाहकार निकाय है। सरकारिया आयोग (1988) की सिफारिश पर 28 मई 1990 को गठित इस परिषद के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

Q. 4 निम्न में से कौन सा आउटवॉश मैदान (Outwash plain) से संबंधित एक निक्षेपण विशेषता है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (C) हिमनद

आउटवॉश मैदान (Outwash Plain), जिसे सैंडुर (Sandur) भी कहा जाता है, हिमनद के पिघले हुए पानी द्वारा बहाकर लाई गई रेत, बजरी और गाद के निक्षेपण से बना एक विशाल, समतल मैदान है।

Q. 5 नर्मदा जलविवाद न्यायाधिकरण (Narmada Water Disputes Tribunal) की स्थापना कब की गई?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 1969

मुख्य विवरण:

  • स्थापना: 6 अक्टूबर 1969
  • उद्देश्य: मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच जल बंटवारा।
  • बंटवारा: MP (18.25 MAF), गुजरात (9 MAF), राजस्थान (0.5 MAF), महाराष्ट्र (0.25 MAF)।

Q. 6 यह युद्ध पर शांति की बड़ी जीत को चिह्नित करने के लिए ‘मार्शल डांस’ का त्योहार है। त्योहार का नाम क्या है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) कलिंग महोत्सव

स्थान: धौली (शांति स्तूप), ओडिशा। इसका उद्देश्य मार्शल आर्ट और नृत्य के माध्यम से शांति और अहिंसा का संदेश देना है।

Q. 7 सालार जंग संग्रहालय (Salar Jung Museum) निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (C) हैदराबाद

Q. 8 शेर शाह सूरी किस वर्ष मुगल सेवाओं में शामिल हुए थे?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 1527

शेर शाह सूरी 1528 (सेवा की शुरुआत का समय) के आसपास मुगल सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने चंदेरी के युद्ध (1528) में हिस्सा लिया और मुगलों की सैन्य तकनीकें सीखीं।

Q. 9 निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थानान्तरी कृषि को ‘पामलू’ (Pamlou) के नाम से जाना जाता है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (C) मणिपुर

स्थानान्तरी कृषि को मणिपुर में ‘पामलू’ कहा जाता है। यह उत्तर-पूर्वी भारत की पारंपरिक कृषि पद्धति है।

Q. 10 भारत में ‘भारत स्टेज IV’ (Bharat Stage IV) किस वर्ष शुरू किया गया था?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 2010

BS-IV के बाद सीधे BS-VI मानकों को 1 अप्रैल 2020 से लागू किया गया। वायु प्रदूषण को देखते हुए BS-V को पूरी तरह से छोड़ दिया गया था।

Q. 11 साइमन कमीशन की नियुक्ति किस वर्ष में की गई थी?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) 1927

नियुक्ति वर्ष: 1927 | भारत आगमन: 3 फरवरी 1928। इसका नेतृत्व सर जॉन साइमन ने किया था, जिसमें कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था।

Q. 12 ह्यूगो लोरिस (Hugo Lloris) ने जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया, वे किस राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते थे?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (C) फ्रांस

Q. 13 वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष करों के सकल संग्रह में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (C) 25.90%

Q. 14 रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (D) 1968

रॉ (RAW) भारत की प्रमुख विदेशी खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना 21 सितंबर 1968 को रामेश्वर नाथ काओ (R.N. Kao) के नेतृत्व में हुई थी।

Q. 15 यूरोपीय आयोग (European Commission) के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन हैं?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) उर्सुला वॉन डेर लेयेन

उर्सुला वॉन डेर लेयेन 1 दिसंबर 2019 से इस पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में दूसरे कार्यकाल (2024-2029) के लिए चुनी गई हैं।

Q. 16 विश्व लीवर दिवस (World Liver Day) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (D) 19 अप्रैल

Q. 17 कजाकिस्तान में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में किस भारतीय पहलवान ने रजत पदक जीता?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (B) निशा दहिया

Q. 18 गोल गुंबज (Gol Gumbaz) किस राज्य में स्थित है?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (B) कर्नाटक

Q. 19 भारत सरकार अधिनियम 1935 के अंतर्गत संघ सूची में कितनी धाराएँ एवं अनुसूचियाँ थीं?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (B) 321 धाराएं और 10 अनुसूचियां

अधिनियम में कुल 321 धाराएँ और 10 अनुसूचियाँ थीं। संघ सूची (Federal List) में 59 विषय शामिल थे।

Q. 20 बंगाल के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?

उत्तर एवं व्याख्या देखें

उत्तर: (A) वॉरेन हेस्टिंग्स

वारेन हेस्टिंग्स ने 1772 से 1785 तक कार्य किया। उन्हें 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट के तहत यह पद मिला। उन्होंने बंगाल में द्वैध शासन को समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *