MP Jail Prahari Previous Paper-11 GK MCQs
![]()
जेल प्रहरी/क्षेत्र रक्षक प्रीवियस ईयर पेपर-11/61, वर्ष 2023
“Exam से पहले अपनी तैयारी का लेवल जांचें, कितने पानी में हो”
Q. 1 पराली जलाने से रोकने के लिए बनी एक सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (B)
पराली जलाने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।
Q. 2 यदि किसी व्यक्ति को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाता है और वह किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो उसे क्या करना होगा?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (B)
भारतीय संविधान के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है और वह संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) का सदस्य नहीं है, तो उसे छह महीने के भीतर संसद के किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है। यदि वह ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे 6 महीने की अवधि समाप्त होने पर प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।
उदाहरण: 1975 में इंदिरा गांधी, 1996 में एच.डी. देवेगौड़ा और 2004 में डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनने के समय संसद का सदस्य नहीं होने के बावजूद नियुक्त किया गया था, और बाद में वे सदस्य बने।
Q. 3 भारतीय संविधान को अपनाने और अधिनियमित करने की तिथि क्या है?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (B)
भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया (अंगीकृत), अधिनियमित और आत्मारपित किया गया था। इसी दिन को भारत में प्रतिवर्ष ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वहीं, यह संविधान पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।
अपनाए जाने की तिथि (अंगीकृत): 26 नवंबर 1949
लागू होने की तिथि: 26 जनवरी 1950
संविधान सभा ने 2 साल, 11 महीने और 18 दिन की मेहनत के बाद इसे तैयार किया था।
Q. 4 जूनागढ़ की तत्कालीन रियासत को भारतीय राज्य में एकीकृत करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया गया था?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (C)
9 नवंबर 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल के कुशल नेतृत्व और भारतीय सेना की कार्रवाई (सैन्य हस्तक्षेप) के बाद जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय हुआ।
जनमत संग्रह (Referendum): फरवरी 1948 में जनता की राय जानने के लिए जनमत संग्रह कराया गया, जिसमें 99% से अधिक वोट भारत में शामिल होने के पक्ष में पड़े। अंततः, 1949 में इसे आधिकारिक तौर पर भारत (सौराष्ट्र राज्य) का हिस्सा बना लिया गया।
Q. 5 आकाशीय पिंड जो गैसों से बने होते हैं और जिनकी अपनी ऊष्मा और प्रकाश होता है, क्या कहलाते हैं?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (A)
तारे (Stars) की मुख्य विशेषताएँ:-
रचना: ये गर्म गैसों से बने होते हैं।
ऊर्जा स्रोत: इनके पास अपनी स्वयं की ऊष्मा और प्रकाश होता है।
उदाहरण: सूर्य (Sun) और आकाश में दिखने वाले टिमटिमाते अन्य तारे। हमारा सूर्य भी एक तारा ही है।
Q. 6 जब आर्द्रता को प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है तो उसे क्या कहते हैं?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (C)
हवा में मौजूद जलवाष्प और उसी तापमान पर हवा की अधिकतम जलवाष्प धारण करने की क्षमता के अनुपात को सापेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) कहते हैं, जिसे प्रतिशत (%) में दर्शाया जाता है।
Q. 7 मध्य प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन सा जिला महाराष्ट्र के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (B)
मध्य प्रदेश का बैतूल जिला दक्षिण में महाराष्ट्र की सीमा को छूता है। अन्य विकल्प जैसे रीवा (UP), होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम – आंतरिक जिला) महाराष्ट्र से नहीं लगते।
Q. 8 दक्कन में चालुक्य साम्राज्य पर आक्रमण करने पर निम्नलिखित में से किसने हर्षवर्धन को पराजित किया था?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (D)
चालुक्य वंश के प्रतापी राजा पुलकेशिन द्वितीय ने नर्मदा नदी के तट पर हर्षवर्धन को पराजित किया था, जिसका उल्लेख ऐहोल अभिलेख में मिलता है।
Q. 9 निम्नलिखित में से कौन सा कथन कथक के बारे में सत्य है?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (D)
कथक उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है। मध्यकाल में यह मुगल दरबारों में विकसित हुआ, जहाँ इसमें फ़ारसी प्रभाव और जटिल पदचालन शामिल हुए।
Q. 10 लखनऊ में 1857 के विद्रोह के नेता कौन थे?
सही उत्तर एवं व्याख्या देखें
उत्तर: (C)
विद्रोह के प्रमुख नेता और उनके कार्यक्षेत्र:-
लखनऊ: बेगम हजरत महल
झांसी: रानी लक्ष्मीबाई
कानपुर: नाना साहब और तात्या टोपे
बिहार (जगदीशपुर): कुंवर सिंह
दिल्ली: बहादुर शाह जफर
Q. 11 निम्नलिखित में से कौन-सा स्मारक मदुरै में स्थित है?
Q. 12 सम्पृति-IX (SAMPRITI-IX) सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जाता है?
उत्तर: (B)
(SAMPRITI): भारत और बांग्लादेश के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास, जो 2009 से आयोजित किया जा रहा है।
Q. 14 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना किस वर्ष में की गई थी?
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर: (A)
स्थापना: जुलाई 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के निर्णय के बाद।
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी.
सदस्यता: वर्तमान में 191 देश।
Q. 18 संविधान सभा ने अपनी पहली बैठक दिसंबर ________ को आयोजित की थी।
उत्तर: (C)
9 दिसंबर 1946 को पहली बैठक हुई। डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया था।
Q. 19 निम्नलिखित में से कौन-सा स्मारक मुगल सम्राट अकबर का मकबरा है?
उत्तर: (D)
अकबर का मकबरा आगरा के पास सिकंदरा में स्थित है। यह लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है।
Q. 20 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के कार्यकाल के बारे में है?
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर: (C)
अनुच्छेद 56 राष्ट्रपति की पदावधि (5 वर्ष) के बारे में है। अनुच्छेद 52 कहता है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा।