![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Physics कुल प्रश्न:- 653
• नैदानिक थर्मामीटर का प्रयोग मानव शरीर ताप मापने के लिये किया जाता है। (Sub Group 4 AG 1, 2018)
• मीट्रिक प्रणाली फ्रांस देश में प्रस्तावित की गई। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान मीट्रिक System का पहला व्यावहारिक अध्याय 1799 में आया था। (Sub Group 4 AG 1, 2018)
• अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है, जो प्रकाश अपने निर्वात में एक वर्ष में पूरा कर लेता है। (मान: 9.4607 × 10¹² कि.मी.) (ANM Training, 2018)
• अदिश राशि- वे राशियाँ जिनमें सिर्फ परिणाम की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं (जैसे- चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन आदि)। (श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
• तापमान का SI मात्रक डिग्री सेल्सियस / केल्विन है। (श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
• वोल्टेज मापने की इकाई वोल्ट है। एम्पीयर विद्युत धारा की इकाई है, जूल कार्य की तथा वाट शक्ति का मात्रक है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• समुद्र की गहराई मापने के लिए फेदोमीटर का उपयोग किया जाता है। (म. प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• पारसेक दूरी की सबसे बड़ी इकाई है। (ANT Training, 2016)
• लम्बाई की सबसे छोटी इकाई/मात्रक फर्मी होता है। (ANT Training, 2016)
• अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एंग्स्ट्रॉम लम्बाई की इकाई है, यह 0.1 नैनोमीटर या 10⁻¹⁰ मीटर के बराबर होता है। (ANT Training, 2016)
• दीप्त तीव्रता का मात्रक कैंडेला है। (ANT Training, 2016)
• अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली ने सात SI मूल इकाइयाँ बतायी हैं: 1. मीटर, 2. किलोग्राम, 3. सेकेंड, 4. एम्पीयर, 5. केल्विन, 6. मोल, 7. कैण्डेला। (ANT Training, 2016)
• जूल कार्य एवं ऊर्जा की इकाई होती है। SI मूल इकाई: kg·m²/s²। (ANT Training, 2016)
• पाइरो शब्द आग/उच्च ताप से संबंधित होता है। (ANT Training, 2016)
• विभवांतर को मापने की इकाई वोल्ट है। (ANT Training, 2016)
• सदिश राशि- जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनों निहित होते हैं, उन्हें सदिश राशि कहते हैं (जैसे- वेग, बल, संवेग)। (ANT Training, 2016)
• चन्द्रमा की समान अवस्थाओं के बीच के समयान्तराल को चन्द्रमास कहते हैं। (ANT Training, 2016)
• श्यानता गुणांक (भौतिक राशि) को न्यूटन सेकण्ड/मीटर² में मापा जाता है। (ANT Training, 2016)
• एंगस्ट्रॉम इकाई लम्बाई मापने की इकाई है। यह 10⁻¹⁰ मी. के बराबर होती है, इसको Å से प्रदर्शित करते हैं। (ANT Training, 2016)
• कार्य = शक्ति × समय। किलोवॉट शक्ति का बड़ा मात्रक है, तब किलोवॉट घंटा कार्य/ऊर्जा का एक मात्रक है। (ANM Training, 2016)
• रेडियन का संकेत rad है, यह एक विमाहीन राशि है। (पुलिस आरक्षक, 2016)
• ऊर्जा की S.I. इकाई जूल है। इसका विमीय सूत्र [ML²T⁻²] होता है। (ANM Training, 2016)
• प्रतिरोध का मात्रक ओम (Ω) है। इसके बड़े मात्रक किलो ओम और मेगा ओम हैं। (म.प्र. होमगार्ड प्लाटुन कमांडर, 2016)
• कूलॉम आवेश का मात्रक है। व्यवहार में छोटा मात्रक माइक्रोकूलॉम (µC) का भी प्रयोग किया जाता है। (Jail Department, 2015)
• एक मीटर के दस लाखवें भाग को एक माइक्रॉन कहते हैं। इसे संकेत µm से दर्शाते हैं। (ANM Training, 2016)
• लम्बाई की S.I. इकाई मीटर है। (1 मीटर = 100 सेमी) (ANM Training, 2016)
• लीटर आयतन की इकाई है (1 माइक्रोकूलॉम = 10⁻⁶ कूलॉम)। (Jail Department, 2015)
• विशिष्ट प्रतिरोध का मात्रक ओम-मीटर तथा विमीय सूत्र [ML³T⁻³A⁻²] होता है। (Jail Department, 2015)
• द्रव्यमान, लम्बाई और समय मूल मापन इकाइयाँ हैं जबकि घनत्व व्युत्पन्न मापन इकाई (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) है। (ANM Training, 2016)
• श्यानता की इकाई पास्कल सेकण्ड है। इसे पोइस (Poise) में भी मापा जाता है। (ग्रुप 2 : लेब टेक्नीशियन, 2015)
• 1 लीटर 0.001 घनमीटर के बराबर होता है। (ANM Training, 2016)
• प्रकाश वर्ष का उपयोग पृथ्वी से तारों की दूरी ज्ञात करने में किया जाता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• 1 kWh = 3.6 × 10⁶ जूल। (Jail Department, 2016)
• चाल एक अदिश राशि है। इसका S.I. मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)