MP ESB Science PYQs , Part-28 One Liner Biology

Loading

Biology PYQs – Tez Education

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में

Biology कुल प्रश्न:- 470

YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में

📚 App Download Link
अध्याय – 16: पादप जगत एवं पादप आकारिकी (Plant Kingdom & Morphology)
• कस्कुटा (अमरबेल) बिना पत्तियों वाला लंबे तार जैसा परजीवी पौधा है जो चूषकांगों द्वारा मेजबान से भोजन चूसता है। (Sub Group 4, 2018 / म.प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
• मशरूम (खुम्भी) कवक (Fungi) जगत का सदस्य है, जिसका प्रयोग स्वादिष्ट भोजन बनाने में किया जाता है। (ANM Training, 2018 / मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• लाइकेन शैवाल (साइनोबैक्टीरिया) और कवक के बीच सहजीवी संबंध (हेलोटिज्म) का उत्कृष्ट उदाहरण है। (श्रम निरीक्षक, 2017 / Nayab Tahsildar, 2018)
• स्वपोषी (Autotrophs) वे जीव हैं जो अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं। (Asstt. Auditor, 2018)
• पादप कोशिका का बाह्यतम आवरण सेलुलोज की बनी कोशिका भित्ति होती है। (G-3 Sub Engineer, 2018)
• एक उभयलिंगी पुष्प में 4 चक्र: बाह्यदलपुंज, दलपुंज, पुमंग और जायांग होते हैं। सामान्य द्विलिंगी पुष्प में सेपल, पेटल, पुमंग व जायांग उपस्थित होते हैं। (जेल प्रहरी, 2018)
• शकरकंद (Sweet Potato) एक रूपांतरित जड़ है जो भोजन का संग्रहण करती है। शकरकंद, सतावर व डहलिया में जड़ों द्वारा कंद उत्पन्न होते हैं। (जेल प्रहरी, 2018 / ANM Training, 2018)
• बायोवीडिसाइड्स ऐसे जैविक घटक हैं जिनका उपयोग खरपतवार नष्ट करने हेतु होता है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
• घटपर्णी (Pitcher plant), वीनस फ्लाईट्रैप और ड्रासेरा कीटभक्षी पादप हैं जो मृदा में नाइट्रोजन की कमी पूरी करने हेतु कीट पकड़ते हैं। (श्रम निरीक्षक, 2017 / जेल प्रहरी, 2017)
• पौधों में लचीलापन स्थूलकोण ऊतक (Collenchyma) के कारण होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• भूरे शैवाल में फ्यूकोजैंथिन वर्णक पाया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical Meristem) की सक्रियता के कारण पौधों की लंबाई में वृद्धि होती है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
• पौधों में जल का संवहन जाइलम (Xylem) तथा भोजन का संवहन फ्लोएम द्वारा होता है। जाइलम एक जटिल स्थायी ऊतक है जो जल संवहन व यांत्रिक सहायता देता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / जेल प्रहरी, 2015)
• पत्तियाँ पौधों का रसोईघर होती हैं, जिनमें क्लोरोफिल (पर्णहरित) प्रकाश संश्लेषण हेतु आवश्यक है। लाल पत्तियों में एन्थोसायनीन वर्णक अधिक सांद्रता में होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / श्रमनिरीक्षक, 2017)
• ब्रायोफिल्लम (पथरचट्टा) की पत्तियों के किनारे से कलिकाएँ निकलकर नए पौधे को जन्म देती हैं। (जेल प्रहरी, 2015)
• बीज जो जानवरों द्वारा प्रकीर्णित होते हैं, उनमें काँटे और हुक पाए जाते हैं। (Sub Group 4, 2018)
• फर्न स्पोर (बीजाणु) उत्पादित करने वाला अपुष्पक पादप है। फर्न में बीजाणुधानियों की निचली सतह पर सोरी पाए जाते हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / 2017)
• पाइनस (चीड़) एक अनावृतबीजी (Gymnosperm) पादप है जिसकी पत्तियाँ सुई के समान (Needles) होती हैं। चीड़ बिना फल के बीज उत्पन्न करता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / Asstt. Auditor, 2018)
• अनाज (गेहूँ, धान, बाजरा, मक्का) एवं ताड़ एकबीजपत्री (Monocot) पादप हैं। धान एकबीजपत्री फसल है। (जेल प्रहरी, 2015 / M.P.S.I., 2016)
• राइजोबियम जीवाणु और लेगुमिनेसी (फलीदार) कुल के पौधों की जड़ों के बीच सहजीवी संबंध होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• एजोला एक जलीय फर्न है जिसे धान के खेत में हरी खाद (जैव उर्वरक) के रूप में प्रयोग किया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• सेब एक असत्य फल (False Fruit) है, जिसमें बाहरी गूदा पुष्पासन (Thalamus) से बनता है; इसमें मैलिक अम्ल होता है। (ANM Training, 2016 / म.प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• चाइना रोज (गुड़हल – Hibiscus rosa-sinensis) प्राकृतिक सूचक (Natural Indicator) के रूप में कार्य करता है। (Asstt. Auditor, 2018)
• नागफनी (Cactus) का तना मांसल व गूदेदार होता है जो जल संचयन का कार्य करता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• नारियल का छिलका दृढ़ोतक (Sclerenchyma) ऊतक से बना होता है। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
• आलू, गाजर, चुकंदर तथा मूली में से आलू तना है जबकि गाजर, चुकंदर व मूली जड़ों के उदाहरण हैं। आलू कंद (Tuber) का उदाहरण है। (ANM Training, 2016 / जेल प्रहरी, 2015)
• साइकस के तनों से मण्ड (स्टार्च) निकालकर साबूदाना (Sago) का निर्माण किया जाता है। (उप यंत्री-सिविल इंजीनियर, 2016)
• मूलरोम (Root Hairs) जल और खनिजों के अवशोषण हेतु पृष्ठ क्षेत्रफल में वृद्धि करते हैं। (ANM Training, 2018)
• कपास मालवेसी कुल का नकदी पौधा है जिससे तैयार की गई रूई को ‘सफेद सोना’ कहा जाता है। कपास के तंतु बीज से बनते हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017 / म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
• गन्ना विश्व की प्रमुख नकदी व व्यावसायिक फसल है जिससे चीनी, गुड़ व एथेनॉल का निर्माण होता है; भारत का उत्पादन में दूसरा स्थान है। (ANM Training, 2016)
• पौधों के वानस्पतिक अंग जड़, तना एवं पत्तियाँ हैं; जबकि पुष्प यौन प्रजनन अंग है। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2016)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top