![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Biology कुल प्रश्न :- 470
YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में
📲 Tez Education App Download
📲 Tez Education App Download
• मंगल (Mars) ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है क्योंकि इसकी सतह लौह-ऑक्साइड के कारण रक्तिम दिखाई देती है।
(ANM Training, 2016 / 2018)
• पृथ्वी की धुरी अपनी कक्षा के तल से झुकी हुई है, जिसके कारण पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है। घूर्णन (23 घंटे 56 मि 4 से) के कारण दिन व रात होते हैं। पृथ्वी की मध्यवर्ती परत ‘प्रवार’ (Mantle) कहलाती है।
(श्रम निरीक्षक, 2017 / ANM Training, 2016 / 2018)
• चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल कम होने के कारण वहाँ वायुमंडल नहीं है तथा किसी व्यक्ति का भार चंद्रमा पर न्यूनतम होता है। चंद्रमा की सतह का मध्य दिन का तापमान लगभग 100°C से 130°C तक होता है।
(श्रम निरीक्षक, 2017 / M.P.S.I., 2016 / ANM Training, 2018)
• तारों एवं पृथ्वी के बीच की दूरी को प्रकाश वर्ष में मापा जाता है। 1 प्रकाश वर्ष ≈ 9.5 ट्रिलियन किमी होता है। सूर्य व पृथ्वी की औसत दूरी 1.496 × 10⁸ किमी है।
(म.प्र. पुलिस आरक्षक, 2017 / ANM Training, 2016)
• जब रात में आकाश में चंद्रमा बिल्कुल दिखाई नहीं देता, तो उस तिथि को अमावस्या कहते हैं।
(म.प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
• ओरियन (Orion) और ग्रेट बियर (Great Bear) प्रमुख तारामंडल हैं; ओरियन को ‘हंटर’ भी कहा जाता है।
(ANM Training, 2016 / 2018)
• सिरियस (Sirius) रात्रि के आकाश का सबसे चमकीला तारा है तथा यह सौर परिवार का सदस्य नहीं है।
(ANM Training, 2018 / म.प्र. पुलिस आरक्षक, 2016)
• हेली धूमकेतु प्रत्येक 76 वर्ष बाद दिखाई देता है।
(ANM Training, 2016)
• सिस्मोग्राफ उपकरण का प्रयोग भूकंपीय तरंगों के अध्ययन में किया जाता है।
(M.P.S.I., 2016)
• तारों का निर्माण मुख्य रूप से हाइड्रोजन एवं हीलियम गैसों के नाभिकीय संलयन से होता है। एक अति तप्त तारा नीला दिखाई देता है।
(म.प्र. होमगार्ड प्लाटून कमांडर, 2016 / जेल प्रहरी, 2017)
• सूर्य के प्रकाश मंडल में पाए जाने वाले अस्थायी काले धब्बों को सौर कलंक (Sunspots) कहा जाता है।
(ANM Training, 2016 / 2018)
• चंद्रग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आते हैं और चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
(जेल प्रहरी, 2015)
• गैलेक्सी (आकाशगंगा) असंख्य तारों, गैसों और धूलकणों का विशाल समूह है।
(जेल प्रहरी, 2015 / होमगार्ड, 2016)
• समताप मंडल (Stratosphere) वायुमंडल की वह परत है जो भूतल से 8 किमी से 50 किमी तक फैली है।
(ANM Training, 2016)
अध्याय – 22 : कृषि, मृदा एवं फसल प्रबंधन (Agriculture, Soil & Crops)
अध्याय – 23 : पशुपालन, डेयरी एवं कुक्कुट पालन
अध्याय – 24 : मधुमक्खी एवं रेशम कीट पालन
अध्याय – 25 : वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आविष्कार एवं समसामयिकी