![]()
वर्ष 2025-26 MPGK PYQs
(YouTube- Tez Education)
(MP Police कॉन्स्टेबल, SI व अन्य परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न)
विषय: नदियाँ, झीलें और जलप्रपात (वस्तुनिष्ठ प्रश्न संग्रह)
प्रश्न- मध्य प्रदेश की नर्मदा घाटी में कौन-से जिले स्थित हैं? [Tez Education]
✔ सही उत्तर- B (जबलपुर, मंडला, होशंगाबाद)
व्याख्या: नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलकर मध्य प्रदेश के मध्य भाग से होकर पूर्व से पश्चिम दिशा में बहती है। जबलपुर, मंडला तथा होशंगाबाद (वर्तमान नाम नर्मदापुरम) जिले नर्मदा घाटी क्षेत्र में स्थित हैं। (नोट: होशंगाबाद जिले का वर्तमान नाम नर्मदापुरम है)।
प्रश्न- नर्मदा नदी किस समुद्र में जाकर मिलती है? [Tez Education]
✔ सही उत्तर- C (अरब सागर)
व्याख्या: नर्मदा नदी अमरकंटक (अनूपपुर) से निकलकर 1,312 किमी की यात्रा तय कर गुजरात के भरूच के समीप खंभात की खाड़ी के माध्यम से अरब सागर में मिलती है। यह डेल्टा की जगह एश्चुअरी बनाती है।
प्रश्न- नर्मदा नदी विशेष रूप से किन दो पर्वतमालाओं के बीच बहने के लिए जानी जाती है? [Tez Education]
✔ सही उत्तर- A (विंध्य और सतपुड़ा)
व्याख्या: नर्मदा नदी उत्तर में विंध्याचल पर्वतमाला तथा दक्षिण में सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच एक भ्रंश घाटी (Rift Valley) से होकर बहने के लिए जानी जाती है।