MPTET CDP Questions, अधिगम कर्ताओं की पहचान एवं शिक्षा

Loading

अधिगम कर्ताओं की पहचान एवं शिक्षा – Tez Education

Topic:- अधिगम कर्ताओं की पहचान एवं शिक्षा

(By- Tez Education)

1. वह कक्षायी प्रक्रिया जिसका विश्लेषण, किसी अध्यापक के वंचित समूहों के प्रति गढ़ित गूढ़ पूर्वाग्रहों को उजागर कर सकता है- उत्तर: लिंग, जाति और आर्थिक श्रेणी के आधार पर निर्धारित आसन-व्यवस्था
2. राज साझा करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है और एकांत गतिविधि पसन्द करता है। यह इंगित करता है कि वह है- उत्तर: एक तिरस्कृत बच्चा
3. ‘कमजोर वर्ग के बालक’ से तात्पर्य है ऐसे अभिभावकों के बालकों से- उत्तर: जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम सीमा की वार्षिक आय की सीमा से नीचे के वर्ग में आते है
4. वंचित समूहों के बच्चों के बारे में क्या सत्य है? उत्तर: उन्हें अच्छा पोषण, अच्छी स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच और सीखने के अवसरों की संभावना कम होती है।
5. सांस्कृतिक तथा भाषिक रूप से वैविध्यपूर्ण कक्षा में यह निश्चित करने से पहले कि शिक्षार्थी विशिष्ट शिक्षा वर्ग में आता है या नहीं, एक शिक्षक को करना चाहिए- उत्तर: अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का मूल्यांकन करना चाहिए
6. हाशिए पर रहने वाले परिवारों के बच्चों की कक्षा में अक्सर अवहलेना क्यों की जाती है? उत्तर: शिक्षक अक्सर पूर्वग्रहित होते हैं, सहपाठियों में विविधता व इन बच्चों की सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में संवेदनशीलता का अभाव है।
7. सुविधाहीन समुदाय से आने वाले विद्यार्थियों के अधिगम को सुसाधित, किया जा सकता है- उत्तर: उन्हें उपयुक्त शिक्षाशास्त्रीय सहायता प्रदान करके
8. हाशिए पर रहने वाले समुदायों से पहली बार स्कूल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षिका मदद कर सकती है- उत्तर: उपयुक्त पाड़ देकर कक्षा मे उनकी भागीदारी को बढ़ावा देकर
9. सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करता है- उत्तर: गैर-प्रासंगिक सामग्रा
10. धार्मिक अल्पसंख्यकों के विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए, एक शिक्षिका को करना चाहिए- उत्तर: विभिन्न धर्मों के सदस्यों के बीच सद्भाव के उदाहरण प्रस्तुत करें
11. सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के छात्रों की अवधारणा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि- उत्तर: स्कूल आने में उनकी रुचि कम न हो
12. कौन से समूह शिक्षा की पहुंच के संदर्भ में वंचित स्तर पर हैं? उत्तर: अनुसूचित जातियों/जनजातियों के बच्चे, ‘प्रथम पीढ़ी विद्यालय-गामी,’ लड़कियाँ और दिव्यांग बालक
13. अध्यापक को अपनी कक्षा में सुविधा वंचित वर्ग से आने वाले बच्चों के लिए करना चाहिए- उत्तर: सहयोगात्मक समूह बनाने चाहिए जो अधिगम के संवर्द्धन के लिए समूह विविधता का इस्तेमाल कर सकें
14. वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के लिए संभावित कारक जोखिम वाला है- उत्तर: अध्यापकों की उनकी क्षमताओं के बारे में नकारात्मक सोच और उनके प्रति बहुत कम अपेक्षाएँ
15. हाशिए के समूहों के विद्यार्थियों को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करता है- उत्तर: सामाजिक वर्तिकाग्र
16. सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को संबोधित करने के लिए करना चाहिए- उत्तर: सभी छात्रों में अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना चाहिए
17. सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को शामिल करने में मदद करता है- उत्तर: विविधता का महत्व
18. सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को कक्षा के माहौल की आवश्यकता होती है, जो- उत्तर: उनके सांस्कृतिक और भाषाई ज्ञान को महत्व देता है तथा उनका उपयोग करता है
19. स्कूली पाठ्यक्रम में भाषा और संस्कृति को समावेशित करने से क्या सुनिश्चित होता है? उत्तर: शिक्षा में साम्यता
20. वंचित समूह के विद्यार्थियों की सहभागिता कम होने की स्थिति में एक शिक्षक को करना चाहिए- उत्तर: अपनी शिक्षण पद्धति पर विचार करना चाहिए तथा बच्चों की सहभागिता में सुधार करने के लिए नए तरीके ढूँढ़ने चाहिए
21. विद्यालय में नियमित उपस्थिति के लिए वंचित बच्चों को प्रोत्साहित करने का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका- उत्तर: आवासीय विद्यालय खोलना
22. वंचित शिक्षार्थियों के साथ व्यवहार करने के सन्दर्भ में अध्यापक को करना चाहिए- उत्तर: छात्रों की सफलता हेतु व्यक्तिगत उत्तरदायित्व में विश्वास व्यक्त करना चाहिए।
23. वंचित समूहों के विद्यार्थियों को सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ पढ़ाना कहलाता है- उत्तर: समावेशी शिक्षा
24. असंगठित घर से आने वाला बच्चा सबसे अधिक कठिनाई का अनुभव करेगा- उत्तर: स्वतन्त्र अध्ययन में
25. ‘वंचित वर्ग’ की पृष्ठभूमि के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षक को चाहिए- उत्तर: उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास करें और उन्हें कक्षा में होने वाली चर्चा में शामिल करें
26. एक शिक्षक समाज के ‘वंचित वर्ग’ के बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है- उत्तर: प्रत्येक बच्चे की आवश्यकतानुसार अपना शिक्षण-कौशल अपनाकर
27. शिक्षार्थियों को कम प्रतिबंधित वातावरण में रखने के माध्यम से विद्यालय- उत्तर: दूसरे बच्चों को संवेदनशील बनाता है कि वे अलाभान्वित बच्चों को दबाएँ नहीं
28. अध्यापिका समाज के ‘वंचित वर्गों’ के प्रति प्रभावशाली प्रतिक्रिया कैसे दे सकती है? उत्तर: स्वयं के उन तौर-तरीकों के बारे में विचार करना जिनसे पक्षपात एवं रूढ़िबद्धताएँ झलकती हैं
29. सामाजार्थिक मुद्दों से जूझ रहे उन बच्चों को सहायता करता है- उत्तर: स्वअधिगम मॉडल
30. समावेशी शिक्षा क्या प्रतिपादित करती है? उत्तर: हमें अधिगमकर्ता को दुरुस्त करने के लिए तंत्रप्रणाली को बदलना चाहिए।
31. वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को प्रभावित करने वाला सबसे संभावित कारक- उत्तर: व्यक्तिगत आवश्यकताएँ
32. हम किसी बच्चे को पिछड़ा कहते हैं यदि- उत्तर: उसके प्राप्तांक उसकी कक्षा का निम्नतम अंक होता है
33. सिरिल बर्ट के अनुसार पिछड़े बालकों की बुद्धिलब्धि होती है- उत्तर: 85 से कम
34. आयु स्तर से नीचे की कक्षा का कार्य करने में असमर्थ बालक कहलाता है- उत्तर: पिछड़ा बालक
35. कालानुक्रमिक आयु की तुलना में शैक्षिक कमी दर्शाने वाला बालक- उत्तर: पिछड़ा बालक
36. मन्द अधिगमकर्ता जिनकी उपलब्धि सामान्य योग्यता से कम रह जाती है- उत्तर: पिछड़े
37. स्पष्ट शैक्षिक कमी (त्रुटि) दृष्टिगोचर होने वाले बच्चे को कहते हैं- उत्तर: पिछड़ा बालक
38. पिछड़े बालकों के लक्षण क्या हैं? उत्तर: सीखने की गति धीमी, IQ 80-90, मानसिक अस्वस्थता और असमायोजित व्यवहार
39. ‘अपव्यय’ एवं ‘अवरोधन’ की समस्या मुख्यतया सम्बंधित है- उत्तर: प्राथमिक शिक्षा स्तर
40. शिक्षा में अवरोधन का तात्पर्य क्या है? उत्तर: किसी बालक का एक वर्ष से अधिक समय तक एक ही कक्षा में रहना
41. पढ़ाई में पिछड़े हुए बालकों के प्रति आपका दृष्टिकोण होगा- उत्तर: सहानुभूतिपूर्ण
42. पिछड़े बालकों के लिए शैक्षिक लब्धि की अवधारणा किसने दी? उत्तर: सिरिल बर्ट
43. 10.5 साल की आयु में समकक्ष नीचे की कक्षा का कार्य करने में असमर्थ बालक- उत्तर: शैक्षिक रूप से पिछड़ा बालक
44. धीमी गति से सीखने वालों के लिए शिक्षक को क्या करना चाहिए? उत्तर: ब्लैक बोर्ड का पर्याप्त उपयोग करना चाहिए
45. पिछड़ी पृष्ठभूमि से आए बच्चे के लिए आप करेंगे- उत्तर: उसे सामान्य कक्षा में रखेंगे परन्तु विशेष प्रबंध करेंगे ताकि उसकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाए
46. एक मन्द गति से सीखने वाले बालक को जरूरत होती है- उत्तर: विशेष सहायता की
47. पिछड़े बालक को शिक्षा दी जानी चाहिए- उत्तर: हस्तशिल्प की
48. मानसिक रूप से पिछड़े बालकों के लिये व्यूह रचना कार्य करेगी- उत्तर: कार्यों को मूर्त रूप से समझाना
49. मानसिक विमन्दित पद को किस पद के साथ प्रतिस्थापित किया गया है? उत्तर: बौद्धिक अयोग्यता
50. मानसिक आयु कालानुक्रमिक आयु से कम होने पर कहलाते हैं- उत्तर: मंदित बालक
51. मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के लिए शिक्षकों को ध्यान रखना चाहिए- उत्तर: वे अधिक व्यावसायिक कौशल सीखें
52. मानसिक मंदता की परिभाषा ए.ए.एम.आर. (AAMR) ने दी है। उत्तर: “मानसिक मंदता से तात्पर्य सामान्य से कम बौद्धिक प्रकार्यता से है…”
53. ‘मन्दितमना’ बालकों की शिक्षा हेतु उपयुक्त उपागम है- उत्तर: वैयक्तिक अनुदेशन
54. वह अक्षमता जो केवल जन्मजात होती है- उत्तर: मन्द बुद्धि
55. आशा 14 वर्ष की आयु में 6-7 वर्ष के बच्चों वाले कार्य करती है, कारण है- उत्तर: मानसिक अक्षमता
56. विकास के विभिन्न पहलुओं में मंदता किससे जुड़ी है? उत्तर: मंद बुद्धि से
57. कक्षा में दो मन्द बुद्धि बच्चों को बैठाने के लिए बोले जाने पर आप- उत्तर: ऐसे विद्यार्थियों को सिखाने की तकनीक सीखेंगे
58. कुसमायोजन का वह तत्व जो निर्णय लेने से सम्बन्धित है- उत्तर: द्वन्द्व
59. कुसमायोजन का व्यवहारात्मक लक्षण है- उत्तर: आक्रामकता
60. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) किस सिद्धांत का पक्षपोषित करता है? उत्तर: समावेशन
61. सामान्यतः कुसमायोजित बच्चे यहाँ देखे जाते हैं- उत्तर: बिखरे परिवार में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top