![]()
Topic- समाजीकरण की प्रक्रियाऐं और बालक
(By- Tez Education)1. आत्मसात्करण है- वर्तमान स्कीमा का प्रयोग बाह्य जगत के विश्लेषण के लिए
2. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा बच्चे, आदतों, कौशलों, मूल्यों तथा अभिप्रेरणा को विकसित करते हैं और जो उन्हें समाज की जिम्मेदार सदस्य बनाती है, उसे कहा जाता है- समाजीकरण
3. समाजीकरण के संदर्भ में सत्य कथन है- समाजीकरण एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें कई संस्थान बच्चों के जीवन में अलग-अलग समय/अवस्थाओं पर प्रभाव डालते हैं
4. एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मानव शिशु समाज के सक्रिय सदस्य के रूप में निष्पादन करने के लिए आवश्यक कौशलों का अर्जन करना प्रारंभ करता है- समाजीकरण
5. समाजीकरण की प्रकृति है- अंतः क्रियात्मक प्रक्रिया
6. दो संस्कृतियों के बीच व्यवहार में अंतर के लिए इसे उत्तरदायी माना जा सकता है- समाजीकरण
7. धर्म जिससे व्यक्तिगत बच्चा संबंधित होता है वह किसका हिस्सा है- सामाजिक पर्यावरण
8. वह अवस्था जिसमें प्राथमिक समाजीकरण की अवस्था से शुरू हो जाती है- शैशवावस्था
9. बालक के समाजीकरण में पाठशाला का स्थान होता है- परिवार के बाद
10. समाजीकरण की विशिष्ट अवस्था माना जाता है- बाल्यावस्था
11. बाद के रिश्तों के लिए पूर्वाभ्यास कहा जाता है- अग्रिम समाजीकरण
12. सीखने की वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे स्कूल जैसी सामाजिक संस्थाओं में प्रवेश करके सीखते हैं- द्वितीयक समाजीकरण
13. समाजीकरण जटिल प्रक्रिया है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से होती है
14. समाजीकरण एक प्रक्रिया है- पारस्परिक
15. समाजीकरण की प्रक्रिया मुख्यता है- अधिगमित
16. बच्चे की समाजीकरण की प्रक्रियाओं की सही व्याख्या है- बच्चों का विकास आनुवंशिक और परिवेशीय कारकों का जटिल पारस्परिक प्रभाव हैं
17. जब आप एक शिक्षक समूह से जुड़ जाते हैं और अपने समूह के अन्य लोगों की ही तरह पोशाक धारण करने लगते हैं, तो आप प्रदर्शन कर रहे होते हैं- समूह की अनुरूपता का
18. समाजीकरण वह प्रक्रिया है जिसे बच्चे व वयस्क सीखते हैं- परिवार, विद्यालय, श्रेष्ठ जनों से
19. के.मा.शि.बो. (CBSE) द्वारा अपनाए गए प्रगतिशील शिक्षा के प्रतिमान में बच्चों का समाजीकरण जिस प्रकार से किया जाता है, उससे अपेक्षा की जा सकती है कि- वे सामूहिक कार्य में सक्रिय भागीदारी का निर्वाह करें तथा सामाजिक कौशल सीखें
20. सामाजिक मूल्य है- सहायतापरक व्यवहार
21. अन्य लोगों से किसके माध्यम से सामाजिक ज्ञान प्राप्त किया जाता है- प्रतिक्रिया
22. परिवार में आरंभ होने वाली वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे अपनी व्यक्तिगत पहचान जानना शुरू करते हैं, भाषा सीखते हैं और आरंभिक संज्ञानात्मक कौशल विकसित करते हैं, कहलाती है- प्रारंभिक समाजीकरण
23. बच्चों के समाजीकरण की प्राथमिक संस्थाएं हैं- परिवार एवं पास-पड़ोस
24. बच्चों के समाजीकरण की प्राथमिक संस्था है- परिवार
25. बहुत से अभिभावकों ने लोकप्रिय कार्टून शो ‘शिनचैन’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी क्योंकि उनके बच्चे इस शो के मुख्य पात्र के अनुशासनहीन व्यवहार की नक़ल करने लगे थे। यह बच्चों के समाजीकरण पर किसके प्रभाव को दर्शाता है- मीडिया
26. बच्चों का एक समूह अपने खेल को एक नृत्य-रियलिटी शो पर आधारित करता है। एक जज को नकल करते हुए, ज़फर मेज पर चढ़ता है और टिप्पणी करते हुए ताली बजाता है। इस उदाहरण में समाजीकरण की संस्था निदर्शित है- मीडिया
27. खेलते समय, बच्चों का एक समूह एक आधुनिक और लोकप्रिय फिल्म के दृश्यों का अभिनय करता है। यह स्थिति यह दर्शाती है कि समाजीकरण का एक प्रमुख संस्थान है- मीडिया
28. विद्यालय और जन-संचार समाजीकरण की द्वितीयक संस्थाएं हैं
29. परिवार समाजीकरण का प्राथमिक और विद्यालय समाजीकरण का द्वितीयक कारक है
30. बच्चों के समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं- स्कूल; धर्म
31. समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं- किताबें और पत्रिकाएँ, मीडिया, स्कूल
32. परिवार प्राथमिक समाजीकरण की संस्था है, जबकि किताबें द्वितीयक समाजीकरण का कारक है
33. बच्चों के समाजीकरण के संदर्भ में सही कथन है- मीडिया समाजीकरण की द्वितीयक संस्था है
34. समाजीकरण के संदर्भ में सही कथन है- परिवार और स्कूल समाजीकरण में प्रमुख योगदान देते हैं लेकिन मीडिया और सहपाठी जैसे अन्य संस्थान भी हैं जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
35. विद्यालय बच्चों को नए व्यवहार और नियम सिखाते हैं और उनसे इसी अनुरूप क्रिया की अपेक्षा करते हैं। विद्यालय द्वितीय संस्था के रूप में कार्य कर रहा है
36. चार वर्ष की रिया को उसके माता-पिता से डाँट पड़ती है, जब वह सब्जियाँ खाने से इन्कार करती है। प्रतीकात्मक खेल खेलते हुए रिया इस व्यवहार का दोहराव अपनी गुड़िया पर करती है। उसका व्यवहार दर्शाता है- प्राथमिक समाजीकरण
37. समकक्षी समूह के संदर्भ में सही कथन है- बच्चों के द्वितीयक समाजीकरण में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है
38. बच्चे अपने समाज के बारे में ज्ञान, रहने के कौशल, मूल्य, रीतियाँ किससे सीखते हैं- आस-पड़ोस, धर्म, स्कूल, समकक्षीय समूह
39. बच्चे के समाजीकरण में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं- मीडिया, विद्यालय, परिवार, पास-पड़ोस
40. फिल्मों और विज्ञापनों से व्यवहार के जेंडर उपयुक्त तरीकों के बारे में बहुत संकेत मिलते हैं। यह समाजीकरण की संस्था के रूप में किसकी भूमिका पर प्रकाश डालता है- मीडिया; द्वितीयक
41. विद्यालयों में बच्चों का अधिगम से जुड़ाव प्रभावित होता है- पारिवारिक समाजीकरण, समकक्षी सम्बन्धों, सांस्कृतिक मूल्य, बच्चों का आत्म-सम्मान
42. बालक-बलिकाओं के सामाजिक विकास का आधारभूत अभिकरण कहा जाता है- माता-पिता एवं परिवार
43. समाजीकरण का एक प्रमुख कारक है- परिवार
44. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा माता-पिता यह अनुमान लगाते है कि उनके बच्चे में सभी सकारात्मक गुण है क्योंकि एक गुण सकारात्मक है, कहलाता है- हावथेनि का प्रभाव
45. परिवार एवं पास-पड़ोस, बच्चों के समाजीकरण की प्राथमिक एजेंसियाँ हैं
46. स्कूल बच्चों के समाजीकरण की एक ऐसी संस्था है जहाँ- प्रमुख स्थान स्कूली बच्चों का होता है
47. वह संस्था जो सामाजिक परम्पराओं के हस्तांतरण में सबसे अधिक योगदान करती हैं- परिवार
48. शिक्षकों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने शिक्षार्थियों को सामूहिक गतिविधियों में शामिल करें क्योंकि सीखने को सुगम बनाने के अतिरिक्त ये किसमें भी सहायता करती है- समाजीकरण
49. विद्यालय का कार्य होता है- संस्कृति का संरक्षण, संस्कृति का परिष्करण, संस्कृति के नये प्रतिरूपों का निर्माण
50. विद्यार्थियों को विद्यालय में खेलना उचित है क्योंकि- यह सहयोग एवं सन्तुलन का विकास करेगा
51. जन-संचार माध्यम समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। सबसे उपयुक्त कथन है- जन-संचार माध्यमों की पहुँच बढ़ रही है और जन-संचार माध्यम अभिवृत्तियों, मूल्यों और विश्वासों को प्रभावित करता है
52. समाजीकरण की निष्क्रिय एजेंसी है- सार्वजनिक पुस्तकालय
53. वे माता-पिता जो बच्चे को दंडित करने में विश्वास करते हैं, दर्शाता है- अधिकारवादी परवरिश
54. माता-पिता द्वारा बच्चों को असफलता से निपटने में समर्थन देने और उनकी मदद करने का सबसे अच्छा तरीका है- सुनना, सहानुभूति रखना, फिर सीखने के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना, न कि क्षमताओं पर
55. एक बच्चे की विलक्षणता नहीं है, जिसके माता-पिता अधिनायकवादी (अथॉरिटेरियन) हैं- स्वतंत्र
56. विद्यालय कार्यक्रम के बाद माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को किसके माध्यम से अपने परिवारों के बाहर वयस्कों के साथ लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते बनाने के लिए सुरक्षित अवसरों की अनुमति देता है- स्वतंत्रता, सहकर्मी-संबंध और नेतृत्व
57. वह थेरेपी जो माता-पिता को अपने बच्चों के लक्षणों को नियंत्रित करने और प्रबंधित करने के लिए दी जाती है जिनके बच्चे विशेष रूप से आचरण विकार (कंडक्टर डिसऑर्डर) से पीड़ित होते हैं- पैरेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम्स
58. समाजीकरण के सन्दर्भ में विद्यालयों के पास प्रायः एक प्रच्छन्न पाठ्यचर्या विद्यमान रहती है, जिसमें निहित है- अन्तः क्रिया व सामग्री द्वारा विद्यालयों में प्रस्तुत कि जाने वाली सामाजिक भूमिकाओं से सम्बद्ध अनौपचारिक संकेत
59. जन-संचार माध्यम समाजीकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है, यह प्रभावित करता है- अभिवृत्तियों, मूल्यों और विश्वासों को
60. बच्चे के समाजीकरण में परिवार की भूमिका होती है- मुख्य
61. समाजीकरण की निष्क्रिय एजेन्सी है- सार्वजनिक पुस्तकालय
62. समाजीकरण एक प्रक्रिया है- मूल्यों, विश्वासों तथा अपेक्षाओं को अर्जित करने की
63. समाजीकरण के गौण कारक हो सकते हैं- विद्यालय और निकटतम परिवार के सदस्य
64. शिक्षा के सन्दर्भ में, समाजीकरण से तात्पर्य है- सामाजिक वातावरण में अनुकूलन और समायोजन
65. सबसे अधिक गहन और जटिल समाजीकरण होता है- किशोरावस्था के दौरान
66. समाजीकरण वह प्रक्रिया है जिसे बच्चे व वयस्क सीखते हैं- परिवार, विद्यालय, श्रेष्ठजनों से
67. जब कभी दो या अधिक व्यक्ति एक साथ मिलते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, तो वे एक सामाजिक समूह का निर्माण करते हैं। यह कथन- सत्य है
68. बच्चों के सामाजिक विकास में विशेष महत्व है- खेल का
69. सामाजिक परिवर्तन का सर्वाधिक कार्यकारी कारक है- शिक्षा
70. विद्यालय और समाजीकरण के बारे में सत्य कथन है- विद्यालय समाजीकरण का महत्वपूर्ण कारक है