MPTET EVS Questions, आश्रय, हम चीजें कैसे बनाते हैं

Loading

Tez Education – आश्रय, हम चीजें कैसे बनाते हैं

आश्रय, हम चीजें कैसे बनाते हैं

(By- Tez Education)

1. वह समूह जो मिश्रधातुओं से बना है- स्टील, ब्रास, ब्रांज
2. मिट्टी के बर्तनों को मजबूत बनाया जाता है- ज जलाने से
3. प्लास्टिक के पुनः उपयोग के दौरान निकलने वाला सबसे जहरीला पदार्थ है- डायोक्सिन
4. कक्षा III के अध्याय ‘हम चीजें कैसे बनाते हैं’ में दीपाली की कहानी इस पर केंद्रित है- घरेलू कामकाज में लिंग संबंधी भेदभाव अवधारणा
5. कर्नाटक में किसानों द्वारा खेत की मिट्टी को खोदकर नरम करने के लिए उपयोग किए जाने वाले औजार को कहते है- खूँटी
6. पीतल (ब्रास) के विषय में सही कथन- यह कॉपर और जस्ता की मिश्र धातु है
7. वेल्क्रो का उपयोग बहुत सी चीजों को एक दूसरे के साथ चिपकाने में किया जाता है। प्रकृति से प्रेरणा लेकर वेल्क्रो को बनाया था- जार्ज मेस्ट्रल
8. एक लोहार इन चीजों को बनाता है- खुरपी, आरी, कुल्हाड़ी
9. ब्रांज के बारे में सही कथन- यह कॉपर और टिन का मिश्रधातु है
10. उस खेत की मृदा के विषय में विचार कीजिए जिसमें कोई किसान रासायनिक उर्वरकों और पीड़क नाशियों (कीटनाशकों) का अधिकाधिक उपयोग करके अपने खेतों में बार-बार धान की फसल उगा रहा है। आपके विचार से उसके इस व्यवहार से उसके खेतों की मृदा- कुछ समय पश्चात बंजर हो जाएगी
11. गेहूँ के आटे से ‘चपाती’ बनाने का सही क्रम- आटे को गूंथ कर, आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, लोइयों को बेल कर और आग पर पका कर
12. पोचमपल्ली एक गाँव है। यह गाँव एक विशेष प्रकार के कपड़े की बुनाई के लिए प्रसिद्ध है और इसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं। यह गाँव इसका भाग है- आंध्र प्रदेश
13. एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन की पाँचवीं कक्षा का पाठ्यपुस्तक में पाठ 13 “गौरव जानी” के अद्भुत यात्रा का वर्णन करती है। यह पाठ इस थीम का हिस्सा है- आवास
14. हमारे देश में ऐसा राज्य है जहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों (गावों) में भारी वर्षा होने के कारण, घर धरती से लगभग 3 से 3.5 m (10 से 12 फुट) ऊँचाई पर बने होते है। इन घरों को बांस के खम्बों का उपयोग करके बनाया जाता है। यह घर भीतर से भी लकड़ी के बने होते हैं। यह राज्य है- असम
15. “मैं जिस क्षेत्र से आया हूँ वहाँ बारिश बहुत कम होती है। गर्मी बहुत पड़ती है। हमारे घर मिट्टी के बने होते हैं। घरों की दीवारें बहुत मोटी होती हैं और इन्हें मिट्टी से ही पोतकर सुंदर किया जाता है घरों की छतें कँटीली झाड़ियों से बनायी जाती है।“ यह छात्र राज्य से आया हो सकता है- राजस्थान
16. हमारे देश के इस भाग में लोगों के रहने के लिए बने बड़े तिकोने टेंट को ‘रेबो’ कहते हैं और जानवरों को रहने के स्थान को ‘लेखा’ कहा जाता है- लेह और लद्दाख
17. पक्षी विभिन्न प्रकार के घोंसले बनाते हैं तथा घोंसले बनाने के लिए विभिन्न स्थानों का चुनाव करते हैं। यह पक्षी पेड़ के तनों में अपने घोंसले बनाते हैं- बसंतगौरी (बारबेट)
18. स्थानिक स्पीशीज है- विशिष्ट आश्रय वाले स्पीशीज
19. बर्फ से बनाया गया घर कहलाता है- इग्लू
20. भारी वर्षा वाले क्षेत्रों (जैसे असम) में रहने वाले ग्रामीणों/लोगों को अपने घर इस प्रकार के बनाने चाहिए- बाँस के खम्भों पर ढालू छत वाले घर
21. पक्षियों की उस प्रजाति का नाम है, जिसमें नर पक्षी अनेक सुन्दर घोंसले बनाते हैं और मादा पक्षी उनमें से केवल एक घोंसला चुनते हैं और उसमें अण्डे देते हैं- बया (वीवर)
22. भारी वर्षा वाले क्षेत्रों के गाँवों में रहने वाले लोगों को बनाना चाहिए- बांस के खंभों पर बने ढालू छत वाले घर
23. गाँव का नाम वहां उगने वाले कई खेजड़ी पेड़ों के कारण पड़ा। इस गाँव के लोग पौधों, और पेड़ों और जानवरों की बहुत देखभाल करते हैं। भारत में यह गाँव है- राजस्थान में
24. स्लॉथ के विषय में सही कथन- स्लॉथ भालू जैसे दिखते हैं और दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे सिर लटकाकर सोते हैं
25. पुरवा अधिवास में शामिल है- ग्रामीण
26. यह पक्षी कैक्टस पौधे के काँटों के बीच अपना घोंसला बनाता है- फाख्ता
27. ऐस्किमो अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण बर्फ से करते हैं। इसका कारण है- बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है
28. कोई पक्षी पेड़ की ऊंची डाल पर अपना घोंसला बनाता है। यह पक्षी हो सकता है- कौआ
29. ग्रामीण क्षेत्रों में, गाय के गोबर से झोंपड़ी की दीवारों और फर्श को लीपा जाता है उन्हें- कीटों को दूर रखने के लिए
30. बन्दर, शेर तथा चूहे के घर क्रमशः हैं- पेड़, गुफा एवं बिल
31. किसी पर्वतीय क्षेत्र में प्रेक्षण करने पर यह पाया गया कि लोगों ने अपने घर पत्थर, मिट्टी, लकड़ी और चूने से बनाए हैं। यह घर दो मंजिले हैं। नीचे की मंजिल पर जानवरों को रखते हैं तथा जरूरत का सामान भी इकट्ठा करके रखते हैं। वह स्वयं पहली मंजिल पर रहते हैं। सभी घरों की छतें समतल हैं तथा इन्हें पेड़ों के मोटे तनों से बनाया गया है। यह पर्वतीय क्षेत्र भाग है- जम्मू और कश्मीर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top