नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. …… पुरस्कार, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है।
(अ) लता मंगेशकर
(ब) इकबाल
(स) कबीर
(द) तानसेन
उत्तर –(द)
व्याख्या – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1980-81 में स्थापित राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उपलब्धि हेतु दिया जाता है।
प्र. …. भारत की एकमात्र महिला राष्ट्रपति हैं।
(अ) प्रतिभा पाटिल
(ब) इंदिरा गॉंधी
(स) शीला दीक्षित
(द) सरोजिनी नायडू
उत्तर – (अ)व्याख्या – भारत की एकमात्र महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल है।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से, मध्यप्रदेश भारत का …. राज्य है।
(अ) दूसरा सबसे बड़ा
(ब) सबसे बड़ा
(स) तीसरा सबसे बड़ा
(द) चौथा सबसे बड़ा
उत्तर – (अ)
व्याख्या – म.प्र. का क्षेत्रफल 308252 वर्ग किमी है भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 9.38% हिस्सा म.प्र. का है म.प्र. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
प्र. इलाहाबाद के सबसे बड़े अल्फ्रेड पार्क का नाम बदल कर सवतंत्रता सेनानी…. के नाम पर कर दिया गया।
(अ) चंद्रशेखर आजाद
(ब) भगत सिंह
(स) सरदार वल्लभाई पटेल
(द) लाला लाजपत राय
उत्तर- (अ)
व्याख्या – स्वतंत्रता सेनानी चंन्द्रशेखर आजाद 27 फरवरी 1931 को अल्फ्रेंड पार्क इलाहाबाद में पुलिस के साथ मुठभेड में शहीद हो गये थे? इलाहाबाद के सबसे पार्क अल्फ्रेड आजाद कर दिया गया है।
प्र. ……… तमिलनाडु एवं श्रीलंका के बीच एक जलडमरूमध्य है।
(अ) बेरिंल जलडमरूमध्य
(ब) पाक जलडमरूमध्य
(स) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
(द) डंकन जलसन्धि
उत्तर –(ब)
व्याख्या –
जल डमरूमध्य अलग होने वाले भू-भाग
पाक तमिलनाडु श्रीलंका
बेरिंग अलास्का–रूस
जिब्राल्टर स्पेन मोरक्को
डोबर ब्रिटेन-फ्रांस
मलक्का मलाया-सुमात्रा
प्र. आधिकारिक तौर पर तेलंगाना राज्य का गठन…….. में किया गया।
(अ) 2016
(ब) 2015
(स) 2014
(द) 2011
उत्तर – (स)
व्याख्या – भारत के 29वें राज्य तेलगाना का गठन 2 जून 2014 को किया गया। इसकी राजधानी हैदराबाद है।
प्र. इन बॉंधों में से कौन-सा बॉध बेतवा पर नहीं बनाया गया है?
(अ) राजघाट
(ब) माताटीला
(स) परीक्षा
(द) राणा प्रताप सागर बॉंध
उत्तर –(द)
व्याख्या – राजघाट, माताटीला व परीक्षा बॉध को बेतवा नदी पर बनाया गया है जबकि राणाप्रताप सागर बॉंध चम्बल नदी पर स्थित है।
प्र. डॉ.बी.आर. अम्बेडकर भारत के किस राज्य से संविधान सभा के लिए चुने गए थे?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) मध्यप्रदेश
(स) पश्चिम बंगाल
(द) उत्तर प्रदेश
उत्तर –(स)
व्याख्या – भारतीय संविधान के निर्माता एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को संविधान सभा के लिए पश्चिम बंगाल राज्य से चुना गया था।
प्र. उज्जैन, ……. नदी के पूर्वी तट पर स्थित है।
(अ) सोन
(ब) नर्मदा
(स) ताप्ती
(द) शिप्रा
उत्तर – (द)
व्याख्या – उज्जैन शिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। शिप्रा नदी चम्बल की सहायक नदी है इस नदी का उद्गम काकरीबर्डी (इन्दौर) से हुआ है।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।