![]()
जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण
(By- Tez Education)
1. राजस्थान के इस समुदाय के लिए वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण उनके धार्मिक अनुष्ठान का भाग बन गया है-
बिश्नोई
2. विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है-
16 सितम्बर
3. विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है-
11 जुलाई
4. हरप्रीत अपने शिक्षार्थियों को यह सुझाव देना चाहती हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किस प्रकार एक व्यक्ति सबसे अच्छे संभावित तरीके से अपना योगदान दे सकता है। उनका सबसे बेहतर सुझाव हो सकता है-
आने-जाने के लिए सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करना
5. सन् 1992 में पर्यावरण सुरक्षा से सम्बन्धित प्रथम ‘पृथ्वी सम्मेलन’ हुआ-
रियो-डि-जेनेरो में
6. यह अन्तर्राष्ट्रीय संस्था पूरे विश्व में पर्यावरण सुरक्षा की देखभाल करती है-
WWF
7. भारत में प्रथम प्रमुख पर्यावरण संरक्षण अधिनियम जिसे प्रख्यापित किया गया-
जल अधिनियम
8. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम अधिनियमित किया गया था-
वर्ष 1986
9. 1983 में कर्नाटक में ‘चिपको आन्दोलन’ की तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आन्दोलन शुरू हुआ-
अप्पिको
10. आंचलिक और स्थाननीय प्रजाति की विविधता के अनुपात को कहा जाता है-
बीटा विविधता
11. विषुवतीय अंचल की तरफ जैव विविधता में-
वृद्धि होता है
12. संवेग संरक्षण के सिद्धांत पर कार्य करता है-
रॉकेट
13. कुछ वर्षों पहले तक गिद्ध आमतौर पर दिखाई देते थे लेकिन वर्तमान में गिद्ध कभी-कभार ही नजर आते हैं, इसका कारण है-
पशुपालकों द्वारा बीमार पशुओं के इलाज में प्रयुक्त औषधियाँ
14. भारत के चार जैव विविधता युक्त हॉट स्पॉट में से एक है-
हिमालय
15. प्राणियों की संकटाग्रस्त जातियाँ वे हैं-
जिनके लुप्त होने का खतरा है
16. प्रकृति के लिये विश्वव्यापी कोष (डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ.) के अनुसार ये नदी विश्व में दस संकटग्रस्त नदियों में से एक है-
गंगा
17. MCBT है-
मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट
18. ‘भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण’ की स्थापना की गई थी-
वर्ष 1916 में
19. पादपों और जंतुओं के मृत शरीर को ह्यूमस में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्मजीव कहलाते हैं-
अपघटक
20. जल को कैसे बचाया जाए, इस सम्बन्ध में शिक्षा के लिए इसका एक शिक्षण साधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है-
कार्यकलाप शीट
21. अल्फा विभिन्नता दर्शाता है-
स्पीशीज प्रचुरता
22. जब एक मछली को, पहले से उबले पानी, लेकिन कमरे के तापमान पर ठंडे किए गए पानी से भरे एक्वेरियम में डाला जाता है, तो वह मर जाती है, क्योंकि एक्वेरियम का पानी-
ऑक्सीजन रहित है
23. निम्न शिक्षण योजना खाद्य श्रृंखला को पढ़ाने में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी के लिए सबसे प्रभावी होगी-
विभिन्न आवासों में चलने वाली संभावित खाद्य श्रृंखलाओं की खोज करने के लिए विद्यार्थियों को कहना
24. अवसादी प्रकार का जैवभूरासायनिक चक्र है-
फॉस्फोरस एवं सल्फर
25. राम आम पसन्द करता है। वह इन्हें जाड़े के लिए संरक्षित करना चाहता है। संरक्षण के लिए उपयुक्त है-
अचार एवं आम पापड़ बनाना
26. पर्यावरण के जैविक घटक में सम्मिलित है-
पौधे
27. डब्ल्यू.जी.रोजेन ने जैव-विविधता (बायोडाइवर्सिटी) शब्द दिया था
हाँ
28. भारत वर्ष की स्थानिक प्रजाति है-
लॉयन टेल्ड मकाक
29. काले हिरण (कृष्ण सार) के संरक्षण में इस धार्मिक समूह (सेक्ट) की परम्परा है-
बिश्नोई समाज
30. जम्मू-कश्मीर में पशमीना शॉल के व्यवसाय ने इस प्राणी का वृहत स्तर पर दोहन किया है-
चीरू
31. कशेरुकीय समूह में अधिकतम संकटग्रस्त प्राणियों की प्रजातियाँ हैं-
स्तनधारी
32. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है-
22 मई को
33. शैवाल है-
उत्पादक
34. आई.एस.ओ. 14000 मानक सम्बन्धित है-
पर्यावरण प्रबंधन
35. प्रत्येक वर्ष ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है-
22 अप्रैल
36. सर्वाधिक प्रचलित जैव कीटनाशक है-
नीम
37. एक प्रजाति के हमेशा के लिए विलुप्त होने की प्रक्रिया में पहला चरण है-
स्थानीय विलोपन
38. रहीम एक तालाब बनाकर, पानी भरकर उसमें मछलियाँ डालता है, लेकिन तालाब में मछलियाँ जीवित नहीं रह पाती हैं। इसका कारण है-
पानी में घुलित ऑक्सीजन की अनुपस्थिति
39. मौखिक इतिहास, समाज के विशिष्ट समूहों के अनुभवों का समन्वय करने का महत्वपूर्ण साधन है। इस संदर्भ में-
शिक्षक अपने छात्रों से उनके दादा-दादी नाना-नानी के स्वतंत्रता संग्राम के अनुभवों को एकत्र करने को कहते हैं
40. हमें पके हुए भोजन को खुला या बिना फ्रिज में रखे लंबी अवधि के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। इस कारक पके हुए भोजन को बेकार करने के लिए जिम्मेदार है-
जीवाणु
41. वह स्थान जो कि दीर्घ काल से बाढ़ से प्रभावित होता है, स्थानीय लोगों में स्थानांतरण का कारण होगा
स्थानीय विस्थापन
42. विद्यार्थियों को जैव विविधता का अनुभव देने के लिए, यह युक्ति ठीक है-
पक्षी अभयारण्य में अवलोकन के लिए ले जाना
43. कावेरी नदी पर मैटूर बाँध का निर्माण हुआ है-
तमिलनाडु
44. भारतीय संसद द्वारा जैवविविधता अधिनियम पारित किया गया था-
11 दिसम्बर, 2002
45. यह कृषि करने की प्रक्रिया पर्यावरण संरक्षण में सहायक है-
जैविक खेती
46. अम्लीय वर्षा संबंधित है-
सल्फ्यूरिक एसिड से
47. सर्वाधिक जैवविविधता पायी जाती है-
शान्त घाटी में
48. बायोमैग्निफिकेशन है-
समय के साथ उत्तक में विषैले पदार्थ की बढ़ती सांद्रता
49. ‘रेड डाटा बुक’ सम्बन्धित है-
विलुप्ति के करीब जीव से
50. भारत में पेलिकन पक्षी प्रजनन करते हैं-
नेलापट्टू, कोक्कारे बेलूर, कून्थनकुलम
51. ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है-
5 जून
52. टुण्ड्रा प्रदेश में रेन्डियर जन्तु पाया जाता है
हाँ
53. ‘एगमार्क’ का सम्बन्ध है-
गुणवत्ता से
54. एम.एस. स्वामीनाथन एक-
कृषि वैज्ञानिक थे
55. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यू. आई. आई.) स्थित है-
देहरादून
56. डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ. से आशय है-
वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
57. संकटग्रस्त जन्तु दैत्याकार पान्डा पाया जाता है-
चीन में
58. सर्वाधिक जैव-विविधता पायी जाती है-
उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वर्षा वन बायोम में
59. चिपको आन्दोलन के प्रणेता हैं-
सुन्दर लाल बहुगुणा
60. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई-
1973
61. किसी जगह के फ्लोरा और फौना सूचित करता है-
पेड़-पौधे एवं जन्तुओं को
62. पर्यावरण को बचाने के लिए चिपको आन्दोलन का सम्बन्ध है-
उत्तराखण्ड से
63. पारिस्थितिक तंत्र एवं प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा रखरखाव के लिए प्रयुक्त पद है-
स्वस्थाने
64. भारतीय उपमहाद्वीप के जल भागों में पाये जाने वाले समुद्री कच्छप में सबसे अधिक संख्या है-
आलिव रिडले की
65. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर, वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु संस्था है-
IUCN
66. ‘संरक्षण या विनाश’ पुस्तक के लेखक हैं-
सरला बहन
67. भारत सरकार द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है-
वृक्षमित्र
68. ‘रेड डाटा बुक’ में सम्मिलित हैं-
विलुप्त हो रहे जीव, आपत्तिग्रस्त जीव, सुभेद्य जीव
69. अभयारण्य का संबंध है-
वन्य जीव संरक्षण से
70. सुश्री मेधा पाटेकर का संबंध है-
पर्यावरण संरक्षण से
71. वन्य जीव संरक्षण पर गैर-सरकारी संघ (NGO) समर्पित है-
WWF for Nature, भारत
72. बंगाल का आतंक कही जाने वाली वनस्पति है-
जलकुम्भी
73. एक अध्यापक मेधा पाटेकर व अमृता देवी विश्नोई के योगदान पर बोल रहा है, क्योंकि-
दोनों के आन्दोलन पर्यावरणीय मुद्दों पर हैं
74. जब ध्रुव से भूमध्यरेखा की ओर बढ़ते हैं, तब जैव विविधता-
बढ़ती है
75. सामाजिक वानिकी का उद्देश्य है-
पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्ध
76. चिपको आंदोलन की जनक गौरा देवी द्वारा चिपको आंदोलन कहाँ प्रारम्भ किया गया?
रैणी गाँव में
77. ‘तरुण भारत संघ’ के राजेन्द्र सिंह को किस कार्य के लिए मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया?
जल संरक्षण