MPTET EVS Questions, पर्यावरणीय प्रदूषण 

Loading

पर्यावरणीय प्रदूषण – Tez Education

पर्यावरणीय प्रदूषण

(By- Tez Education)

1. चेर्नोबिल दुर्घटना सम्बन्धित हैं- नाभिकीय दुर्घटना से
2. वायु प्रदूषण का एक उदाहरण है- धुआँ एवं कुहासा, वाहनों से निकलने वाली गैस, जलती लकड़ी या चारकोल से निकली गैस
3. वायु प्रदूषण से नहीं होते हैं- पाचनतंत्र से सम्बन्धित रोग
4. वायु प्रदूषण का कारण है- धुआँ
5. वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है- वृक्षों द्वारा
6. पेड़-पौधे प्रदूषण को घटाते हैं क्योंकि वे अवशोषण करते है- कार्बन डॉइ आक्साइड
7. विश्व ऊष्मायन का कारण है- वायु प्रदूषण
8. ध्वनि प्रदूषण का मापन इकाई द्वारा किया जाता है- डेसीबल
9. ‘डेसीबल’ इकाई है- ध्वनि मापने की
10. ‘ग्रीन मफ्लर’ सम्बन्धित है- ध्वनि प्रदूषण से
11. इस गैस के कारण भोपाल गैस त्रासदी हुई- मिथाईल आइसोसायनेट
12. ताजमहल के पीले होने के लिए जिम्मेदार है- सल्फर डाइऑक्साइड
13. ठोस अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण में किस विधि से वायु में प्रदूषण फैलता है- भस्म करना
14. इस गैस की गहन संलग्नता हीमोग्लोबिन से होती है- CO
15. आगरा में ताजमहल को अधिकतम प्रभावित करने वाले प्रदूषण का प्रकार है- वायु प्रदूषण
16. सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण और वन मंत्रालय को 1994 में यह आदेश दिया कि ताजमहल के क्षेत्र में हरित क्षेत्र विकसित किया जाए।
17. हवा है- एक मिश्रण
18. EIA (Environmental Impact Assessment), अमेरिका में स्थापित किया गया- 1969
19. यह जीवाणु जल प्रदूषण के सूचक के रूप में काम आता है- कॉलीफॉर्म
20. पानी में पाए जाने वाले रेडियोसक्रिय पदार्थ का अंश कारण बनता है- कैंसर, डीएनए विखण्डन, आँख से पानी गिरना
21. BOD5 है- Biochemical Oxygen Demand in 5 days
22. मिनामाटा रोग प्रदूषण जनित रोग है, जो परिणाम है- औद्योगिक पारा अपशिष्ट को पानी में छोड़ने का
23. विश्व में जल संकट का प्रमुख कारण है- औद्योगीकरण
24. कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से होगा- जल प्रदूषण
25. उच्चतम न्यायालय ने सरकार को निर्देशित किया है कि यमुना के जल की गुणवत्ता कम-से-कम ग्रेड ‘सी’ स्तर तक बनाएँ, जिससे उसे लोगों के पीने योग्य बनाकर उपलब्ध कराया जा सके, ग्रेड ‘सी’ स्तर का अर्थ है- औसत दर्जे का प्रदूषित जल
26. यह वायुमण्डलीय प्रदूषक अम्लीय वर्षा का मुख्य कारक है- SO2
27. जल प्रदूषण अथवा जल जनित रोगों का एक उदाहरण है- अतिसार
28. अम्लीय वर्षा से ऐतिहासिक इमारतों तथा मूर्तियों का संक्षारित (क्षरण) होना कहलाता है- स्टोन लेप्रोसी
29. किसी नदी के प्रदूषण स्तर की माप की जाती है- BOD
30. गंगा एक्शन प्लान को लाने का उद्देश्य किसके सुधार हेतु है- जल की गुणवत्ता
31. आर्सेनिक द्वारा जल-प्रदूषण सर्वाधिक है- पश्चिम बंगाल में
32. ‘मीनामाता रोग’ ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है- पारा
33. किस गैस के वर्षा के पानी में घुलने से वर्षा का पानी अम्लीय हो जाता है- सल्फर डाइऑक्साइड
34. कई स्थानों पर “अम्ल वर्षा” जलीय विविधता को प्रभावित कर रही है, अम्ल वर्षा इन प्रमुख रसायनों के कारण होती है- नाइट्रिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल
35. नील शिशु संलक्षण (मीथेमोग्लोबिनेमिया), जल में किसकी अधिकता के कारण होता है- नाइट्रेट
36. पीने के पानी में फ्लोराइड्स की अधिकतम स्वीकार्य मात्रा है- 1.50 मि.ग्रा. प्रति लीटर
37. नदी में जल प्रदूषण को किसकी घुलित मात्रा से मापा जाता है- ऑक्सीजन की
38. जल की उच्च जैविक ऑक्सीजन की माँग संकेत करती है- माइक्रोबियल प्रदूषण का उच्च स्तर
39. अम्लीय वर्षा का pH है- 7.0 से कम तथा 5.6 से अधिक
40. अम्लीय वर्षा का कारण इसकी सान्द्रता में वृद्धि है- SO2 तथा NO2
41. अम्ल वर्षा में उपस्थित होता है- HNO3, H2SO4
42. जल प्रदूषण से होने वाले रोगों का समूह है- हैजा, पेचिस, पोलियो, टाइफॉइड
43. हरितगृह प्रभाव से पृथ्वी का ऊपरी भाग इस विकिरण को रोकता है- इनफ्रारेड किरणें
44. इस ग्रीन हाउस गैस में सर्वाधिक ऊष्मा-रोधी क्षमता होती है- क्लोरोफ्लोरो कार्बन
45. कौन सी गैस वायुमण्डल के तापमान को बढ़ाने में उत्तरदायी मानी जाती है- कार्बन डाइऑक्साइड
46. वैश्विक तापन के लिए जिम्मेदार है- क्लोरो फ्लोरो कार्बन, कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन
47. ग्रीन हाउस प्रभाव सर्वप्रथम पहचाना गया था- जीन बैप्टीस्टे फ्यूरियर द्वारा
48. ‘पृथ्वी का ऊष्मायन’ का अर्थ है- ग्रीन हाउस गैसों द्वारा पृथ्वी के तापमान में वृद्धि
49. महासागरों में जल स्तर वृद्धि का कारण है- ध्रुवीय प्रदेश में बर्फ का पिघलना
50. ग्रीन हाउस गैस है- मीथेन
51. यह ग्रीनहाउस गैस वातावरण में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित रहती है- कार्बन डाइऑक्साइड
52. फ्लोराइड प्रदूषण मुख्य रूप से प्रभावित करता है- दाँत
53. वृक्ष हमारे पर्यावरण का प्रदूषण कम करने में मदद करते हैं। प्रति वर्ष जुलाई के महीने में लोगों द्वारा लाखों पेड़ लगाए जाते हैं। यह अवसर कहलाता है- वन महोत्सव
54. भोजन खाने के पश्चात् प्लास्टिक की जिन प्लेटों को फेंक दिया जाता है, उन्हें दोबारा से उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये गैर-जैवनिम्नीकरणीय पदार्थों की बनी होती हैं।
55. यह ईंधन न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है- हाइड्रोजन
56. गाँवों में लोग लकड़ी का उपयोग ईंधन के रूप में करते हैं, क्योंकि- यह आसानी से उपलब्ध है और सस्ती है
57. अधूरे जले जीवाश्मी ईंधन से फैलती है- CO
58. मानवीय गतिविधियाँ, जो पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं- वनों को जलाना, एयरोसोल कैन का उपयोग, कृषि क्रियाकलाप
59. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास इस पर हुआ है- दक्षिणी ध्रुव
60. ओजोन परत के क्षरण के कारण होता है- त्वचा कैंसर
61. CHCIF2 एक ऐसी गैस है, जो ओजोन परत को क्षति पहुंचा सकती है।
62. ओजोन पर्त इन किरणों को अवशोषित करती है- पाराबैंगनी किरणे
63. ओजोन परत की मोटाई नापने की इकाई है- डॉबसन इकाई
64. इस स्तर से नीचे जाने पर ओजोन परत में छिद्र की संज्ञा दी जाती है- 200 DU
65. ओजोन परत सूर्य से आने वाली इन किरणों को रोकती है- पाराबैंगनी किरणें
66. अन्तर्राष्ट्रीय ‘ओजोन दिवस’ मनाया जाता है- 16 सितम्बर
67. भू-मण्डलीय तापन का कारण है- कार्बन डाईऑक्साइड में वृद्धि
68. बन्द कमरे में यदि कोई तीन-चार घण्टे के लिए कोयले की अँगीठी का प्रयोग करता है, तो इसका खतरनाक प्रभाव होगा- रक्त में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी
69. गैसीय अपशिष्ट है- लकड़ी, कोयला से जलने वाला धुआँ
70. वाहनीय ईंधन में से इसको आजकल पर्यावरण स्नेही माना जाता है- संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG)
71. सूर्य के हानिकारक किरणों से पृथ्वी को कौन सा स्तर सुरक्षित रखता है- ओजोन स्तर
72. भारत तथा दूसरे देशों में प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए गए नियम किसका प्रयोग रोकता है- प्लास्टिक के थैले
73. सभी बड़े शहर सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों के कारण पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के लोग व्यक्तिगत रूप से किसके माध्यम से अपना सहयोग दे सकते हैं- आने-जाने के लिए सार्वजनिक यातायात व्यवस्था का प्रयोग करके
74. पर्यावरण के लिए हानिकारक है- प्लास्टिक
75. वातावरण में अत्यधिक हानिकारक सल्फर मिश्रित गैस है- H2S
76. ऊर्जा का अप्रदूषकीय स्रोत है- सौर ऊर्जा
77. इस ऊर्जा का स्रोत कभी पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं करता है- सौर ऊर्जा
78. यह गैस हमे सूरज की घातक किरणों (पराबैगनी किरणो) से रक्षा करती है- ओजोन
79. लन्दन धूम्र पाया जाता है- शीतकाल में सुबह के समय
80. कणिकीय प्रदूषण को समाप्त करने के लिए इस युक्ति का प्रयोग किया जाता है- ग्रेविटी स्टेलिंग चेम्बर, फैब्रिक फिल्टर, साइक्लोन कलेक्टर
81. ध्वनि प्रदूषण (नियन्त्रण एवं रोकथाम) नियम-2001 निर्देशित करता है- लाउडस्पीकर के कारण ध्वनि प्रदूषण, किसी सभा में तीव्र ध्वनि के स्पीकर का प्रयोग
82. डीडीटी है- अनअपघटनीय प्रदूषक
83. स्मोग इसका संयोजन है- धुँआ और कोहरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top