MP ESB Science PYQs , Part-2 One Liner

Loading

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में | Physics कुल प्रश्न:- 653

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में

Physics कुल प्रश्न:- 653
YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में Tez Education App डाउनलोड करें
त्वरण, किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को कहते हैं। यह एक सदिश राशि है और इसका मात्रक मीटर/सेकण्ड² होता है।
(जेल प्रहरी, 2018)
तात्क्षणिक वेग, समय के किसी भी सूक्ष्म क्षण पर एक वस्तु का वेग होता है।
(G-3 Sub Engineer, 2018)
गोली चलाने के पहले गोली और बंदूक का कुल संवेग शून्य होता है।
(G-3 Sub Engineer, 2018)
जड़त्व के नियम को न्यूटन के गति का प्रथम नियम भी कहते हैं।
(G-3 Sub Engineer, 2018)
गुरुत्वाकर्षण बल, दो वस्तुओं के द्रव्यमानों के गुणनफल पर निर्भर करता है।
(G-3 Sub Engineer, 2018)
गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक ‘G’ का मान 6.6734 × 10⁻¹¹ N·m²/kg² होता है।
(G-3 Sub Engineer, 2018)
अपकेन्द्रीय बल- जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है तो वृत्तीय मार्ग के केन्द्र के विपरीत दिशा में एक बल का अनुभव होता है।
(जेल प्रहरी, 2018)
लोलक की आवर्तकाल (अवधि), लोलक की लम्बाई पर निर्भर करती है।
(ANM Training, 2018)
ओडोमीटर, एक वाहन द्वारा तय की गई दूरी को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण है।
(ANM Training, 2018)
दो निकायों के सम्पर्क की सतह पर घर्षण बल विकसित होता है।
(G-3 Sub Engineer, 2018)
बाह्य अन्तरिक्ष में गुरुत्वीय बल नगण्य होता है।
(ANM Training, 2018)
घूर्णन गति के कारण एक समतल सतह पर गेंद की रोलिंग (लुढ़कने) की गति निहित होती है।
(ANM Training, 2018)
पेशीय बल, सम्पर्क बल का एक अच्छा उदाहरण है।
(ANM Training, 2018)
एक निकाय पर बल का अनुप्रयोग गति शुरू करने, गति रोकने तथा निकाय के आकार को बदलने में सक्षम बनाता है।
(ANM Training, 2018)
सतह के खुरदरेपन से बढ़ने के साथ घर्षण बल बढ़ता है।
(जेल प्रहरी, 2017)
निर्वात में प्रकाश की चाल 3 × 10⁸ मी./से. होती है।
(ANM Training, 2018)
घर्षण कम करने के लिए बॉल बियरिंग का प्रयोग किया जाता है।
(जेल प्रहरी, 2017)
पेशीय बल और घर्षण बल सम्पर्क बलों का युग्म है।
(ANM Training, 2018)
प्रतिकर्षण, वस्तु के आवेशित होने का अधिक निश्चित परीक्षण है।
(जेल प्रहरी, 2017)
वह गति जो समय के निरंतर अन्तराल पर बार-बार पुनरावृत्त होती है, आवर्ती गति कहलाती है।
(ANM Training, 2018)
ऊँचे शिखरों पर समुद्र तल की तुलना में वायुदाब कम होता है।
(जेल प्रहरी, 2017)
हर्ट्ज (Hz), आवृत्ति की इकाई होती है।
(ANM Training, 2018)
बल की मानक इकाई न्यूटन होती है।
(जेल प्रहरी, 2017)
एक निकाय द्वारा नियत समय में तय की गई दूरी चाल कहलाती है (चाल = दूरी / समय)।
(ANM Training, 2018)
दूरी-समय ग्राफ से हम वाहन का आरंभ और अन्तिम बिन्दु ज्ञात कर सकते हैं।
(ANM Training, 2018)
द्रव में गहराई बढ़ने के साथ दाब बढ़ता है।
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
घर्षण बल दो तलों के बीच सापेक्षिक स्पर्शी गति का विरोध करता है।
(ANM Training, 2018)
गुरुत्वीय बल एक पिण्ड द्वारा दूसरे पिण्ड पर उसके द्रव्यमान द्वारा लगाया गया आकर्षण बल है।
(जेल प्रहरी, 2017)
गुरुत्वीय बल के कारण पृथ्वी सभी चीजों को हमेशा अपनी ओर खींचती है।
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
बर्फ का घनत्व जल से कम होता है, इसलिए बर्फ पानी पर तैरती है।
(जेल प्रहरी, 2017)
वस्तु का द्रव्यमान बढ़ने पर घर्षण बल बढ़ता है।
(श्रमनिरीक्षक, सहायक प्रबंध, 2017)
एक सतह पर चलती हुई गेंद बेलन (रोलिंग) घर्षण का उदाहरण है।
(श्रमनिरीक्षक, सहायक प्रबंध, 2017)
दाब का सूत्र = बल / क्षेत्रफल।
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
एक वाहन की चाल का मापन स्पीडोमीटर से करते हैं।
(जेल प्रहरी, 2017)
परमदृढ़ वस्तु के लिए आयतन प्रत्यास्थता गुणांक का मान अनन्त होता है।
(समग्र सामाजिक, 2017)
एक व्यक्ति का भार लिफ्ट में अधिक महसूस होगा जब लिफ्ट त्वरण के साथ ऊपर जा रही हो।
(मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
कम्पन- किसी वस्तु की इधर-उधर या आगे-पीछे की गति को कम्पन कहते हैं।
(Sub Engineer, 2017)
जब किसी पिंड का वेग दुगुना कर देते हैं, तो उसका संवेग भी दुगुना हो जाता है (संवेग = द्रव्यमान × वेग)।
(मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
घोड़ा अपने पैरों से धरती पर बल लगाता है, जिससे प्रतिक्रिया स्वरूप तांगा आगे की ओर खिंचता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस, 2017)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top