MP ESB Science PYQs , Part-3 One Liner

Loading

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs – Physics

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Physics कुल प्रश्न:- 653

YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में
Play Store पर Tez Education App खोलें
गुरुत्व बल के कारण सूर्य और पृथ्वी एक-दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
(मध्यप्रदेश पुलिस, 2017)
गुरुत्व का वैश्विक नियम न्यूटन ने प्रतिपादित किया, जिसका उल्लेख उन्होंने अपनी पुस्तक ‘प्रिंसीपिया’ में किया।
(मध्यप्रदेश पुलिस, 2017)
चार्ल्स के नियमानुसार स्थिर दाब पर गैस के निश्चित द्रव्यमान का आयतन ताप बढ़ाने पर बढ़ता है तथा ठंडा करने पर घटता है।
(ANM Training, 2016)
त्वरण की SI इकाई मीटर/सेकंड² होती है।
(ANM Training, 2016)
विराम के जड़त्व के कारण जब कोई बस अचानक चलती है, तब बस में बैठा हुआ व्यक्ति पीछे की ओर झुकता है।
(ANM Training, 2016)
न्यूटन का प्रथम नियम (जड़त्व का नियम) बल को परिभाषित करता है।
(ANM Training, 2016)
अभिकेन्द्रीय बल- किसी पिण्ड के स्थिर चाल से वृत्त में घूमने पर केन्द्र की ओर लगने वाला बल अभिकेन्द्रीय बल कहलाता है।
(ANM Training, 2016)
जब कोई वस्तु स्थिर होती है, तो दूरी-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा होता है।
(ANM Training, 2016)
यदि किसी वस्तु का त्वरण शून्य है, तो वेग-समय ग्राफ सीधी रेखा का होगा।
(ANM Training, 2016)
जब एक बॉल को ऊपर फेंका जाता है, तो गुरुत्वाकर्षण बल गति के विपरीत दिशा में कार्य करता है।
(ANM Training, 2016)
गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण (g) का मान ध्रुवों पर अधिकतम तथा भूमध्य रेखा पर न्यूनतम होता है।
(ANM Training, 2016)
न्यूटन के गति के तृतीय नियम के अनुसार- प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है।
(ANM Training, 2016)
बंदूक का प्रतिक्षेपण (पीछे हटना) न्यूटन के गति के तीसरे नियम का उदाहरण है।
(ANM Training, 2016)
रस्साकसी में जीतने वाली टीम द्वारा किया गया कार्य धनात्मक होता है।
(ANM Training, 2016)
चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ज्वार-भाटा में समुद्र का जल स्तर ऊपर उठता है।
(ANM Training, 2016)
बॉयल का नियम दाब और आयतन के बीच संबंध दिखाता है।
(ANM Training, 2016)
जड़त्व के कारण कारपेट को डंडे से पीटने पर धूल के कण बाहर आ जाते हैं।
(ANM Training, 2016)
पनडुब्बी आर्किमिडीज के सिद्धान्त पर काम करती है।
(ANM Training, 2016)
गाड़ी के टायर में बने खांचे (ग्रूव्स) घर्षण बढ़ाते हैं।
(ANM Training, 2016)
प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि अंदर दाब बढ़ने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है।
(ANM Training, 2016)
घर्षण कम करने के लिए मशीन के घूमने वाले हिस्सों पर तेल व ग्रीस लगाया जाता है।
(ANM Training, 2016)
समान ऊँचाई से गिराई गई असमान द्रव्यमान की दो वस्तुओं का गुरुत्वीय त्वरण बराबर होता है।
(ANM Training, 2016)
भारी और हल्की वस्तु के बीच टक्कर में दोनों वस्तुएं समान बल का अनुभव करती हैं।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
घर्षण को कम करने एवं दक्षता बढ़ाने के लिए दरवाजे के कब्जों में तेल की कुछ बूँदें डालते हैं।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
पृथ्वी से सूरज की दूरी लगभग 8 प्रकाश मिनट होती है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
चलती हुई गेंद के सामने हथेली रखने पर गेंद का वेग घटता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
समुद्र में तैरती हुई ह्वेल तरल घर्षण का उदाहरण है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
सरल लोलक की गति आवर्ती गति का एक उदाहरण है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
आयाम- किसी निकाय की माध्य अवस्था से उसका अधिकतम विस्थापन आयाम कहलाता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
सोफे पर खड़े होने पर कम क्षेत्रफल के कारण दाब अधिक लगता है, जिससे सीट अधिक धँसती है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
सर्पी घर्षण सदैव लोटनिक (बेलन) घर्षण से अधिक होता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
दाब की SI इकाई पास्कल (Pa) होती है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
आइंस्टाइन का प्रसिद्ध द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc² है।
(M.P.S.I., 2016)
जब जल का ताप बढ़ाया जाता है, तो उसका पृष्ठ तनाव घटता है।
(M.P.S.I., 2016)
विराम जड़त्व का वह गुण है जिसके कारण पिंड स्वयं अपनी विराम अवस्था को परिवर्तित नहीं कर सकता।
(जेल प्रहरी, 2015)
पलायन वेग वह न्यूनतम वेग है जिससे किसी वस्तु को ऊपर फेंकने पर वह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाती है।
(अकाउन्ट ऑफिसर, 2014)
ऊपर की ओर फेंके गए पत्थर के नीचे गिरने का कारण गुरुत्वाकर्षण बल है (g = 9.8 m/s²)।
(सिविल ऑफिसर, 2014)
चन्द्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी का 1/6 गुना होता है (यदि पृथ्वी पर भार 60 kg है तो चंद्रमा पर 10 kg होगा)।
(जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
वस्तु को ऊपर उछालने पर गुरुत्व के विरुद्ध कार्य करना पड़ता है।
(जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
द्रव के अंदर दाब depth (h), density (ρ) तथा gravity (g) पर निर्भर करता है (P = hρg)।
(ANM Training, 2016)
गुरुत्वाकर्षण बल सदैव पदार्थों को आकर्षित ही करता है तथा यह प्रकृति में सबसे क्षीण बल है।
(श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017 / जेल प्रहरी, 2018)
यदि पृथ्वी का द्रव्यमान M, त्रिज्या R तथा गुरुत्व g है, तो गुरुत्वीय त्वरण सूत्र g = GM / R² से निर्धारित होता है।
(Asstt-Auditor, 2017)
पृथ्वी अपने तल या उसके पास स्थित किसी पिण्ड पर जो आकर्षण बल लगाती है, उसे गुरुत्व कहते हैं, जिसकी दिशा सदैव नीचे की ओर होती है।
(Jail Department, 2018)
विराम की स्थायी अवस्था में पिण्ड स्वयं अपनी स्थिति परिवर्तित नहीं कर पाता है, इसे विरामावस्था का जड़त्व कहते हैं।
(जेल प्रहरी, 2015)
सतह पर स्थित अवयवी कणों द्वारा उत्पन्न तनाव को पृष्ठ तनाव कहा जाता है। इस पर घनत्व, तापमान, घुल्य व अघुल्य अशुद्धि आदि का प्रभाव होता है।
(High Court, 2015)
अंतरिक्ष में गुरुत्वीय त्वरण g = 0 होता है।
(समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार, 2017)
यदि दूरी-समय ग्राफ वक्र के रूप में आता है तो यह परिवर्तित गति को दर्शाती है, अर्थात वस्तु चर चाल से चल रही है।
(जेल प्रहरी, 2018)
जब समय के साथ वाहन की स्थिति नियत रहती है तो उसका वेग/चाल शून्य होती है, जो वाहन की विरामावस्था को दर्शाता है।
(जेल प्रहरी, 2016)
जल की बूँद में केवल एक पृष्ठ/सतह होती है अतः अतिरिक्त दाब 2T/R होता है, जबकि बुलबुले में दो सतह होने के कारण अतिरिक्त दाब 4T/R होता है।
(M.P.S.I., 2016)
प्रति सेकण्ड कम्पनों की संख्या को आवृत्ति कहते हैं और इसका मात्रक हर्ट्ज (Hz) होता है।
(ANM Training, 2018)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top