MP ESB Science PYQs , Part-21 One Liner Chemistry

Loading

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- Chemistry

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में

Chemistry कुल प्रश्न:- 300

YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में : Tez Education App डाउनलोड करें

अम्ल, क्षार एवं सामान्य रसायन

• KOH (पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड) का उपयोग CO₂ गैस को अवशोषित करने के लिए किया जाता है। (ANM Training, 2018)
• सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) को ‘रसायनों का राजा’ (King of Chemicals) कहा जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• मधुमक्खी के डंक में मिथेनॉइक अम्ल (फॉर्मिक अम्ल) होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017 / उपयंत्री 2016)
• इमली में टार्टरिक अम्ल तथा संतरे में साइट्रिक अम्ल पाया जाता है। (ANM Training, 2016)
• सोडा जल में मुख्य रूप से कार्बोनिक अम्ल (H₂CO₃) घुला होता है। (Assistant Quality, 2018)
• अम्लता (Acidity) के उपचार के लिए मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड [Mg(OH)₂] जैसी एंटासिड गोलियों की सलाह दी जाती है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / श्रमनिरीक्षक 2018)
• बोरिक अम्ल (H₃BO₃) एक हल्का रोगाणुरोधक (Antiseptic) होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) रेफ्रिजरेटरों एवं प्रणोदकों में उपयोग किया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• सॉल्वे प्रक्रम (Solvay Process) का उपयोग औद्योगिक स्तर पर सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃) बनाने में होता है। (जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
• गुब्बारे फुलाने के लिए सामान्यतः हल्की एवं अक्रिय हीलियम (He) गैस का प्रयोग किया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)

मिश्र धातुएँ (Alloys)

• पीतल (Brass) ताँबा (Cu) और जस्ता (Zn) की मिश्र धातु है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• एंटीमनी (Sb) एक चमकीली ग्रे रंग की उपधातु है जिसका उपयोग मिश्रधातु निर्माण में किया जाता है। (ग्रुप 2: लेब टेक्नीशियन, 2015)
• किसी धातु के साथ पारे के मिश्रण को अमलगम (Amalgam) कहते हैं (जैसे Zn + Hg = जिंक अमलगम)। (जेल प्रहरी, 2014)
• स्टेनलेस स्टील आयरन, निकिल और क्रोमियम का मिश्र धातु है। (जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
• सोल्डर (Solder) सीसा (Pb) और टिन (Sn) की मिश्र धातु है। (ग्रुप 2: लेब टेक्नीशियन, 2015)
• इस्पात (Steel) लोहा, कार्बन तथा कुछ अन्य तत्वों की उच्च तन्यता वाली मिश्र धातु है। (ANM Training, 2018)

कार्बनिक रसायन, बहुलक एवं ईंधन

• प्लास्टिक एवं बेकेलाइट विद्युत कुचालक तथा ऊष्मारोधी होते हैं, इसलिए इनका उपयोग सुरक्षात्मक आवरण में होता है। (M.P.S.I., 2016)
• प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक एल्कोहल में -OH समूह से जुड़े कार्बन परमाणुओं की संख्या के आधार पर वर्गीकरण होता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• टॉलुइन [C₆H₄(OH)(CH₃) / C₆H₅CH₃] फिनॉल एवं बेंजीन का एक व्युत्पन्न यौगिक है। (जेल प्रहरी, 2015)
• किण्वन के दौरान कवक एवं जीवाणु ग्लूकोज का ऑक्सीकरण एथिल एल्कोहल (C₂H₅OH) में कर देते हैं। (ANM Training, 2016)
• एकलकों को आपस में जोड़कर लंबी श्रृंखला वाले यौगिक बनाना बहुलीकरण (Polymerization) कहलाता है। (M.P.S.I., 2016)
• कच्चे तेल (Petroleum) के आंशिक आसवन (Fractional Distillation) द्वारा पेट्रोल, डीजल, केरोसिन आदि पृथक किए जाते हैं। (G-3 Sub Engineer, 2018)
• ऑरलॉन (Orlon) पॉलीएक्रिलोनाइट्राइल (PAN) बहुलक का व्यापारिक नाम है। (M.P.S.I., 2016)
• फ्रिडल-क्राफ्ट अभिक्रिया में कार्बनिक यौगिकों का एल्कीलीकरण होकर नया C-C बंध बनता है। (M.P.S.I., 2016)
• कोलतार के शोधन से नैफ्थेलीन प्राप्त होता है, जिसकी गोलियों का उपयोग कीटों को भगाने में किया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• जीवाश्म ईंधनों (एल्केन, एल्कीन आदि) के दहन से CO₂ गैस मुख्य रूप से मुक्त होती है। (जेल प्रहरी, 2015)
• जिंक (Zn) फिनॉल के साथ गर्म करने पर अपचायक की भाँति कार्य करके फिनॉल को बेंजीन में बदल देता है। (M.P.S.I., 2016)

बहुलक, रबर एवं संश्लेषित रेशे

• कृत्रिम स्रोतों से प्राप्त रबर को संश्लेषित रबर कहा जाता है (उदा. ब्यूना-N, ब्यूना-S, नियोप्रीन, थायोकॉल रबर)। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• जूट की रस्सी की अपेक्षा नायलॉन की रस्सी अधिक मजबूत, उच्च सामर्थ्य वाली, हल्की और अधिक प्रत्यास्थ होती है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• नायलॉन कुछ एलिफैटिक यौगिकों पर आधारित कृत्रिम पॉलीमरों का सामूहिक नाम है। यह एक रेशमी थर्मोप्लास्टिक सामग्री होती है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• ग्लिप्टल एक पॉलिएस्टर बहुलक है, जो इथाइलीन ग्लाइकॉल और थैलिक एसिड के संघनन बहुलीकरण द्वारा बनता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• बैकेलाइट एक थर्मोसेटिंग फिनॉल-फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन प्लास्टिक है, जो फिनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड की क्रिया से बनता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• बुलेट प्रूफ पदार्थ बनाने के लिए पॉलीकार्बोनेट बहुलक का प्रयोग किया जाता है। (अकाउंट ऑफिसर, 2014)
• नायलॉन-6 कैप्रोलेक्टम मोनोमर का बहुलक (Polymer) है, जो उच्च तनन सामर्थ्य वाला प्रत्यास्थ तंतु बनाता है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार, 2017)
• रस्सियाँ तथा गलीचे बनाने हेतु पॉलीप्रोपीलीन (Polypropylene) का प्रयोग किया जाता है। (ANM Training, 2016)
• पॉलीवूल (Polywool) पॉलिएस्टर और ऊन (Wool) के फाइबरों का एक मिश्रित रूप है। (ANM Training, 2016)
• पटसन, ऊन, कपास और नायलॉन के समान मोटाई के धागों में नायलॉन का धागा सबसे अधिक मजबूत एवं उच्च तनन सामर्थ्य वाला होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• कपास, ऊन, सिल्क, जूट प्राकृतिक फाइबर हैं जबकि नायलॉन और पॉलिएस्टर सिंथेटिक (कृत्रिम) फाइबर के उदाहरण हैं। (श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
• थर्मोसेटिंग प्लास्टिक वह प्लास्टिक है, जो पहली बार गर्म करने पर मुलायम होकर इच्छित आकार में ढल जाता है और पुनः गर्म करने पर पिघलता नहीं। (जेल प्रहरी, 2015)
• प्लास्टिक विभिन्न जैविक पॉलीमरों से निर्मित सामग्री है जिसे किसी भी आकार में ढाला जा सकता है। (ANM Training, 2016)

हाइड्रोकार्बन, ईंधन, एलपीजी एवं प्राकृतिक गैस

• मीथेन और ब्यूटेन पूर्ण दहन पर नीले रंग की ज्वाला देते हैं, जबकि अपूर्ण दहन पर लाल-पीली ज्वाला देते हैं (जैसे लकड़ी, कोयला)। (श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
• जमीन में लाखों वर्ष पूर्व दबे जीवों के अवशेषों से बने ईंधन को जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) कहते हैं (जैसे पेट्रोल, डीजल, कोयला)। (ANM Training, 2016)
• तरल ईंधन विभिन्न प्रकार के हाइड्रोकार्बन के मिश्रण से बने होते हैं तथा दहन पर CO₂ और जल वाष्प बनाते हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• जीवाश्म ईंधन प्राकृतिक रूप से निर्मित ईंधन है जिसका उपयोग वाहनों, खाना पकाने और बिजली उत्पादन में किया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• मीथेन (CH₄) एक रंगहीन तथा गंधहीन गैस है, जो प्राकृतिक गैस का मुख्य घटक है तथा ईंधन के रूप में प्रयुक्त होती है। (ग्रुप 2 लेब टेक्नीशियन, 2015)
• कोयला एक ठोस कार्बनिक ईंधन है जो ऊर्जा के प्रमुख स्रोत के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। (जेल प्रहरी, 2014)
• L.P.G. (द्रवित पेट्रोलियम गैस) मुख्य रूप से प्रोपेन एवं ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होता है। (ANM Training, 2016)
• पेट्रोलियम को अपनी उपयोगिता और मूल्यवान होने के कारण ‘काला सोना’ (Black Gold) कहा जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top