![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Biology कुल प्रश्न:- 470
YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में :
App Download
मेंढक त्वचा, फेफड़े तथा मुँह (मुखगुहा) के द्वारा साँस ले सकता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
हाइड्रा जीव में रक्त परिसंचारी तंत्र नहीं होता है।
(श्रमनिरीक्षक, 2017)
तिलचट्टा (Cockroach) में स्पाइरैकल पाये जाते हैं जो हवा को शरीर में जाने की अनुमति देते हैं।
(श्रमनिरीक्षक, 2017)
द्विविखंडन केंचुआ में नहीं पाया जाता है।
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2016)
अजगर में पश्चपाद का अवशेष (Vestigial Organs) पाया जाता है।
(म. प्र. हाई कोर्ट, प्लाटून कमांडर, 2016)
मछलियों के हृदय में 2 कक्ष पाये जाते हैं।
(ANM Training, 2018)
कॉकरोच में हिपेटिक सीका मध्य आँत से निकलता है।
(समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार, 2017)
डक बिल्ड प्लेटिपस एक स्तनधारी प्राणी है जो बच्चे पैदा नहीं करता बल्कि अण्डे देता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
पादाभ (Pseudopodia) के कारण अमीबा के आकार में बदलाव उसकी गति एवं भोजन ग्रहण में सहायक होता है।
(श्रम निरीक्षक, 2017)
अध्याय – 4 : मानव शारीरिकी एवं श्वसन तंत्र (Human Anatomy & Respiratory System)
हृदय के सिकुड़ने को प्रकुंचन तथा फैलने को प्रसारण कहते हैं। इनके दाबों को हाथ में कलाई पर नाड़ी द्वारा मापा जा सकता है, इसे नाड़ी दाब (पल्स) कहते हैं।
(ANM Training, 2018)
एक अस्थि अन्य अस्थि से स्नायु (Ligament) द्वारा संयोजित रहती है।
(ANM Training, 2018)
एडम एप्पल नर मनुष्यों में पाया जाता है। प्यूबर्टी के समय नर के गले में थायरॉइड हड्डी का आकार बढ़ जाता है। इसे उभरे उभार के रूप में देखा जाता है।
(जेल प्रहरी, 2015)
समजात अंगों की उत्पत्ति समान होती है। इनके कार्य समान या भिन्न हो सकते हैं।
(जेल प्रहरी, 2014)
मस्तिष्क का अंतिम भाग पतला धागेनुमा होकर मेरुरज्जु बनाता है तथा यह अनेक अनैच्छिक प्रतिक्रियाओं का नियंत्रण केंद्र है।
(जेल प्रहरी, 2015)
यकृत शरीर का सबसे बड़ा अंग है।
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017)
सेरीब्रम पश्च-मस्तिष्क का भाग है जो वृक्ष-सदृश दिखता है।
(जेल प्रहरी, 2014)
सबसे छोटी अस्थि कान की ‘स्टेप्स’ होती है।
(मध्यप्रदेश जेल प्रहरी, 2012)
हृदय को पोषण एवं ऑक्सीजन कोरोनरी धमनियों द्वारा प्राप्त होती है।
(जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
वयस्क मानव के कंकाल में 206 हड्डियाँ होती हैं।
(ANM Training, 2018)
मानव का सबसे कठोर अंग दन्त-एनेमल होता है।
(ANM Training, 2016)
श्वसन अभिक्रिया एक प्रकार की अपचयी अभिक्रिया होती है।
(जेल प्रहरी, 2015)
छाती गुहा की कंकाल संरचना को पसली पिंजर कहा जाता है।
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
हड्डी मांसपेशी से कंडरा (टेन्डन) द्वारा जुड़ी होती है।
(जेल प्रहरी, 2018 / म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
2 अस्थियों को एक साथ अस्थि रज्जु जोड़ता है।
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
श्वसन तंत्र का मुख्य अंग फेफड़े हैं।
(M.P.S.I., 2016)
अस्थि तथा उपास्थि कंकाल संयोजी ऊतक हैं।
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
मांसपेशियों को अस्थियों से कंडरा जोड़ता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
कैल्शियम और मैग्नीशियम अस्थियों को कठोर एवं मजबूत बनाते हैं।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
ऑक्सीजन समृद्ध वायु श्वसन रन्ध्रों से होकर कोशिकाओं तक पहुँचती है।
(जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
उपास्थि अस्थियों के लम्बे होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(म. प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
यदि माइट्रोकांड्रिया कार्य करना बंद कर दे तो वायवीय श्वसन नहीं होगा।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
सभी जीवित कोशिकाओं में ATP निर्माण हेतु श्वसन आवश्यक है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
क्रेब्स चक्र वायवीय श्वसन की दूसरी अवस्था है।
(जेल प्रहरी, 2015)
यीस्ट ऑक्सीजन की उपस्थिति में भी श्वसन कर सकता है।
(जेल प्रहरी, वन आरक्षक, 2017)
माइटोकांड्रिया श्वसन में भाग लेने वाला कोशिकांग है।
(जेल प्रहरी, 2015)
प्लूरा दो स्तरीय होता है—पेराइटल एवं विसरल प्लूरा।
(जेल प्रहरी, 2015)
अध्याय – 5 : कोशिका एवं ऊतक (Cell & Tissue Biology)