![]()
म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज
कुल प्रश्न
20 MCQ प्रश्न
प्र. निम्न में से कौन से एक का उपयोग सामान्यतः सटीक pH को मापने के लिए एक संकेतक के रूप में किया जाता है?
सही उत्तर: (d) यूनिवर्सल इंडिकेटर
व्याख्या: यूनिवर्सल इंडिकेटर का उपयोग सामान्यतः सटीक pH को मापने के लिए एक संकेतक के रूप में किया जाता है।
प्र. निम्न में से कौन सा घोल, इन सभी में सबसे अम्लीय है?
सही उत्तर: (a) pH मान 0 वाला घोल
व्याख्या: हाइड्रोनियम आयन की मोलरता में, सांद्रता को एक लघुगणकीय मापक्रम (logarithmic scale) में सरलता से प्रदर्शित किया जाता है। जिसे pH स्केल कहा जाता है। हाइड्रोजन आयन की सक्रियता के ऋणात्मक 10 आधारीय लघुगणकीय मान को pH कहते है।
प्र. निष्क्रिय विलयन का pH मान होता हैः
सही उत्तर: (a) 7
व्याख्या: pH मान 0-14 के बीच होता है। अम्लीय विलयनों का pHमान 7 से कम होता है, जबकि क्षारीय विलयनों का pH मान 7 से अधिक होता है तथा उदासीन (निष्क्रिय) विलयन का pH मान 7 होता है।
प्र. pH मान में 7 से 14 में हुई वृद्धि किसका प्रतिनिधित्व करती है-
सही उत्तर: (d) OH- आयन सांद्रता में वृद्धि
व्याख्या: किसी भी विलयन का pH मान एक संख्या है जो कि विलयन की अम्लता और क्षारकता को दर्शाती है। किसी भी विलयन का pH मान संख्यात्मक रूप से द्रवीभूत हाइड्रोजन आयन (H+) के विक्षोभ के लघुगणक के बराबर होता है। pH मान में 7 से 14 में हुई वृद्धि OH- आयन सान्द्रता में वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।
प्र. यदि किसी विलयन का pH 7 से बढ़कर 14 हो जाता है तो यह विलयन में ……….आयन सांद्रता में वृद्धि को दर्शाता है।
सही उत्तर: (a) OH-
व्याख्या: किसी विलयन का pH मान विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन सांद्रण का ऋणात्मक लघुगणक होता है। प्रश्नानुसार यदि किसी विलयन का pHमान 7 से बढ़कर 14 हो जाता, तो H+ आयन की सांद्रता घटती है तथा OH- की सांद्रता बढ़ती है, क्योंकि pH मान 7 से अधिक होने पर क्षारीयता बढ़ती है।
प्र. एक विलयन का pH 3 है जब pH 6 तक परिवर्तित होता है तो H+ आयन सान्द्रता:
सही उत्तर: (d) 1000 गुना घट जाती है।
व्याख्या: pH किसी विलयन की अम्लता या क्षारकता की एक माप है। इसे द्रवीकृत हाइड्रोजन आयनों (H+) की गतिविधि के सह लघुगुणक के रूप में परिभाषित किया जाता है। यदि किसी विलयन का pH मान 3 हो तो H+ आयन की सान्द्रता 10⁻³ मोल/लीटर होगी। इसी प्रकार यदि किसी विलयन का pH मान 6 हो तो H+ आयन की सान्द्रता 10⁻⁶ मोल/लीटर होगी जो पहली सान्द्रता से 1000 गुना कम होगी।
प्र. यदि एक पदार्थ का पी एच मान 7 से कम होता है तो इसे माना जाएगा।
सही उत्तर: (c) Acid-तेजाब
व्याख्या: pH मूल्य एक संख्या होती है, जो पदार्थों की अम्लीयता व क्षारीयता को प्रदर्शित करती है।
कुछ सामान्य पदार्थों का pH मान:
नीबू: 2.2-2.4 | सिरका: 2.4-3.4 | शराब: 2.8-3.8 | बीयर: 4.0-5.0 | मानव मूत्र: 4.8-8.4 | मानव लार: 6.5-7.5 | मानव रक्त: 7.3-7.5 | दूध: 6.4
प्र. प्रबल अम्ल और प्रबल क्षार के लवणों का pH मान होता है।
सही उत्तर: (b) 7
व्याख्या: लवण प्रायः अम्ल व क्षार के मध्य उदासीनीकरण अभिक्रिया द्वारा बनाये जाते है इसलिए इनका pH मान 7 होता है।
प्र. यदि किसी लवण का pH मान, शून्य है तो वह ………. का लवण होता है।
सही उत्तर: (a) सशक्त एसिड और कमजोर बेस
व्याख्या: यदि किसी लवण का pH मान 0-3.5 के बीच होता है तो वह प्रबल अम्ल (Strong acid) और दुर्बल क्षार (Weak base) होता है। जबकि लवण का pH मान 10.5 से अधिक होता है तो वह प्रबल क्षार (Strong base) और दुर्बल अम्ल होता है।
प्र. उदासीन विलयन का pH मान ………. होता है-
सही उत्तर: (b) 7
व्याख्या: pH मान 7 से कम होने पर अम्लीयता बढ़ती जाती है वही 7 से अधिक होने पर क्षारीयता बढ़ती है। उदासीन विलयन का pH मान 7.0 होता है। किसी विलयन का pH मान 7 से कम होने पर वह विलयन अम्लीय तथा pH मान 7 से अधिक होने पर वह विलयन क्षारीय होता है। मनुष्य के शरीर का pH मान 7.0 से 7.8 के बीच कार्य करता है।
प्र. एक विलयन लाल लिटमस को नीले लिटमस में परिवर्तित कर देता है, उसका pH होगा।
सही उत्तर: (b) 10
व्याख्या: यदि कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, तो वह क्षारीय विलयन है। pH के रूप में 7 से कम विलयन अम्लीय होते है, जबकि 7 से अधिक pH वाले विलयन क्षारीय होते है। अतः विलयन का pH 10 होगा।
प्र. pH स्केल किसी विलयन में Hydrogen आयन सांद्रता को मापता है। इसमें P का क्या अर्थ है?
सही उत्तर: (b) Potenz (पोटेंज)
व्याख्या: पीएच (pH) किसी विलयन की अम्लता या क्षारकता की एक माप है। इसमें P का अर्थ Potenz (पोटेंज) होता है। जिसका जर्मन में अर्थ होता है शक्ति (Power)। pH का पूर्ण रूप है पोटेंशियल ऑफ हाइड्रोजन। इसकी खोज एस. सी. सारेन्सन ने की थी।
प्र. किसी विलयन का pH उसकी ………. की सान्द्रता पर निर्भर करता है।
सही उत्तर: (d) हाइड्रोनियम आयन
व्याख्या: किसी विलयन का pH उसकी हाइड्रोनियम आयन की सान्द्रता पर निर्भर करता है।
प्र. निम्नलिखित में से कौन सा मिलान सही नहीं है?
सही उत्तर: (b) शुद्ध जल का pH-7.5
व्याख्या: शुद्ध जल उदासीन होता है। इसका वास्तविक pH मान 7 होता है, अतः मिलान (b) सही नहीं है।
प्र. निम्नलिखित में से कौन से विलयन का pH मान न्यूनतम होगा?
सही उत्तर: (a) नींबू का रस
व्याख्या: pH मान किसी जलीय विलयन की अम्लता या क्षारकता की माप है। जिनका pH मान 7 से कम होता है वे अम्लीय होते हैं।
नींबू का रस (pH ≈ 2.2) न्यूनतम होगा।
शुद्ध जल = 7.0 | रक्त = 7.4 | सिरका = 3 | दूध = 6.4
प्र. यदि एक लवण का pH मान 12 हो तो यह ………. का लवण है।
सही उत्तर: (c) दुर्बल अम्ल और प्रबल क्षार
व्याख्या: यदि किसी लवण का pH मान 12 है, तो वह दुर्बल अम्ल (Weak acid) और प्रबल क्षार (Strong base) का लवण है।
प्र. ………. का pH, pH के कागज के प्रत्यक्ष प्रयोग से पता नहीं लगाया जा सकता है।
सही उत्तर: (d) ठोस सोडियम बाइकार्बोनेट
व्याख्या: किसी विलयन की क्षारकता या अम्लीयता को व्यक्त करने के लिए pH मान का प्रयोग किया जाता है। pH मान किसी जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता को व्यक्त करता है। ठोस सोडियम बाई कार्बोनेट का pH, pH कागज के प्रत्यक्ष प्रयोग से व्यक्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह ठोस अवस्था में है; जबकि आयन सिर्फ जलीय विलयन में ही वियोजित होते हैं।
प्र. यदि किसी नमक का pH मान 14 है, तो वह नमक ………. होता है।
सही उत्तर: (b) कमजोर एसिड और सशक्त बेस
व्याख्या: यदि किसी नमक का pH मान 14 है, तो वह नमक कमजोर एसिड (Weak acid) और सशक्त बेस (Strong base) का है। pH मान 0-14 तक के स्केल पर होता है। 7 से कम अम्लीय, 7 से अधिक क्षारीय और 7 पर उदासीन होता है।
प्र. क्षारीय विलयन का pH मान कितना होता है?
सही उत्तर: (a) 7 से अधिक
व्याख्या: क्षारीय विलयन का pH मान सदैव 7 से अधिक होता है।
प्र. सार्वभैमिक सूचकों में, 4 से 5 का pH मान क्या इंगित करता है?
सही उत्तर: (a) दुर्बल अम्ल
व्याख्या: सार्वभैमिक सूचकों में, 4 से 5 का pH मान दुर्बल अम्ल (Weak acid) को इंगित करता है।
बधाई हो! आपने टेस्ट पूर्ण कर लिया है।
नीचे अपना परिणाम देखें:
- Hospital Assistant Test – अम्ल व क्षार (3)Views 36 म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज – अम्ल व क्षार Tez Education ऑनलाइन टेस्ट पोर्टल म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज विषय- विज्ञान टॉपिक – अम्ल व क्षार कुल… Read more: Hospital Assistant Test – अम्ल व क्षार (3)
- Hospital Assistant Test – अम्ल व क्षार (2)
Views 56 म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज – विज्ञान (अम्ल व क्षार) म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज विषय- विज्ञान टॉपिक – अम्ल व क्षार Powered By Tez Education 📋… Read more: Hospital Assistant Test – अम्ल व क्षार (2) - Hospital Assistant Test – अम्ल व क्षार (1)
Views 156 म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज – अम्ल व क्षार म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज विषय – विज्ञान टॉपिक – अम्ल व क्षार कुल प्रश्न 20 हल किए… Read more: Hospital Assistant Test – अम्ल व क्षार (1) - म.प्र. अस्पताल सहायक गणित टेस्ट- वास्तविक संख्याऐं
Views 56 म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज – गणित म.प्र. अस्पताल सहायक परीक्षा टेस्ट सीरीज विषय: गणित टॉपिक: वास्तविक संख्याऐं प्रिंट / PDF डाउनलोड तेज एजुकेशन (Tez Education) म.प्र. अस्पताल… Read more: म.प्र. अस्पताल सहायक गणित टेस्ट- वास्तविक संख्याऐं