![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Biology कुल प्रश्न:- 470
YouTube – Tez Education
समान गुणसूत्र पर स्थित जीन्स को सहलग्न जीन (Linked Genes) कहा जाता है।
(ANM Training, 2016)
(ANM Training, 2016)
DNA आनुवंशिक गुणों का वाहक है, जिस पर न्यूक्लियोटाइड्स के विशेष क्रम में सूचनाएँ संग्रहित रहती हैं।
(ANM Training, 2016)
(ANM Training, 2016)
विकसित जन्तुओं एवं पादपों में निषेचन के पश्चात् बने जायगोट में केवल समसूत्री विभाजन होता है।
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
शरीर की लंबाई बढ़ना द्वितीयक लैंगिक लक्षण में नहीं आता है; दाढ़ी-मूँछ आना तथा आवाज भारी होना द्वितीयक लैंगिक लक्षण हैं।
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
(म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
विकास का उत्परिवर्तन सिद्धांत 1901 में ह्यूगो डी-ब्रीज द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
(मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
(मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
गर्भस्थ भ्रूण माँ के शरीर में अपरा (Placenta) के माध्यम से जुड़ा रहता है।
(श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
(श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
एक जीव के आनुवंशिक गठन (Genotype) एवं पर्यावरण की अंतःक्रिया का परिणाम फीनोटाइप कहलाता है।
(जेल प्रहरी, 2014)
(जेल प्रहरी, 2014)
Nif जीन वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण हेतु एंजाइम एनकोड करते हैं।
(जेल प्रहरी, 2015)
(जेल प्रहरी, 2015)
बीज लैंगिक जनन का उत्पाद है तथा खराब बीजों का पृथक्करण जल में भिगोकर किया जाता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
अध्याय – 10 : उत्सर्जन तंत्र (Excretory System)
शरीर से उपापचयी अपशिष्ट निष्कासन को बहिक्षेपण तथा वृक्क द्वारा मूत्र के रूप में निष्कासन को उत्सर्जन कहते हैं। मनुष्यों का मुख्य उत्सर्जी पदार्थ यूरिया है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / 2017)
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016 / 2017)
श्वास छोड़ते समय पसलियाँ अंदर तथा डायफ्राम ऊपर की ओर गति करता है जिससे फेफड़ों का आयतन कम हो जाता है।
(श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
(श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
वृक्क की इकाई नेफ्रॉन है तथा उसका कप जैसा भाग बोमैन सम्पुट कहलाता है।
(जेल प्रहरी, 2015)
(जेल प्रहरी, 2015)
फेफड़ों की इकाई कूपिका (Alveoli) है जहाँ O₂ एवं CO₂ का आदान-प्रदान होता है।
(ANM Training, 2016)
(ANM Training, 2016)
वायु को फेफड़ों में भरना अंतःश्वसन तथा बाहर निकालना निःश्वसन कहलाता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
बृहदांत्र का अंतिम भाग मलाशय (Rectum) कहलाता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
अपचित भोजन में से जल का अधिकांश भाग बड़ी आंत्र द्वारा अवशोषित किया जाता है।
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017)
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017)
किडनी का मुख्य कार्य उत्सर्जन तथा परासरण नियमन (Osmoregulation) करना है।
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017)
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017)
वृक्क की सबसे छोटी कार्यात्मक इकाई नेफ्रॉन है।
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017 / होमगार्ड, 2016)
(जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017 / होमगार्ड, 2016)
फेफड़ों का बाहरी आवरण प्लूरा (Pleura) कहलाता है।
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
(मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
मानव शरीर में अधिवृक्क ग्रंथियाँ वृक्क के ऊपरी भाग पर स्थित होती हैं।
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
एल्डोस्टीरोन हार्मोन मूत्र में सोडियम की मात्रा का नियमन करता है।
(जेल प्रहरी, 2014)
(जेल प्रहरी, 2014)
वृक्क की निस्पंद इकाई ग्लोमेरुलस कहलाती है।
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
(जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
कृत्रिम वृक्क अपोहन (Dialysis) सिद्धांत पर कार्य करता है।
(म. प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
(म. प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
किसी भी तंत्र से जल का अत्यधिक निष्कासन निर्जलीकरण कहलाता है।
(म. प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
(म. प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)