![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Physics कुल प्रश्न:- 653
YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में :
Tez Exam App डाउनलोड करें
अध्याय 5: अपवर्तन / परावर्तन / प्रकाश / दर्पण / लेंस
• पारभासी (Translucent) वे पदार्थ हैं जिनसे होकर प्रकाश आंशिक रूप से गुजरता है परंतु पार की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखतीं। (Asstt. Auditor, 2018)
• खोखले गोले का कटा हुआ अंदरूनी भाग यदि चिकना और परावर्तक हो, तो वह अवतल दर्पण (Concave Mirror) की भांति कार्य करता है। (Asstt. Auditor, 2018)
• जब सफेद प्रकाश को लाल कांच की प्लेट से गुजारा जाता है, तो कांच की प्लेट केवल लाल रंग के प्रकाश को पार होने देती है। (Asstt. Auditor, 2018)
• LED (Light Emitting Diode) प्रकाश का एक कुशल स्रोत है, जो बहुत कम ऊर्जा की खपत करता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• वस्तु का सीधा तथा आभासी (और समान आकार का) प्रतिबिंब समतल दर्पण बनाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• समतल दर्पण का उपयोग पेरिस्कोप (Periscope) यंत्र में किया जाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• मानव आंख में द्वि-उत्तल लेंस (Double Convex Lens) होता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• गोताखोर को साफ पानी में स्पष्ट दिखाई नहीं देता क्योंकि पानी में आंख के लेंस की फोकस दूरी बदल जाती है। (जेल प्रहरी, 2018)
• मानव नेत्र का लेंस किसी वस्तु का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब रेटिना (Retina) पर बनाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• स्टील के चम्मच की अंदरूनी उभरी/धंसी सतह अवतल दर्पण की तरह तथा बाहरी सतह उत्तल दर्पण की तरह कार्य करती है। (जेल प्रहरी, 2018)
• दृष्टि वैषम्य (Astigmatism) के दोष को दूर करने के लिए बेलनाकार लेंस (Cylindrical Lens) का प्रयोग किया जाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• प्रकाश सदैव एक सीधी (सरल) रेखा में गमन करता है। (जेल प्रहरी, 2018)
• चिकित्सक/दंत चिकित्सक मरीजों के दांतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए अवतल दर्पण (Concave Mirror) का प्रयोग करते हैं। (G-3 तकनीकी सिविल, 2018)
अध्याय 5: अपवर्तन / परावर्तन / प्रकाश / दर्पण / लेंस
• श्वेत प्रकाश में 7 रंग उपस्थित होते हैं। (Kanishth Apoorti, 2018)
• आवर्धक लेंस (Magnifying Glass) के रूप में उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है। (Kanishth Apoorti, 2018 / मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• गोलीय दर्पण उत्तल एवं अवतल दोनों प्रकार के होते हैं। (Kanishth Apoorti, 2018)
• इंद्रधनुष प्रकाश के परिक्षेपण, अपवर्तन एवं पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण बनता है। (Kanishth Apoorti, 2018 / सब इंस्पेक्टर, 2018)
• यदि स्पेक्ट्रम के सभी रंग परावर्तित होते हैं, तो वस्तु सफेद दिखेगी। (Kanishth Apoorti, 2018)
• प्रकाश का एक प्राकृतिक जैविक स्रोत जुगनू (Firefly) है। (Kanishth Apoorti, 2018)
• आँख की रेटिना का वह क्षेत्र जहाँ कोई संवेदी कोशिका (छड़ या शंकु) नहीं होती, उसे अंध बिंदु (Blind Spot) कहा जाता है। (Kanishth Apoorti, 2018)
• मोटर वाहनों के अग्रदीप (हेडलाइट) में परावर्तक के रूप में अवतल दर्पण का उपयोग होता है। (Kanishth Apoorti, 2018)
• प्रकाश का मुड़ना, जब यह प्रकाशीय रूप से भिन्न दो माध्यमों से गुजरती है, अपवर्तन (Refraction) कहलाता है। (Kanishth Apoorti, 2018 / ANM Training, 2018)
• समतल दर्पण पर प्रकाश यदि अभिलम्बवत (90° पर) आपतित होता है, तो वह 0° आपतन कोण के साथ उसी मार्ग पर वापस परावर्तित होता है। (Sub Group 4, 2018)
• इंद्रधनुष के सातों रंगों को मिश्रित करने पर पुनः श्वेत (रंगहीन) प्रकाश प्राप्त होता है। (Sub Group 4, 2018)
• युग्लीना (Euglena) वह प्रोटोजोआ है जो प्रकाश संश्लेषण कर सकता है। (Sub Group 4, 2018)
• प्रकाश दृष्टि संवेदना का मुख्य कारण है। (Sub Group 4, 2018)
• परछाई (छाया) बनने की परिघटना प्रकाश के सरल रेखीय संचरण के कारण होती है। (MP Rajya Sahkari, 2018)
• स्थिर विद्युत (Static Electricity) के कारण बादलों में बिजली चमकती है। (MP Rajya Sahkari, 2018)
• एक उत्तल लेंस के निचले भाग को काला कर देने पर निर्मित प्रतिबिंब पूर्ण होगा परंतु उसकी तीव्रता/चमक कम हो जाएगी। (ANM Training, 2018 / जेल प्रहरी, 2015)
• रात्रि में तारों का टिमटिमाना वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण होता है। (ANM Training, 2018 / जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• पानी में मछली या सिक्का अपनी मूल स्थिति से कुछ ऊपर उठा प्रतीत होता है, यह प्रकाश के अपवर्तन का उदाहरण है। (ANM Training, 2018)
• प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधों की पत्तियों द्वारा प्रकाश का अवशोषण होता है। (ANM Training, 2018)
• प्रकाशीय रूप से सघन माध्यमों का बढ़ता क्रम: वायु < जल < काँच। (ANM Training, 2018)
• आपतन बिंदु पर आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही समतल में स्थित होते हैं। (ANM Training, 2018)
• जब प्रकाश किरण वायु (विरल) से जल (सघन) में प्रवेश करती है, तो अपवर्तन कोण का मान आपतन कोण से कम होता है। (ANM Training, 2018)
• पेरिस्कोप में आपतित प्रकाश को परावर्तित करने के लिए समतल दर्पणों को 45° के कोण पर लगाया जाता है। (ANM Training, 2018)
• प्रकाश का अपने घटक रंगों में विभाजित होना वर्ण-विक्षेपण (Dispersion) कहलाता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• प्रकाश की तरंगदैर्ध्य को एंगस्ट्रॉम (Å) में प्रदर्शित किया जाता है (1 Å = 10⁻¹⁰ मीटर)। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• एक पार्थिव दूरबीन (Terrestrial Telescope) में उत्तरोत्तर सीधा प्रतिबिंब बनाने के लिए 3 लेंसों का उपयोग होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• दो समतल दर्पणों को एक-दूसरे के समांतर रखने पर उनके बीच रखे पिंड के अनंत (Infinite) प्रतिबिंब बनते हैं। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• सामान्य स्वस्थ मानव नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी होती है। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / ANM Training, 2016)
• यदि एक प्रकाश की किरण समतल दर्पण की सतह से 20° पर टकराती है, तो आपतन कोण 70° और परावर्तन कोण भी 70° होगा। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• लाल फूल वाले गुलाब के पौधे को नीले प्रकाश में रखने पर फूल काले रंग का दिखाई देता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / जेल प्रहरी, 2012)
• सिनेमा पर्दे पर गतिमान चित्रों को हम ‘दृष्टि निर्बंध’ (Persistence of Vision – 1/16 सेकंड) के कारण देख पाते हैं। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / ANM Training, 2016)
• हमारी आँख का रेटिना (दृष्टि पटल) कैमरे की फोटोग्राफिक फिल्म के समान कार्य करता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• दाढ़ी बनाने (सेविंग) के लिए अवतल दर्पण (Concave Mirror) का प्रयोग किया जाता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• प्रकाश के अपवर्तन के कारण जल से भरे बर्तन में रखा नींबू अपने वास्तविक आकार से बड़ा दिखाई देता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• परिदर्शी (Periscope) दो समतल दर्पणों के उत्तरोत्तर परावर्तन के सिद्धांत पर आधारित है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• प्रकाश की समांतर किरणें जब उत्तल लेंस पर गिरती हैं, तो वे एक बिंदु पर अभिसारित (केंद्रित) होती हैं। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / Kanishth Apoorti, 2018)
• गोलीय दर्पण एक वक्र दर्पण का सबसे सामान्य उदाहरण है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• प्रिज्म के आधार की ओर सबसे अधिक झुकने वाला रंग बैंगनी होता है क्योंकि इसका विचलन सबसे अधिक होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• पूर्ण आंतरिक परावर्तन के लिए क्रांतिक कोण अधिकतम तब होगा जब प्रकाश किरण काँच से पानी में जाती है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• अवतल लेंस की फोकस दूरी हमेशा ऋणात्मक (-) तथा उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक (+) होती है। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / ANM Training, 2016)
• परावर्तन के नियमानुसार आपतन कोण (i) सदैव परावर्तन कोण (r) के बराबर होता है। (सब इंस्पेक्टर, 2018 / Jail Department, 2015)
• निर्वात में प्रकाश का वेग 3.0 × 10⁸ m/s तथा जल/द्रव में प्रकाश की चाल लगभग 2.25 × 10⁸ m/s होती है। (G-5 Pharmacist, 2017 / M.P.S.I., 2016)
• मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) के निवारण हेतु अवतल लेंस का प्रयोग करते हैं। (G-5 Pharmacist, 2017 / High Court, 2015)
• प्राथमिक रंग लाल, हरा और नीला (RGB) होते हैं। (G-5 Pharmacist, 2017)
• प्रकाशीय तंतु (Optical Fiber) का उपयोग पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर संचार के लिए किया जाता है। (G-5 Pharmacist, 2017 / ग्रुप 2: लेब टेक्नीशियन, 2015)
• सघन माध्यम में प्रकाश की चाल विरल माध्यम में प्रकाश की चाल से कम होती है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• सोलर कुकर का बॉक्स और उसका ढक्कन काँच का बना होता है ताकि ग्रीनहाउस प्रभाव से ताप बढ़ सके। (पुलिस आरक्षक, 2017)
• हरी पत्ती पर लाल प्रकाश डालने पर वह काली दिखाई देती है क्योंकि वह हरे रंग के अलावा सभी रंगों का अवशोषण कर लेती है। (जेल प्रहरी, 2012)
• आभासी (Virtual) प्रतिबिंब को कभी भी पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता; केवल वास्तविक प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त होते हैं। (श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)