
1. एक व्यक्ति मृत सागर या खारी झील में नहीं डूबेगा भले ही वह तैरना न जानता हो। इसकी वजह है-
उत्तर: समुद्र के पानी का उच्च घनत्व

2. रवि ने एक गिलास में जल लिया। उसमें उसने एक साबूत नींबू डाल दिया। फिर, वह उस गिलास में बहुत सारा नमक डालता है, आधा चम्मच एक बार में। कुछ समय पश्चात, उसने पाया कि-
उत्तर: नींबू जल में तैरने लगा

3. जोहड़ से संबंधित, एक कथन सही है-
उत्तर: यह समुदाय आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली है

4. यह रणनीति ‘भोजन’ थीम को पढ़ाते समय पूछताछ को बढ़ावा देती है-
उत्तर: छात्रों से उनके परिवार के सदस्यों की खाने की पसंद का पता लगाने के लिए कहना

5. इस सिंचाई प्रणाली से सर्वाधिक जल संरक्षण होता है-
उत्तर: बूंद सिंचाई (Drip Irrigation)

6. पानी का pH मान है-
उत्तर: 7

7. स्थानांतरित कृषि को ब्राजील में कहते हैं-
उत्तर: रोका

8. ‘भारत जल सप्ताह’ 2019 मनाया गया था-
उत्तर: 24 सितम्बर से 28 सितम्बर

9. वर्षा मापन हेतु प्रयुक्त होता है-
उत्तर: वर्षामापी (Rain Gauge)

10. समुद्र के पानी का शुद्धीकरण किया जा सकता है-
उत्तर: विपरीत परासरण (Reverse Osmosis) द्वारा

11. पृथ्वी के 70% भाग पर जल है, परन्तु स्वच्छ जल का प्रतिशत है-
उत्तर: 3%

12. झारखण्ड की प्रमुख नदियों में से एक है-
उत्तर: स्वर्णरेखा

13. ‘सर’ का आशय है-
उत्तर: झील

14. जल का शुद्धीकरण रासायनिक कारक से हो सकता है-
उत्तर: पोटैशियम परमैंगनेट

15. एक नींबू सामान्य पानी में डूब जाता है परन्तु लवणयुक्त जल में तैरता है क्योंकि-
उत्तर: लवणीय जल का घनत्व सामान्य जल से अधिक होता है

16. तालाब के पानी में फिटकरी डालने के बाद ही उपयोग में लाना चाहिए। बच्चों को इसके सम्बन्ध में जाग्रत करना चाहिए क्योंकि-
उत्तर: हल्की निलंबित अपद्रव्यों को अवसादित करने के लिए

17. विश्व जल दिवस की अन्तर्राष्ट्रीय पहल इस शहर में 22 मार्च 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में की गई थी-
उत्तर: रियो-डी-जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित की गई

18. किसी मनुष्य के लिए नदी के जल की अपेक्षा समुद्र के जल में तैरना अधिक सरल होता है, क्योंकि-
उत्तर: समुद्र के जल का घनत्व नदी के जल के घनत्व से अधिक होता है

19. जल दिवस मनाया जाता है-
उत्तर: 22 मार्च को

20. छत पर वर्षा के पानी का संरक्षण करके भौमजल को पुनः भंडारित किया जाता था। इस पारंपरिक विधि का उपयोग किया गया था-
उत्तर: राजस्थान राज्य में

21. पौधों के ऊपरी भागों से वाष्प के रूप में जल की क्षति को कहते हैं-
उत्तर: वाष्पोत्सर्जन

22. पारंपरिक तरीके से जल संग्रहण के लिए हमारे देश में उपयोग की जाने वाली संरचना है-
उत्तर: बावड़ी

23. धरती पर अलवण जल की उपलब्धता बहुत कम है। कुल उपलब्ध अलवण जल की इसमें सर्वाधिक प्रतिशत कुल अलवण जल की मात्रा है-
उत्तर: ग्लेशियर/हिमनदी

24. भूमिगत जल के स्तर की क्षीणता का मुख्य कारण है-
उत्तर: सिंचाई हेतु ट्यूब वैल तथा हाथ के पंपों का उपयोग होना

25. वर्षा के पानी को भविष्य में उपयोग करने के लिए संचित करना, कहलाता है-
उत्तर: वर्षा के पानी का संचयन

26. आर्सेनिक द्वारा जल-प्रदूषण सर्वाधिक है-
उत्तर: पश्चिम बंगाल में

27. वर्षा जल संचयन का सबसे प्रमुख उपयोग है-
उत्तर: सिंचाई

28. पीने के लिए सुरक्षित पानी को कहते हैं-
उत्तर: पीने योग्य पानी

29. भारत के इस राज्य में ‘पानी पंचायत’ प्रारम्भ हुई-
उत्तर: महाराष्ट्र

30. ‘वर्षा-जल संग्रहण’ है-
उत्तर: वर्षा-जल का जमाव और भण्डारण

31. जल चक्र को नियन्त्रित करता है-
उत्तर: वन

32. पीने के पानी में रोगाणुनाशक डालते हैं-
उत्तर: पोटैशियम परमॅग्नेट तथा क्लोरीन

33. वर्षा के होने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है-
उत्तर: वाष्पीकरण और संघनन दोनों की

34. जल-समस्या का निराकरण संभव है-
उत्तर: जल अपव्यय रोककर, समुचित जल प्रबंधन कर, वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा