MPTET EVS Questions, भारतीय विविधता में एकता

Loading

भारतीय विविधता में एकता – Tez Education

भारतीय विविधता में एकता

(By- Tez Education)

1. पोचमपल्ली एक शहर है जहाँ के अधिकांश परिवार बुनाई का कार्य करते हैं और एक विशेष प्रकार का वस्त्र जिसे वह बुनते हैं, पोचमपल्ली कहलाता है। यह शहर, जहाँ सुन्दर चमकदार रंगों की साड़ियाँ बनती हैं, इस राज्य का भाग है- तेलंगाना
2. एक पैरा-एथलीट हैं जो धैर्य और दृढ़ निश्चय के प्रतीक हैं- दीपा मलिक
3. एवरेस्ट पर पहुँचने वाली भारत की पहली महिला है- बछेन्द्री पाल
4. विश्व मे कांगसुंग की तरफ से माउण्ट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली प्रथम महिला है- संतोष यादव
5. हमारे देश के इस भाग में खाने की चीजें जैसे टैपिओका और नारियल को लोग अपने घर के आँगन में उगाते हैं और उन्हें इनसे बने खाने का स्वाद बहुत अच्छा लगता है- केरल
6. कपड़ों का वह समूह जिसे बिना सिले पहना जाता है, है- धोती, साड़ी, पगड़ी
7. मलयालम में मां की बड़ी बहन को कहा जाता है- वल्लियाम्मा
8. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का नाम जुड़ा हुआ है- शहनाई से
9. एक दूसरे देश का विद्यार्थी आपकी कक्ष में, जहाँ प्रायः सभी स्थानीय विद्यार्थी हैं, शामिल हुआ है। आप विभिन्न संस्कृतियों की प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए इस अवसर का प्रयोग करना चाहते हैं। यह महत्वपूर्ण है- पक्षपात और रूढ़ियों को कम करने और विविधता को महत्व देने के लिए
10. एन. सी. ई. आर. टी की ई. वी. एस का अध्याय 23 ‘पोचमपल्ली’ आधारित है- वास्तविक स्थान पर
11. ‘काँगड़ा वधु’ एक चित्र कलाकृति है यह सम्बन्धित है- सरदार शोभा सिंह से
12. राजस्थान का राज्य वृक्ष है- खेजड़ी
13. श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाता है- रक्षा बंधन
14. राजस्थान में इस देवता को ‘ऊँटो का देवता’ के नाम से जाना जाता है- पाबू जी
15. ‘चेराओं’ नृत्य में व्यक्ति बाँस की डंडियों को पकड़ कर युग्मों में एक-दूसरे के आमने-सामने जमीन पर बैठते हैं। जैसे ही ढोल बजता है, बाँस को जमीन पर पीटा जाता है। नर्तक बाँस की डंडियों के अंदर और बाहर पैर रखते हैं (कूदते हैं) और ताल पर नाचते हैं। ‘चेराओ’ नृत्य किया जाता है- मिजोरम पर
16. जो रंग चित्र किसी कथा का चित्रण करते हैं जिनमें केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है उस चित्रकला को चित्र काठी कहते हैं। चित्रकला संबंधित है- महाराष्ट्र
17. हिमाचल प्रदेश, भारत के मूल निवासी हैं- गद्दी जनजाति
18. मधुबनी चित्रकला बहुत पुरानी है। त्योहारों और खुशी के अवसरों पर मधुबनी घरों के आँगनो और दीवारों पर मधुबनी चित्रकला के चित्र बनाए जाते है। मधुबनी भारत के एक राज्य का एक प्रसिद्ध जिला है जिसका नाम है- बिहार
19. कुडुक भाषा है- झारखंड के लोगों की
20. वर्ली जनजाति, वर्ली आर्ट (कला) के लिए सुप्रसिद्ध है जो कि बनती है- गाय के गोबर और मिट्टी से
21. ‘चेराओं’ लोक नृत्य है- मिजोरम का
22. बिहार के लोगों के लिए मधुमक्खी पालन (लीची) प्रारंभ करने की सबसे अच्छी अवधि है- अक्टूबर से दिसम्बर
23. एक माँ को अपने बेटी के लिए घर के अन्दर खेले जाने वाले खेलों को चुनना है, क्योंकि वह पैर की चोट के कारण अपने घर से बाहर जाने में असमर्थ है। वह निम्न में से चुनेंगी- कैरमबोर्ड, शतरंज, ताश
24. उस महिला वेट-लिफ्टर का नाम है जिसने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में 29 मेडल जीते हैं- कर्णम मल्लेश्वरी
25. आर्यनाथ एक सपेरा है। जब वह अपना वाद्ययंत्र (बीन) बजाता है तो साँप उसकी ध्वनि पर अपना सिर इधर-उधर घुमाता है। साँप के वाद्ययंत्र (बीन) पर अनुक्रिया करने का कारण है- बीन द्वारा उत्पन्न कम्पनों का जमीन से होकर संचरण
26. झूम खेती है- काट और दग्ध खेती
27. भारत में थारू जनजाति निवास करती है- उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में, उत्तराखण्ड में
28. ‘वर्ली’ एक पारंपरिक कला का प्रकार है। ‘वर्ली’ नामक स्थान है- महाराष्ट्र
29. ‘मिथिला लोक चित्रकला’ का लोकप्रिय नाम है- मधुबनी
30. ‘चांगपा’ जनजाति पाई जाती है- लद्दाख में
31. अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेट लिफ्टर है- कर्णम मल्लेश्वरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top