![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Biology कुल प्रश्न:- 470
YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में
📚 App Link – Click Here
📚 App Link – Click Here
अध्याय – 7: अंतःस्रावी ग्रंथियाँ एवं हार्मोन (Endocrine System & Hormones)
• पसीना बाहर निकलना शरीर का तापनियमन (Thermoregulation) करता है। पसीने में लाइसोजाइम एंजाइम होता है जो जीवाणुओं को मारता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• यकृत (Liver) शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि एवं सर्वाधिक कार्य करने वाला अंग भी है। (ANM Training, 2016)
• पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) मस्तिष्क के निचले भाग में स्थित होती है। यह सबसे छोटी ग्रंथि है जो शारीरिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। (Sub Group 4, 2018)
• वाहिनीहीन ग्रंथियों को अंतःस्रावी ग्रंथि (Endocrine Gland) कहा जाता है। (ANM Training, 2016)
• थायराइड ग्रंथि के सामान्य कार्य के लिए आयोडीन आवश्यक होता है। (Asst. Auditor, 2016)
• त्वचा में स्वेद ग्रंथि (Sweat Gland) की उपस्थिति स्तनधारियों की अनन्य विशेषता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• मानव शरीर की सबसे बड़ी मिश्रित ग्रंथि (Mixed Gland) अग्नाशय (Pancreas) होती है। (जेल प्रहरी, 2015)
• पीयूष ग्रंथि को ‘मास्टर ग्रंथि’ कहा जाता है तथा यह वृद्धि हार्मोन (GH) का स्राव करती है। (जेल प्रहरी, 2015)
• हाइपोथैलेमस ग्रंथि, पीयूष ग्रंथि के स्राव को नियंत्रित करती है। (जेल प्रहरी, 2015)
• अग्नाशय ग्रंथि शरीर में हार्मोन व एंजाइम दोनों का स्रावण करती है। (जेल प्रहरी, 2015)
• थायरोक्सिन हार्मोन का स्रावण थायराइड ग्रंथि द्वारा किया जाता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• पैराथायराइड ग्रंथि से निकलने वाला हार्मोन रक्त में कैल्शियम की मात्रा को नियंत्रित रखता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• एड्रिनल ग्रंथि से निकलने वाले हार्मोन को जीवन रक्षक हार्मोन (Life-saving hormone) कहा जाता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• स्प्लीन (प्लीहा) एक प्रकार की ग्रंथि सदृश अंग है, इससे हार्मोन्स उत्सर्जित नहीं होते हैं। (Kanishth Apoorth, 2018)
• सेक्स हार्मोन का मुक्त होना पीयूष ग्रंथि द्वारा स्रावित हार्मोन के नियंत्रण में होता है। (Sub Group 4, 2018)
• एड्रीनेलीन हार्मोन आमतौर पर ‘फाइट’ या ‘फ्लाइट’ (करो या मरो) हार्मोन के रूप में जाना जाता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• वृद्धि हार्मोन पीयूष ग्रंथि में उत्पादित होते हैं। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• रक्त में सही लवण संतुलन बनाये रखने वाला हार्मोन एड्रीनेलीन है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• स्तनियों में मादा द्वितीयक लैंगिक लक्षण एस्ट्रोजन हार्मोन द्वारा विकसित होते हैं। (जेल प्रहरी, 2017)
• आयोडीन हार्मोन एक महत्वपूर्ण घटक है, जो अवटु ग्रंथि (थायराइड) द्वारा उत्पादित होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• पादपों में अंतःपर्व की लंबाई बढ़ाने वाला हार्मोन ऑक्सिन है। तनों के अग्र भाग में संश्लेषित होकर यह वृद्धि व जड़ों के निर्माण में सहायक होता है। आलू में कंद निर्माण को ऑक्सिन प्रेरित करता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• आकस्मिक घटना के हार्मोन एड्रीनेलीन होते हैं। (जेल प्रहरी, 2015)
• मेंढकों में कायांतरण (Metamorphosis) के लिए थायरोक्सिन हार्मोन जिम्मेदार होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• पादप हार्मोन जो वृद्धि का अवरोधक होता है, एब्सिसिक अम्ल (Abscisic Acid) कहलाता है। (जेल प्रहरी, 2015)
अध्याय – 8: तंत्रिका तंत्र एवं संवेदी अंग (Nervous System & Sensory Organs)
• प्रत्येक मेरु तंत्रिका के संधि स्थल से दोनों ओर एक-एक मेरु तंत्रिका निकलती है। (जेल प्रहरी वन रक्षक, 2017)
• तंत्रिका तंत्र की संरचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई न्यूरॉन (स्नायु) है। (जेल प्रहरी, 2018)
• वृक्षिका (Dendrite) में तंत्रिकी ऊतक पाए जाते हैं। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
• मेरुरज्जु (Spinal Cord) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) का भाग है। (जेल प्रहरी, 2015)
• मानव में मेरु तंत्रिका की संख्या 31 जोड़ी (62) होती है। (जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
• पश्च मस्तिष्क का मज्जा (Medulla) भाग हृदय गति की दर को नियंत्रित करता है। (जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
• मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका तंत्रिका कोशिका (Neuron) है। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2017)
• कपाल तंत्रिकाओं (Cranial Nerves) की संख्या 12 जोड़ी होती है। (M.P.S.I., 2016)
• तंत्रिका कोशिकाओं में अनेक शाखाओं के रूप में प्रवर्ध पाए जाते हैं जिन्हें डेंड्राइट्स (Dendrites) कहते हैं। (ANM Training, 2018)
• चिकनी पेशियाँ तर्करूप होती हैं। इनमें अनैच्छिक गतियाँ होती हैं जो पश्च मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होती हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• पुरुषों में स्वर-रज्जु (Vocal Cords) की लंबाई 20 मिमी. तथा महिलाओं में 15 मिमी. होती है। (जेल प्रहरी, 2018)
• घ्राण अंगों (Nose/Nasal Cavity) को ‘ऑल्फेक्टरी ऑर्गन’ भी कहा जाता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• इयर ड्रम (कान का पर्दा) मानव कान की वह झिल्ली है जो कंपन करती है और सुनने में मदद करती है। (Asstt. Auditor, 2018)
अध्याय – 9: आनुवंशिकी, गुणसूत्र एवं जनन (Genetics, Chromosomes & Reproduction)
• कोशिका में जीन क्रोमोसोम (गुणसूत्र) पर स्थित होता है। (Sub Group 4, 2018)
• बाह्य-निषेचन मछलियों एवं उभयचरों (मेढक) में होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• आंतरिक निषेचन छिपकली, पक्षियों एवं स्तनधारियों में पाया जाता है। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2016)
• टेस्ट ट्यूब में निषेचन (IVF) शरीर के बाहर परख नली के अंदर होता है। (जेल प्रहरी, वन आरक्षक, 2017)
• युग्मक कोशिका यूकैरियोटिक प्रकार की जनन कोशिका है। इनका निर्माण युग्मक जनन की क्रिया में अर्धसूत्री/समसूत्री विभाजन के फलस्वरूप होता है। (जेल प्रहरी, 2015)
• उभयलिंगी जीव या पादप उसे कहते हैं जो एक ही समय अथवा विभिन्न समयों पर स्त्री तथा पुरुष दोनों प्रकार की प्रजनन कोशिकाएँ उत्पन्न करते हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• नर और मादा युग्मक के संलयन की प्रक्रिया को निषेचन (Fertilization) कहा जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
• स्तनधारी अंडाशय में तरल पदार्थ से भरी संरचना जिसके भीतर डिंब का विकास डिंबोत्सर्जन से पहले होता है, उसे ग्राफियन पुटिका (Graafian Follicle) कहते हैं। (जेल प्रहरी, 2014)
• जीन आनुवंशिकता की मूलभूत संरचनात्मक और प्रकार्यात्मक इकाई है। (जेल प्रहरी, 2015)
• कारोलस लीनियस का वर्गीकरण का सिद्धांत द्विपद नामकरण (Binomial Nomenclature) है। (RHEO, 2016)
• जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें वंशागति तथा विभिन्नताओं का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी कहलाती है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2018)
• जीन की संरचनात्मक इकाई DNA से बनी होती है। (जेल प्रहरी, वन रक्षक, 2017)
• ‘जीन’ शब्द जोहान्सन द्वारा प्रतिपादित किया गया है। (म.प्र. पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• मेंडल ने मटर के पादपों में सात प्रकार के विपरीत लक्षणों का अध्ययन किया था। जब मेंडल ने TT (लंबे) व tt (बौने) पौधों का संकरण कराया तो F1 में सभी लंबे तथा F2 में 1:2:1 (TT:Tt:tt) अनुपात प्राप्त हुआ। (जेल प्रहरी, 2015 / ANM Training, 2016)
• ग्रेगर जॉन मेंडल आनुवंशिकी के जनक हैं। (जेल प्रहरी, 2015)
• गुणसूत्र DNA तथा प्रोटीन दोनों के बने होते हैं। (जेल प्रहरी, 2015)
• बारबरा मैकक्लिंटॉक को गतिशील आनुवंशिक तत्व (Jumping Genes) की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (M.P.S.I., 2016)
• एक DNA का खंड जो कि प्रोटीन निर्माण की सूचना देता है, उसे जीन कहते हैं। (Sub Group, 2018)
• नर में शुक्राणु अधिवृषण (Epididymis) और वृषण में उत्पन्न/परिपक्व होते हैं। (जेल प्रहरी, 2017)
• वह काल जब मासिक चक्र रुक जाता है, रजोनिवृत्ति (Menopause) कहलाता है। (जेल प्रहरी, 2017)
• टेस्टोस्टेरॉन एक नर सेक्स हार्मोन होता है। (जेल प्रहरी, 2017)
• एलील (Allele) जीन का एक भिन्न रूप है। यह सजातीय व विजातीय दोनों स्थितियों में होता है। (MP Rajya Sahkari, 2018)
• एस्ट्रोजन एक महिला जनन हार्मोन है, यह शुक्राणुओं का निर्माण नहीं करता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• नाभिकों में संरचित धागे जैसी संरचनाएँ क्रोमैटिन कहलाती हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• IVF का पूरा नाम In-vitro Fertilization है। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2016)
• पौधा जिसमें गुणसूत्रों के बहुसमुच्चय होते हैं उसे बहुगुणित (Polyploid) कहा जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• मानव जनन कोशिका/अंडाणु में 23 जोड़े (46 गुणसूत्र) गुणसूत्र पाए जाते हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन एक मौखिक गर्भनिरोधक गोली का सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटक है। (उपयंत्री सिविल इंजीनियर, 2016)
• वृषण (Testes) शुक्राणु उत्पादित करने वाला नर जननांग है। (म. प्र. पुलिस आरक्षक, 2016)
• स्तनधारियों में निषेचन स्थल डिंब वाहिनी नली (Fallopian Tube) होती है। (जेल प्रहरी, 2014)
• एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम के विकास में सहायक होता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
• एक सामान्य मानव कोशिका में उपस्थित गुणसूत्रों की संख्या 46 (23 जोड़े) होती है। (जेल प्रहरी, 2018)
• मानव मादा प्रजनन प्रणाली में बच्चे का विकास गर्भाशय में होता है। (ANM Training, 2015)
• युग्मनज एक महिला शिशु के रूप में विकसित होगा जब लिंग गुणसूत्र का युग्म ‘XX’ होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• निषेचन के बाद भ्रूण गर्भाशय की भित्ति में अन्तःस्थापित (Implant) हो जाता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
• शुक्रवाहिनी (Vas deferens) महिला प्रजनन का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पुरुष प्रजनन का हिस्सा है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• मानव अंडे का गमन अंडाशय से गर्भाशय की ओर फेलोपियन नली द्वारा होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
• मानव में गर्भाशय काल (गर्भावस्था) औसतन 36-38 सप्ताह (9 माह) होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
• मनुष्य के लिंग का निर्धारण उसके पिता से मिलने वाले गुणसूत्र युग्मक (X या Y) पर निर्भर करता है। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017 / ANM Training, 2016)
• ऑक्टोपस मोलस्का संघ से संबंधित है। (म. प्र. जेल प्रहरी, 2012)