MP ESB Science PYQs , Part-11 One Liner Physics

Loading

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में | Physics कुल प्रश्न:- 653

मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में

Physics कुल प्रश्न:- 653

YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में : 📱 ऐप लिंक
आसुत जल (Distilled Water) में लवण न होने के कारण यह विद्युत का कुचालक होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
विद्युत धारा सदैव उच्च विभव से निम्न विभव की ओर प्रवाहित होती है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज हैंस क्रिश्चियन ओर्स्टेड (Hans Christian Oersted) ने की थी। (श्रमनिरीक्षक, 2017 / समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
विद्युत धारा का SI मात्रक ऐम्पियर (Ampere) होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
ऐमीटर (Ammeter) परिपथ में धारा मापने हेतु प्रयुक्त होने वाला यंत्र है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
अभ्रक (Mica) ऊष्मा का सुचालक परंतु विद्युत का कुचालक है, इसका मुख्य उपयोग विद्युत उद्योग में होता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
ट्रांसफार्मर (Transformer) केवल AC (प्रत्यावर्ती धारा) वोल्टेज को बढ़ाने या घटाने के काम आता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
विद्युत परिपथ को चालू (पूर्ण) करने या बंद (भंग) करने का कार्य स्विच द्वारा किया जाता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
विद्युत फ्यूज धारा के तापीय प्रभाव (Joule Heating Effect) पर कार्य करता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
विद्युतीय तापन साधनों के तापक तत्व नाइक्रोम (Nichrome) मिश्रधातु के बने होते हैं। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
दिष्ट धारा (DC) की आवृत्ति 0 Hz (शून्य हर्ट्ज) होती है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
जनरेटर या विद्युत उत्पादक यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है। (Asstt. Auditor, 2017)
एल.ई.डी. (LED) को बैटरी से जोड़ते समय उसका लंबा सिरा बैटरी के धनात्मक (+) ध्रुव से जोड़ा जाता है। (Asstt. Auditor, 2017)
वायु तथा जल उत्तम विद्युत रोधी (Insulators) के रूप में कार्य कर सकते हैं। (Asstt. Auditor, 2017)
ताँबे के विद्युत अपघटनी शोधन में अशुद्ध ताँबे की मोटी प्लेट को ऐनोड (+) से जोड़ा जाता है। (Asstt. Auditor, 2017)
किसी विलयन से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर रासायनिक परिवर्तन (रासायनिक प्रभाव) उत्पन्न होता है। (Asstt. Auditor, 2017)
टेलीफोन के माउथपीस की कार्यविधि विद्युत चुम्बकीय प्रेरण/दाब-विद्युत पर आधारित होती है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
कैथोड किरणें तीव्रगामी इलेक्ट्रॉनों का प्रवाह होती हैं। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
एक आदर्श वोल्टमीटर का आंतरिक प्रतिरोध अनन्त (Infinite) होता है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
चालक तार का प्रतिरोध उसकी लम्बाई (L), अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल (A) तथा पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर करता है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
फ्यूज तार का गलनांक निम्न तथा विशिष्ट प्रतिरोध उच्च होना चाहिए। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
विद्युत आवेश दो प्रकार के होते हैं: धनात्मक (+) और ऋणात्मक (-)। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
अध्याय 7: बैटरियाँ / सेल / विद्युत परिपथ / धारा (अंतिम भाग)
डायनेमो विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धान्त पर कार्य करता है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा, 2017)
लेंज़ का नियम प्रेरित विद्युत वाहक बल (EMF) की दिशा निर्धारित करने में उपयोगी है। (Sub Engineer, 2017)
घरेलू वायरिंग में उदासीन तार (Neutral Wire) को काले रंग के प्लास्टिक कवर से ढंका जाता है। (Sub Engineer, 2017)
वैद्युत संयोजी बंध या आयनिक बंध इलेक्ट्रॉनों के पूर्ण स्थानांतरण द्वारा बनता है। (Sub Engineer, 2017)
इलेक्ट्रोलाइट का विद्युत धारा द्वारा अपघटन इलेक्ट्रोलाइसिस (विद्युत अपघटन) कहलाता है। (Sub Engineer, 2017)
25 Ω तथा 15 Ω के दो प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जोड़ने पर कुल 40 Ω होता है; इसे 40 Ω के अन्य प्रतिरोध के साथ समानांतर जोड़ने पर परिणामी 20 Ω होगा। (जेल प्रहरी, 2015)
बिजली (आकाशीय विद्युत) सदैव धातु की बाहरी सतह पर रहती है, अतः तड़ित के समय कार के अंदर रहना सुरक्षित होता है। (M.P.S.I., 2016)
उदासीन तार (Neutral Wire) विद्युत धारा को परिपथ पूर्ण करने हेतु पुनः स्रोत तक पहुँचाता है, इसलिए इसमें स्विच या फ्यूज नहीं लगाया जाता। (ANM Training, 2016)
220V और 1000W के हीटर को जब 110V पर चलाया जाता है, तो शक्ति व्यय 250 W रह जाती है। (Accountant officer, 2017)
परावैद्युतांक स्थिरांक वाले द्रव में डुबोने पर संधारित्र (Capacitor) की धारिता बढ़ जाती है। (Accountant officer, 2017)
LC परिपथ में स्वाभाविक अनुनादी आवृत्ति का सूत्र f = 1 / (2π√LC) होता है। (M.P.S.I., 2016)
परीक्षित के खुले सिरों को अधिक समय तक जोड़े रखने पर बैटरी का आवेश बहुत जल्दी समाप्त हो जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
आवेशों के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं, इसे ऐमीटर या धारामापी द्वारा मापा जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
बिजली का फ्यूज उच्च प्रतिरोध एवं निम्न गलनांक वाला तार होता है जो सुरक्षित सीमा से अधिक धारा आने पर पिघल जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
स्विच बंद (OFF) करने पर परिपथ ‘खुला परिपथ’ तथा स्विच चालू (ON) करने पर परिपथ ‘बंद परिपथ’ बनता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
100 Ω के तार को 10 बराबर भागों में काटकर समानांतर क्रम में जोड़ने पर परिणामी प्रतिरोध 1 Ω प्राप्त होता है। (जेल प्रहरी, 2015)
सौर प्रकाश ऊर्जा को सौर सेल (फोटोवोल्टाइक सेल) द्वारा सीधे विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है, जो प्रकाश-विद्युत प्रभाव पर कार्य करता है। (जेल प्रहरी, 2015 / जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
संधारित्र की प्लेटों के मध्य विभवांतर उनके बीच की दूरी पर नहीं, बल्कि स्रोत (बैटरी) के वोल्टेज पर निर्भर करता है। (Asstt-Auditor, 2017)
2 Ω और 6 Ω के समानांतर तथा 1.5 Ω के श्रेणी क्रम संयोजन का कुल प्रतिरोध 3 Ω होता है; इसे 3 Ω के साथ समानांतर जोड़ने पर परिपथ का कुल प्रतिरोध 1.5 Ω और 6V पर धारा 4A होगी। (समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार, 2017)
श्रेणी क्रम में जुड़े 3 प्रतिरोधों को समानांतर क्रम में जोड़ने पर कुल प्रतिरोध n² (9 गुना) घट जाता है तथा शक्ति व्यय 9 गुना बढ़ जाता है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार, 2017)
कुण्डली में घेरों की संख्या बढ़ाकर, धारा बढ़ाकर तथा नर्म लोहे के क्रोड का उपयोग करके विद्युत चुम्बक की प्रबलता बढ़ाई जा सकती है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
इलेक्ट्रॉन का आवेश (e = 1.6 × 10⁻¹⁹ C) आवेश की सबसे छोटी स्वतंत्र इकाई (मूल आवेश) है। (समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार, 2017)
किसी आवेशित वस्तु को अनावेशित चालक के पास लाने पर समीपवर्ती सिरे पर विपरीत तथा दूरवर्ती सिरे पर समान आवेश उत्पन्न होना ‘स्थिर विद्युत प्रेरण’ कहलाता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
समानांतर क्रम में प्रतिरोधों को जोड़ने पर परिपथ का परिणामी प्रतिरोध घट जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
विद्युत धारा = आवेश / समय (I = Q/t); यह एक अदिश राशि है। (Jail Department, 2015 / मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top