![]()
मध्यप्रदेश के सभी परीक्षाओं के PYQs- वन लाइनर रूप में
Physics कुल प्रश्न:- 653
YouTube – Tez Education
ऐप पर नोट्स खरीदें मात्र ₹99/- में —
ऐप लिंक
X-rays वास्तव में उच्च ऊर्जा वाली तरंगें हैं/कैथोड किरणों से उत्पन्न होती हैं, ये रेडियोएक्टिव नहीं होतीं।
(ANM Training, 2016)
अर्नेस्ट रदरफोर्ड प्रसिद्ध रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री थे। उन्हें नाभिकीय भौतिकी का जनक माना जाता है। नाभिकीय भौतिकी में योगदान के लिए 1908 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(सिविल इंजीनियरिंग, 2014)
Important Questions
अपमार्जक, जल का पृष्ठ तनाव कम करता है। (जेल प्रहरी, 2018)
क्रायोजेनिक, अत्यधिक निम्न तापमान के सिद्धान्त का अध्ययन करना कहलाता है। (ANM Training, 2018)
समुद्री समीर दिन के दौरान चलती है। (G-3 Sub Engineer, 2018)
आर्द्रता (नमी) भण्डारण को हानि पहुँचाती है। (G-3 Sub Engineer, 2018)
अधिक्तम-न्यूनतम तापमापी का उपयोग मौसम पूर्वानुमान में किया जाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
सामान्य द्रव नीचे से ऊपर की ओर जमता है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
एल्कोहॉल में डूबोकर डॉक्टरी थर्मामीटर को रोगाणुरहित बनाया जाता है। (Sub Group, 2018)
फ्रीजर को रेफ्रिजरेटर के शीर्ष पर रखा जाता है ताकि नीचे तक निरन्तर शीतलता बनी रहे। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
सोलर वॉटर हीटर सूर्य के प्रकाश की गर्मी से ऊर्जा प्राप्त कर पानी गर्म करता है। बदली वाले दिनों में यह कार्य नहीं करेगा। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2017)
थर्मामीटर के प्रयोग के पहले और बाद में थर्मामीटर धोना चाहिए, प्रारम्भिक पारा 35°C के नीचे होना चाहिए तथा रीडिंग आँख की सीध में रखकर की जानी चाहिए। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
काला रंग ऊष्मा को सफेद रंग की अपेक्षा अधिक तीव्रता से अवशोषित करता है। (जेल प्रहरी, 2018)
0°C तापमान पर बर्फ 0°C ताप वाले जल में बदलता है अतः बर्फ के गलनांक बिन्दु पर थर्मामीटर का पाठ्यांक स्थिर रहता है। (जेल प्रहरी, 2018)
चमकदार सतहों द्वारा ऊष्मा का अवशोषण सामान्य सतह से कम होता है जिससे घर में कम ऊष्मा/तापमान बना रहता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
थर्मामीटर की नोक को मुँह में जीभ के नीचे, बगल में या गुदा में रखा जाता है, जिससे शरीर का सही तापमान रिकॉर्ड होता है। (Sub group 4, 2018)
पारे के तापमापी में ताप मापने के लिए सेल्सियस एवं फॉरेनहाइट पैमाने का उपयोग किया जाता है। (ANM Training, 2016)
थर्मामीटर में पारा भरा होता है जो काँच की नली से चिपकता नहीं है जिससे तापमान आसानी से मापा जा सकता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
नैदानिक (क्लीनिकल) थर्मामीटर का प्रयोग मानव शरीर का तापक्रम मापने के लिए किया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
सूत्र t(°C) = (273 + t) K की सहायता से सेण्टीग्रेड पैमाने के ताप को केल्विन पैमाने के ताप में बदला जा सकता है। (0°F = 255.38 K) (ANM Training, 2016)
अवरक्त क्षेत्र में अवरक्त किरणों का ऊष्मीय प्रभाव अधिक होता है। इनकी वेधन क्षमता भी अधिक होती है। (ANM Training, 2016)
डॉक्टरी थर्मामीटर में द्रव के रूप में पारे का उपयोग किया जाता है। पारा ऊष्मा का अच्छा चालक है। अतः इसका ताप शीघ्रतापूर्वक वस्तु के ताप के बराबर हो जाता है। (श्रमनिरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, 2017)
जब किसी द्रव को अत्यंत ठंडा किया जाता है तो उसके अणुओं के बीच की दूरी कम होने लगती है तथा स्थितिज ऊर्जा न्यूनतम होने पर द्रव ठोस में बदल जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2017)
शुद्ध जल का क्वथनांक 100°C होता है। जल का क्वथनांक बैरोमीटर के दबाव से संबंधित होता है (उदा. एवरेस्ट पर जल 68°C पर उबलता है)। (ANM Training, 2016)
शिमला समुद्र तल से 2,206 मीटर की ऊँचाई पर है। ऊँचे स्थानों पर जल अपने क्वथनांक (100°C) से कम ताप पर ही उबलने लगता है। (ANM Training, 2016)
जमने पर जल का घनत्व कम हो जाता है और इसका आयतन 9% बढ़ जाता है। द्रव रूप में जल का घनत्व 0.998 g/cm³ होता है। (ANM Training, 2016)
डॉक्टरी थर्मामीटर शरीर के तापमान का पता लगाकर ज्वर मापने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका तापमान परास 35°C से 43°C तक होता है। (M.P.S.I., 2016)
एल्कोहल तापमापी में केशिका ट्यूब में एल्कोहल भरा जाता है। इसका प्रयोग -40°C से नीचे ताप मापने में किया जाता है। एल्कोहल -115°C पर जमता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
थर्मामीटर के बल्ब में पारा समाविष्ट होता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
पहाड़ पर ऊपर चढ़ने पर तापमान और दाब दोनों घटते हैं। (जेल प्रहरी, 2018)
तारे का रंग उसके ताप पर निर्भर करता है। (श्रमनिरीक्षक, 2017)
गहरे रंग के कपड़े ऊष्मा के सुचालक अवशोषक होते हैं, वे अधिक ऊष्मा अवशोषित करते हैं जबकि हल्के रंग के कपड़े कम मात्रा में ऊष्मा अवशोषित करते हैं। (ANM Training, 2016)
स्कूटर के साइड मिरर में उत्तल दर्पण का उपयोग करते हैं, जिससे सभी वस्तुओं की छवि वस्तुओं की तुलना में उनसे छोटी दिखे। (Sub Group, 2018)
रात को आसमान में सबसे अधिक चमकने वाला तारा सिरियस (Sirius) है। (Sub Group, 2018)
विपरीत आवेश के बादलों के मिलने के कारण वातावरण में आघात तरंग बनना मेघगर्जन का कारण है। (Assistant Quality, 2018)
दो निकटस्थ स्थित बिन्दुओं में भेद कर पाने की क्षमता को विभेदन क्षमता कहते हैं, इसकी सीमा लगभग 1′ है। (M.P.S.I, 2016)
सूत्र: आवृत्ति = 1 / आवर्तकाल ⟹ 1 / 0.05 = 20 Hz। (G.-3 Sub Engineer, 2018)
प्रकाश द्वारा निर्वात में एक वर्ष में चली गई दूरी को एक प्रकाश वर्ष कहते हैं। (1 प्रकाश वर्ष = 9.46 × 10¹⁵ m) (M.P.S.I., 2016)
प्रकाश का वेग एक भौतिक नियतांक है जिसे c से दर्शाते हैं। इसका मान 3 × 10⁸ मीटर/सेकण्ड होता है। (ANM Training, 2016)
सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश विकिरण के रूप में आता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
आवृत्ति = 1 / आवर्तकाल। आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज़ (Hz) है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
यदि बेल जार के अन्दर से वायु को धीरे-धीरे एक निर्वात पम्प की मदद से हटा दिया जाता है तो हवा स्तंभ के कंपन का आयाम घट जाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
अपारदर्शी वस्तुएँ वे हैं जिनमें से प्रकाश बिल्कुल नहीं गुजर सकता (जैसे: लोहा, गत्ता, ईंट, लकड़ी)। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
प्रत्येक भाग 1°F (एक डिग्री या अंश फॉरेनहाइट) कहलाता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
तड़ित या ‘आकाशीय बिजली’ वायुमंडल में विद्युत आवेश का डिस्चार्ज होना है। संसार में प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ 60 लाख तड़ित पैदा होते हैं। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
अदृश्य इन्फ्रारेड (अवरक्त) किरणों का ऊष्मीय प्रभाव अत्यधिक होता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
द्रव द्वारा लगाया गया दबाव गहराई के साथ बढ़ जाता है। (जेल प्रहरी, 2018)
केरोसीन का जलना उत्क्रमणीय परिवर्तन नहीं है (यह रासायनिक परिवर्तन है)। (जेल प्रहरी, 2018)
कैंची के ब्लेडों को तेज करने के लिए सबसे उपयुक्त सतह रुक्ष (खुरदुरा) पत्थर होगा। (Sub Group, 2018)
पवन की गति का मुख्य कारण पृथ्वी पर असमान तापन है। (ANM Training, 2018)
घोड़े द्वारा ले जाई गई एक घोड़ा गाड़ी शारीरिक बल/पेशीय बल का उदाहरण होती है। (ANM Training, 2018)
लोटनी घर्षण (Rolling Friction) का मान सबसे कम होता है। (ANM Training, 2018)
एक सेंटीमीटर 10 मिलीमीटर के बराबर होता है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
आँधी के दौरान वायु धारा ऊर्ध्वमुखी चलती है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
360 मिनट मिलकर 6 घंटे बनते हैं। (श्रम निरीक्षक, 2017)
मनुष्य का चन्द्रमा पर भार पृथ्वी के भार का 1/6 रह जाता है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
एक नैनो सेकण्ड, एक सेकंड का एक अरबवाँ हिस्सा (10⁻⁹ s) होता है। (Assistant Quality, 2018)
गुरुत्वाकर्षण बल के कारण सेब पेड़ से सीधे नीचे जमीन पर गिरता है। (Assistant Quality, 2018)
तरल (Fluid) का मतलब द्रव और गैस दोनों से है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
सरल लोलक की समय अवधि सूत्र अनुसार ज्ञात की जाती है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
स्पैंडेक्स, तैराकी की पोशाक है, जो हल्की व लोचदार होती है। (श्रम निरीक्षक, 2017)
सम्पर्क के मध्य समय बढ़ने पर पंच का बल कम हो जाता है जिससे मार खाने वाले बॉक्सर को चोट कम लगती है। (G.-3 Sub Engineer, 2018)
पहिए में वायु उच्च दाब पर भरी होती है अतः पंचर होने पर तेजी से बाहर निकलती है और दाब के कारण पहिया खंडित हो जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
पोल (खम्भा) आवश्यक रूप से विराम स्थिति में रहता है। यदि कार और पोल के मध्य दूरी सतत बढ़ रही है तो इसका अर्थ है कार गतिमान है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
जैसे-जैसे हम पृथ्वी सतह से ऊपर जाते हैं वायु-स्तंभ की ऊँचाई घटने लगती है तथा उसका घनत्व एवं दाब भी कम होने लगता है। (जेल प्रहरी एवं वन रक्षक, 2017)
विराम घड़ी (Stopwatch) का उपयोग प्रयोगशाला एवं खेलों में किया जाता है। इसका अल्पतमांक 0.1 / 0.5 सेकण्ड होता है। (ANM Training, 2016)
वायुमंडल का दाब मापने के लिए वायुदाबमापी (Barometer), भूकंप के मापन के लिए भूकंपमापी (Seismograph) का उपयोग किया जाता है। (मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक, 2016)
वे पदार्थ जो बाह्य बल लगाने पर बह सकते हैं, उन्हें तरल कहा जाता है। (ANM Training, 2016)