![]()
Topic:- समायोजन व मानसिक स्वास्थ्य and Many More
(By- Tez Education)
1. कक्षा अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका, प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से सम्बन्धित नहीं है-
अन्तर्वैयक्तिक समायोजन
2. स्थिर अवस्था बनाये रखने के लिये शरीर की प्रवृत्ति को कहा जाता है-
समस्थिति
3. समायोजन का सम्बन्ध है-
सामाजिक विकास से
4. समायोजन से तात्पर्य स्वयं का विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूलन करना है ताकि सन्तुष्ट किया जा सके-
आवश्यकताओं को
5. किसी भी परिस्थिति में समायोजित होने वाले बच्चों के लचीलेपन को के रूप में जाना जाता है-
ढलनशीलता
6. समायोजन को बढ़ावा देने वाली स्थिति है-
विक्षिप्त भय और चिंता से मुक्ति
7. संतुलन की समत्व चेतना, स्थित होती है-
मस्तिष्क
8. मानसिक विकार के लक्षणों को सभी दर्शाते हैं सिवाय-
सम्बन्ध के
9. मंद प्रकाश के प्रभावन के बाद तीव्र प्रकाश से समायोजन की प्रक्रिया कहलाती है-
प्रकाश अनुकूलन
10. प्रत्यक्ष समायोजन का तरीका है-
लक्ष्यों का प्रतिस्थापन
11. ‘मानसिक स्वास्थ्य’ शब्द दिया था-
विलियम स्वीटसर
12. मनोनाटक है-
एक प्रकार का मनोचिकित्सा है
13. ‘मानसिक आरोग्यता का अर्थ है- मानसिक स्वास्थ्य के नियमों की खोज करना तथा उसे बनाये रखना।‘ यह कहा था-
ड्रेवर
14. बालक का मानसिक स्वास्थ्य निर्भर करता है-
विद्यालय पर, परिवार पर, समुदाय पर
15. मानसिक स्वास्थ्य और………. में घनिष्ठ सम्बन्ध है-
समायोजन
16. किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम रूप से प्रदर्शित करता है-
पूर्ण अभिव्यक्ति, संगतिकरण और सामान्य लक्ष्य की ओर निर्देशन, मानसिक विकारों का न होना, व्यक्तित्व के विकारों से मुक्ति
17. किसी भी बालक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का कारण है-
परिवार का वातावरण, कक्षा का वातावरण, पास-पड़ोस का वातावरण
18. बालक का मानसिक स्वास्थ्य निर्भर करता है-
विद्यालय पर, परिवार पर, समुदाय पर
19. आधुनिक युग में मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है-
जीवन की अस्थिरता का
20. मानसिक रूप से स्वस्थ अध्यापक की विशेषता है-
वह संवेगात्मक रूप से सन्तुलित है
21. विद्यार्थियों के अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण तरीका है-
अध्यापक की भूमिका एवं विद्यालयी वातावरण
22. अगर एक विद्यार्थी किसी क्रिया को मूल्यवान मानता है, लेकिन उस क्रिया को करने के लिए उसके पास बहुत कम नियंत्रण हो, तो इस अवस्था में विद्यार्थी अहसास करेगा-
कुण्ठा
23. किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव……… कहलाता है-
कुण्ठा
24. कक्षा 4 का एक बच्चा सदैव चिन्तित और कुण्ठित रहता है, आप-
स्वयं परामर्शदाता की भूमिका का निर्वाह करेंगे
25. तनाव परीक्षा की/में उपलब्धि को प्रभावित करता है। यह तथ्य प्रकट करता है-
संज्ञान-संवेग
26. जब एक बच्चा ………….. प्रदर्शित करता है तो शिक्षक तनाव ग्रसित बच्चे की पहचान कर सकता है-
आक्रामक व्यवहार
27. शारीरिक निर्योग्यता वाले व्यक्ति के लिए, रक्षा तंत्र में सबसे संतोषजनक युक्ति होगी-
अतिकल्पना
28. कुछ लोगों का कहना है कि जब बालकों को गुस्सा आता है तो वे खेलने के लिए चले जाते हैं। जब तक कि पहले से अच्छा महसूस नहीं करते, उनके व्यवहार में प्रतिरक्षा तन्त्र प्रतिलक्षित होता है-
विस्थापन
29. रक्षा तंत्र बहुत सहायता करता है-
दबाव से निपटने में
30. एंटी-तनाव दवा, एक ऐसी दवा है जिसका प्राथमिक व्यवहार प्रभाव, चिंता को कम करता है लेकिन यह केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) के रूप में कार्य करता है-
अवसादक
31. व्यक्तियों के शारीरिक बीमारियों में कितने प्रतिशत तक दबाव की भूमिका महत्वपूर्ण है-
50 से 70
32. स्नायुवीय (न्यूरोटिस्जिम) अनुभव में, व्यक्ति को सर्वाधिक अनुभव होता है-
उच्च तनाव और घबराहट
33. शिक्षार्थियों में तनाव से निपटने का एक प्रभावी तरीका है-
दिनचर्या स्थापित करना
34. क्लौस्ट्रफोबिया संलग्न स्थानों का एक डर है। इसका एक उदाहरण है-
तनाव विकार
35. नैसर्गिकता से विचारों की सूची के एकत्रण के द्वारा विशिष्ट समस्या के समाधान की समूह रचनात्मकता विधि को कहा जाता है-
मस्तिष्क विप्लव युक्ति
36. एक व्यक्ति में एक समय पर दो विपरीत इच्छाओं का होना कहलाता है-
द्वन्द्व
37. “मोटापा है किन्तु भोजन करना चाहना” प्रकार के द्वन्द्व का उदाहरण है-
उपागम परिहार द्वन्द्व
38. मानसिक संघर्ष का एक महत्वपूर्ण कारण है-
यौन आकांक्षाओं का दमन, आत्म सम्मान और प्रतिष्ठा की क्षति, खराब अंतर्वैयक्तिक संबंध
39. एक छात्र परीक्षा से पहले बहुत घबराया हुआ है और उच्च स्तर की चिंता महसूस कर रहा है। उसकी इस भावनात्मक स्थिति का प्रभाव पड़ने की संभावना है-
यह परीक्षा में उसके प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा
40. जुनूनी-बाध्यकारी विकार (ओसीडी) का सफलतापूर्वक इलाज ……. का उपयोग करके किया जा सकता है-
संज्ञानात्मक व्यवहार सिद्धांत
41. ओसीडी का अर्थ है-
ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिस्ऑर्डर
42. बच्चे को चोट लगने के बारे में लगभग प्रतिदिन चिंता होती है। इसका कारण.. है-
चिंता विकार
43. कुछ बच्चे लंबे समय तक घर से दूर रहने के बाद भी, घर से दूर होने पर अत्यधिक चिंता का अनुभव करते हैं। वे पीड़ित हो सकते हैं-
अलगाव की चिंता
44. चिंता विकार की विशेषता है-
एक अत्यधिक या उत्तेजित स्थिति जो कि आशंका, अनिश्चितता और भय की भावनाओं की विशेषता है
45. अंगूठा चूसना, नाखून चबाना आदि निरन्तर क्रियाएं का कारण होती है-
चिंता
46. समस्यात्मक बच्चों की पहचान हेतु प्रभावशाली विधि है-
बालक का व्यक्तिवृत्त अध्ययन
47. चोरी करने वाला बालक कहलाता है-
समस्यात्मक बालक
48. समस्यात्मक बालक है-
चोरी करने वाला, झूठ बोलने वाला, माता-पिता का कहना न मानने वाला
49. दुबले-पतले एवं क्षीण शरीर तथा कमजोर हृदय वाले बच्चों को कहा जाता है-
समस्यात्मक बालक
50. बच्चों में सामाजिक-भावनात्मक संबंध बनाने की कठिनाई की समस्या को एक शिक्षक पहचानेंगे-
भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में उसके व्यवहार का अवलोकन कर
51. यदि शिक्षक कक्षा में एक छात्र को समस्यात्मक बालक के रूप में पाता है, तो उसे-
बच्चे को परामर्श देना चाहिए
52. उपचारात्मक विधि का प्रयोग जिनके लिए किया जाता है, वे हैं-
समस्यात्मक बच्चे
53. बच्चों की झूठ बोलने की आदत को सुधार सकते हैं-
सच बोलने वाले बच्चे को पारितोषिक देकर
54. समस्यात्मक बालक के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु आप प्रयास करेंगे-
बालक के वातावरण और दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे
55. आपकी कक्षा के एक विद्यार्थी में झूठ बोलने की आदत है। आप उसके साथ व्यवहार करेंगे-
उसे विश्वास में लेंगे एवं परामर्श देंगे
56. छात्रों में चोरी करने की आदत को दूर किया जा सकता है-
उदाहरण देकर
57. आप एक अतिसक्रिय बालक को सही दिशा में लाएँगे-
उसे श्यामपट्ट आदि साफ करने का काम देंगे
58. उपागम अशांतकारी व्यवहार सम्बन्धी विकार वाले बच्चों के साथ व्यवहार करने के लिए बच्चे को उसके आस-पास के लोगों और सामाजिक संस्थाओं के साथ अंतःक्रिया करने का सुझाव देता है-
पर्यावरणीय
59. बाल-अपराध की रोकथाम के लिए माता-पिता को-
बच्चों से सहानुभूतिपूर्ण एवं सकारात्मक व्यवहार करना चाहिए
60. एक शिक्षक के रूप में अपराधी बच्चों को अभिप्रेरित करने का सबसे अच्छा उपाय है-
विद्यालय में खेलकूद के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करना चाहिए
61. सामाजिक नियमों व कानूनों के विरुद्ध व्यवहार करने वाला बालक कहलाता है-
बाल अपराधी
62. अपराधी बालक होते हैं-
जो असामाजिक कार्य करते हैं
63. अपराध प्रायः जुड़ा होता है-
माता-पिता के निम्न सहयोग से, अनुचित अनुशासन से, परिवार कलह से
64. बालक में अपराधी प्रवृत्ति के विकसित होने का मुख्य कारण है-
परिवार का वातावरण
65. आई. पी. सी. का अर्थ है-
इंडियन पेनल कोड
66. अगर शिक्षक छात्र को विषय चुनने में मदद करे तो यह उसकी भूमिका है-
परामर्शदाता की सुविधा प्रदाता की
67. वह प्रक्रिया जिसमें व्यक्ति उसके स्वयं के प्रयासों के द्वारा अपनी क्षमताओं को पहचानता है व उनको विकसित करता है, ताकि वह वातावरण में समायोजित हो सके-
मार्गदर्शन
68. किसी व्यक्तिगत समस्या हेतु 1:1 निर्देशन कहलाता हैः-
व्यक्तिगत निर्देशन
69. व्यावसायिक निर्देशन का प्रयोग सर्वप्रथम किया-
पारसन्स
70. विलियमसन के अनुसार, निर्देशात्मक परामर्श का लाभ है-
भावनात्मक पहलू के बजाय बौद्धिकता पर जोर दिया जाता है
71. वह तरीका जिससे कि शिक्षक विद्यालयी शिक्षा में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं-
सहयोग और सुझाव देना
72. जब शिक्षक विद्यालयी शिक्षा में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के मार्गदर्शन और परामर्श में व्यस्त रहते हैं, तो-
शिक्षक के मार्गदर्शन में, छात्र अधिगम की प्रक्रिया में सुरक्षित और अधिक व्यस्त महसूस करेंगे
73. एक छात्र को मार्गदर्शन देने के लिए एक अध्यापक को जानना अत्यावश्यक है-
अधिगम की कठिनाई को, उसके व्यक्तित्व को, उसके घर के वातावरण को
74. एक बच्चा प्रायः अपने सहपाठियों के साथ झगड़ता है, आप को करना चाहिए-
आप कारण पता लगाने का प्रयास करेंगे तथा उसे परामर्श देंगे
75. संकलनात्मक परामर्श के जन्मदाता हैं-
थॉर्न
76. परामर्श का उद्देश्य है-
बच्चे को समझना, बच्चे की कमियों का कारण पता करना, बच्चे को समायोजन में सहायता प्रदान करना
77. परामर्श में….. शामिल होता है-
परामर्शदाता और व्यक्ति के बीच विचारों का आदान-प्रदान और परामर्श
78. आपकी कक्षा की एक लड़की की रुचि स्पोर्ट्स में है और वह स्पोर्ट्स में अपने कैरियर को बढ़ाना चाहती है। आप उसे परामर्श देंगे-
उसे अपनी आकांक्षा की पूर्ति हेतु कठोर परिश्रम करना चाहिए
79. ग्रहणशील परामर्श दृष्टिकोण (इलेक्टिक काउंसिलिंग एप्रोच) की सीमा है-
इस परामर्श दृष्टिकोण की गत्यात्मक विशेषता को नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक कुशल परामर्शदाताओं की आवश्यकता होती है
80. मनोविज्ञानशाला, उत्तर प्रदेश स्थित है-
प्रयागराज (इला.)
81. छात्रों का एक समूह अन्य छात्रों को परेशान करता हुआ पाया गया। आपकी प्रतिक्रिया होनी चाहिए-
छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर परामर्श देना
82. क्रियात्मक अनुसंधान का प्रमुख उद्देश्य है-
नैदानिक
83. क्रियात्मक अनुसंधान का उद्देश्य है-
विद्यालय तथा कक्षा की शैक्षिक कार्य प्रणाली में सुधार लाना
84. क्रियात्मक अनुसंधान का अर्थ है-
एक शोध जिससे तत्काल समस्या को हल किया जा सके
85. चिन्तन अनुसंधान से सम्बन्धित है-
परम्परागत चिन्तन, विकेन्द्रित चिन्तन, वैज्ञानिक चिन्तन
86. स्कूल प्रशासन कमजोर बच्चों के लिए आयोजित अतिरिक्त कक्षाओं में से कुछ आपको आवंटित करता है। एक अध्यापक के रूप में आपकी प्रतिक्रिया होगी-
इसे अपने दायित्व के रूप में स्वीकार करेंगे
87. वह शोध का चरण जो शोध को क्रियात्मक अनुसंधान बनाता है-
प्रोग्राम का क्रियान्वयन एवं अंतिम मूल्यांकन
88. समस्या क्रियात्मक अनुसंधान के लिये उपयुक्त नहीं है-
परम्परागत विधि के ऊपर कम्प्यूटर सहायतित अनुदेशन का प्रभाव
89. क्रियात्मक अनुसंधान मौलिक अनुसंधान से भिन्न है क्योंकि, यह-
अध्यापकों, शैक्षिक प्रबन्धकों एवं प्रशासकों द्वारा किया जाता है
90. क्रियात्मक अनुसंधान-
क्रियात्मक उपकल्पनाओं का निर्माण समस्याओं के कारणों पर आधारित है
91. उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक को क्रियात्मक शोध का ज्ञान होना चाहिए क्योंकि वे-
इसके माध्यम से बच्चों की समस्या की पहचान कर सुधार करने का कौशल विकसित कर पाएंगे
92. क्रियात्मक अनुसंधान का प्रमुख कार्य है-
स्थानीय समस्याओं का समाधान करना