![]()
विज्ञान
(By- Tez Education)
1. ‘पिसीकल्चर’ है- मछली पालन
2. सरीसृप जीवों का युग माना जाता है- मीजोजोइक युग
3. अचल जीव का उदाहरण है- यूप्लेक्टेला
4. एककोशिक सूक्ष्म जीव है- पैरामीशियम
5. मगरमच्छ, प्राणी जगत के किस संवर्ग का है- सरीसृप
6. जीवन की मूलभूत इकाई है- कोशिका
7. यह कोशिकांग स्वयं का डी.एन.ए. रखता है- लवक, माइटोकॉन्ड्रिया
8. श्रृंखलित प्रजाति का उदाहरण है- माइकोराइजा
9. इस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है- B-DNA
10. मेढ़क के जीवन की प्रारम्भिक अवस्था है- टैडपोल
11. सजीवों में ऑक्सीश्वसन की प्रक्रिया में अवमुक्त ऊर्जा होती है- 673 किलो कैलोरी
12. वर्मीकम्पोस्ट प्राप्त होती है- केंचुए से
13. मादा मच्छर रक्त चूसने का कार्य करती है- अण्डे देने के लिए
14. स्वस्थ अस्थियों के लिए आवश्यक है- कैल्शियम एवं विटामिन D
15. दही निर्माण हेतु यह सूक्ष्मजीवी उत्तरदायी है- लैक्टोबैसिलस
16. इन्सुलिन की रासायनिक प्रकृति है- प्रोटीन
17. एक पुरुष जिसका रक्त ‘O’ है एक ‘A’ रक्त समूह वाली स्त्री से शादी करता है। उसके पहले बच्चे के रक्त समूह ‘O’ होने को संभावना है- 50%
18. श्वसन के दौरान मनुष्य द्वारा ग्रहण की जाने वाली गैस मुख्यतः है- O2
19. विश्रामावस्था में स्वस्थ व्यक्ति की हृदय की प्रतिमिनट धड़कन होती है- 72
20. हमारे शरीर के इस अंग के द्वारा अमोनिया को यूरिया में बदला जाता है- यकृत
21. मनुष्य के शरीर की जैव रासायनिक प्रयोगशाला है- यकृत
22. जलीय जन्तुओं में श्वसन होता है- गलफड़ों द्वारा
23. पचित भोजन के उपयोगी पदार्थों का अवशोषण होता है- छोटी आंत्र की दीवार से
24. प्रतिवर्ती क्रिया में प्रतिवर्ती चाप बनता है- संवेदांग मेरुरज्जु मांसपेशी
25. पेंक्रियाज (अग्नाशय) में होती है- दो प्रकार की कोशिकाएँ अंतः स्त्रावी एवम् बहिस्त्रावी
26. मानवों के पेट में आमाशय रस की प्रकृति होती है- अम्लीय
27. लाल रक्त कणिकाएं शरीर में ऑक्सीजन का संवहन करती है। वयस्कों में इनका निर्माण होता है- अस्थि मज्जा में
28. मनुष्य के हृदय में कक्ष होते हैं- चार
29. पक्ष्माभ उपकला प्राणियों के शरीर में मिलते हैं- श्वासनिका
30. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है- यकृत
31. एन्जाइम की रासायनिक प्रकृति है- प्रोटीन
32. प्रोटीन अणुओं की इकाई है- अमीनो अम्ल
33. सबसे अधिक प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है- सोयाबीन में (43%)
34. यह हार्मोन रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करता है- पैराथार्मोन
35. विटामिन-सी से भरपूर खाद्य समूह है- ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी, नींबू
36. तीन खाद्य पदार्थों का वह समूह जिनमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है- आँवला, पालक, गुड़
37. अण्डा इसका भरपूर स्रोत है- प्रोटीन, खनिज, विटामिन
38. विटामिन ऐसे पदार्थ हैं- जो न्यूनता रोगों से बचाने के लिए अल्प मात्रा में आवश्यक है
39. विटामिन ‘A’ सबसे अधिक होता है- गाजर
40. जिस पदार्थ की मदद से पाचन क्रिया होती है, कहलाता है- एन्जाइम
41. दाँतों एवं अस्थियों को मजबूत रखने में आवश्यक है- कैल्शियम
42. दाल, आलू और केले में पाया जाता है और उसकी कमी से बेरी-बेरी रोग होता है- विटामिन बी
43. विटामिन B12 में उपस्थित धातु है- कोबाल्ट
44. वयस्क व्यक्ति मेंRBC का निर्माण होता है- अस्थिमज्जा में
45. इस हॉर्मोन के निर्माण के लिए आयोडीन आवश्यक है- थायरॉक्सिन
46. मानव नेत्र के इस भाग पर वस्तु का प्रतिबिंब बनता है- दृष्टि पटल
47. लार में उपस्थित होता है- टायलिन एन्जाइम
48. जन्तु से प्राप्त रेशे का उदाहरण है- रेशम
49. मस्तिष्क उत्तरदायी है- सोचने के लिए, हृदय की धड़कन के लिए, शरीर संतुलन के लिए
50. वर्मीकंपोस्टिंग, एक विधि है जिसमें खाद बनाने में उपयोग होता है- केंचुए का
51. मानव शरीर हड्डियों का ढांचा मात्र रह जाता है, इसका कारण है- लम्बे समय तक शराब का सेवन करने से
52. नाइट्रोजन स्थिरता करने वाले जीवाणु जड़ों में उपस्थित होते हैं- दलहन की
53. प्रक्रिया जिसके द्वारा पौधे प्रजनन करते हैं, कहलाती है- परागण
54. हेल्युसिनोजेनिक गुण पाये जाते हैं- धतूरा, एरिथ्रोक्सिलॉन, एट्रोपा पौधों में
55. कैफीन एक स्टीमुलेन्ट है जो कि पाया जाता है- काफी में, शीतल पेयों में, चाय में
56. यह अंगक पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है- तारककाय
57. इस कुल में भित्तिलग्न बीजाण्डन्यास पाया जाता है- ब्रेस्सिकेसी
58. पौधों में अर्धसूत्री विभाजन होता है- पराग कोष में
59. विषाणु के अजैविक होने का लक्षण है- इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है
60. पादप हार्मोन जो फलों को पकाने में सहायता करता है- इथाइलीन
61. पौधों में जल का अधिग्रहण होता है- जाइलम के द्वारा
62. पत्ती में शिराओं एवं छोटी शिराओं की व्यवस्था का नाम है- शिराविन्यास
63. सूक्ष्म जीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनता है- ह्यूमस
64. पौधे जो दूर-दूर प्रसारित होंगे- कायिक जनन द्वारा वितरित
65. वायुमण्डल के स्वतन्त्र नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है- नील हरित शैवाल
66. समुद्री शैवाल महत्वपूर्ण स्रोत हैं- आयोडीन का
67. शैक (लाइकेन) है- सहजीवी
68. बीटी कपास है- एक ट्रांसजेनिक पौधा
69. द्विबीजपत्री पौधा है- सरसों
70. प्याज, आलू, अदरक हैं- तना
71. पंखुड़ियों के अंदर, फूल के बीच में कुछ पतली पाउडर जैसी रचनाएँ जिन्हें कहते हैं- पराग
72. पौधों में प्रकाश-संश्लेषण क्रिया इस रंग में सबसे अधिक होती है- लाल
73. प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में हरे पौधों द्वारा बाहर निकलने वाली गैस है- ऑक्सीजन
74. प्रक्रिया का यह युग्म पौधों को जन्तुओं से अलग करता है- क्लोरोफिल तथा रसधानी
75. पत्तियों का रंग हरा होता है- क्लोरोफिल के कारण
76. प्रकाश संश्लेषण संपादित होता है- सभी हरे पौधों द्वारा
77. वातावरण के अनुरूप पौधों एवं जन्तुओं में पाये जाने वाले शारीरिक लक्षणों को कहते हैं- अनुकूलन
78. प्रकाश संश्लेषण क्रिया में आवश्यक होते है- कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश एवं पर्णहरित
79. इस गैस के कारण पत्तियों का सिकुड़ना, गिरना तथा आकार में छोटे होना पाया जाता है- CO
80. पत्तियों में हरे रंग की उपस्थिति का कारण है- क्लोरोफिल
81. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में सम्मिलित गैस है- कार्बन डाइऑक्साइड
82. मैंग्रोव पादपों की तलाश हेतु उपयुक्त क्षेत्र है- लवणोद्भिद दल-दल
83. कुनैन नामक दवाई प्राप्त होती है- सिनकोना के पौधे से
84. पौधों को वायुमण्डल का शुद्धिकारक कहा जाता है, क्योंकि इसमें होती है- प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया
85. इस वनस्पति के बीज हम खाते हैं- मूँगफली
86. जड़ों का समूह है- गाजर, चुकन्दर, मूली
87. इस वर्णक की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते हैं- क्लोरोफिल
88. ओसिमम सैक्टम को सामान्यतः इस नाम से जाना जाता है- तुलसी
89. प्रकाश-संश्लेषण के दौरान हरे पौधे सोख लेते हैं- कार्बन डाइऑक्साइड
90. भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु जिसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता होती है- क्लॉस्ट्रिडियम
91. क्लोरोफिल पाया जाता है- युग्लीना में
92. खाने योग्य कवक है- एगेरिकस
93. दांत दर्द के उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है- लौंग
94. इन पौधों की जड़ों में नाइट्रोजन जोड़ने वाले बैक्टीरिया की ग्रन्थियाँ नहीं होती हैं- तुलसी
95. परजीवी पौधा है- अमर बेल
96. अफीम प्राप्त होती है- पैपावर सोम्निफेरम से
97. CO2 के अलावा अन्य गैसें जो ग्रीन हाउस प्रभाव का कारण बनती हैं- मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड
98. रेशमकीट का भोजन है- शहतूत की पत्तियाँ
99. कीटों को फँसाने और खाने वाला घटपर्णी पौधा पाया जाता है- मेघालय
100. संसार का सर्वाधिक समस्याकारी जलीय खरपतवार जिसे ‘बंगाल का आतंक’ कहते हैं- जलकुम्भी (ऐखोर्निया क्रॉसिपस)
101. यह पादप उत्पाद साबुन का विस्थापन है- रीठा
102. श्वेत फेफड़ा कैंसर होता है- टेक्सटाइल से
103. संक्रमण के दौरान किसकी संख्या में वृद्धि होती है- ल्यूकोसाइट
104. आपस में निकटतम रूप से सम्बन्धित शब्द-समूह है- लौह, हीमोग्लोबिन, अनीमिया, आँवला
105. विटामिन C की कमी से होने वाली बीमारी का नाम है- स्कर्वी
106. वायरस संक्रमण से होने वाला रोग है- जुकाम
107. दूषित जल पीने से बीमारी फैलती है- टायफॉइड
108. हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए खाना चाहिए- आँवला, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गुड़
109. प्लेग है- जीवाणु जनित बीमारी
110. कँपकँपी, बुखार, सिरदर्द और पसीना आने के लक्षण किस रोग के हैं- मलेरिया
111. रुके या इकट्ठा हुए पानी से बीमारी हो सकती है- मलेरिया
112. अनीमिया रोग से पीड़ित को खाना चाहिए- गुड़, आँवला और हरी पत्तेदार सब्जियाँ
113. मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोगों का समुच्चय है- डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया
114. जल-जनित रोग है- अतिसार
115. लाल रक्त कोशिकाओं में मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम) की उपस्थिति से पहचान होती है- मलेरिया
116. पोलियो का कारण है- विषाणु
117. चूहों के द्वारा फैलने वाला रोग है- प्लेग
118. धूम्रपान से होने वाला प्रमुख रोग है- कैंसर (फेफड़ों का)
119. छोटी माता एवं रेबीज रोग का कारण होता है- वायरस
120. मलेरिया रोग होता है- प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के कारण
121. तेज बुखार के साथ कंपकंपी जिसका उपचार सिंकोना पेड़ की छाल से किया जा सकता है- मलेरिया
122. विटामिन-A की कमी से रोग होता है- रतौंधी
123. टिनिटस रोग में होता है- कान से निरन्तर घंटी की आवाज
124. मिनीमाता रोग का सम्बन्ध है- HG प्रदूषण से
125. पायरिया नामक रोग का कारक है- एंटअमीबा जिन्जवेलिस
126. मैलिगनैन्ट टर्शियन मलेरिया रोग का रोगजनक है- प्लाज्मोडियम फैल्सीपैरम
127. वसा एवं कार्बोहाइड्रेट की कमी का कारण है- मरास्मस
128. एक गैर-संक्रामक रोग है- डायबिटीज
129. संगमरमर कैंसर की घटना का कारण है- अम्लीय वर्षा
130. सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को रोग होने की संभावना रहती है- साइटोसिलिकोसिस
131. डेंगू रोग का वाहक है- एडीज मच्छर
132. तंबाकू का धूम्रपान करने से फेफड़ों के एल्विओलाई के शोध के साथ होता है- फेफड़ों का कैंसर
133. रेबीज रोग का कारक होता है- Virus
134. संक्रामक रोग है- डिप्थीरिया
135. ठहरे पानी पर तेल डालने से मच्छरों का प्रजनन थमता है क्योंकि- तेल ऑक्सीजन की आपूर्ति काट देता है
136. ज्वर नियंत्रण में आमतौर पर सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली औषधि है- पैरासीटामोल
137. तम्बाकू में यह ऐल्केलॉइड पाया जाता है- निकोटिन
138. नशीली दवाओं की लत को नियंत्रित करने हेतु प्रयुक्त औषधि है- पैथिडीन
139. मिट्टी में नाइट्रोजन की स्थिरता संभव हो पाती है- फसल-चक्र के द्वारा
140. अफीम, मार्फीन, हेरोइन, मेथोडीन उदाहरण हैं- शामक एवं ट्रैक्विलाइजर
141. ‘रेशम’ की रासायनिक प्रकृति है- प्रोटीन
142. मछलीघर (एक्वेरियम) में हवा वाला पम्प रखा जाता है- अधिक ऑक्सीजन को पानी में घुलने देने के लिए
143. क्लोन है- एकल जनक से प्राप्त, कायिक रूप से उत्पादित और आनुवंशिक रूप से जनक के समान पौधे
144. ‘प्रजातियों की उत्पत्ति’ एक रचना है- चार्ल्स डार्विन की
145. ग्रेगर जॉन मेण्डल ने शोध कार्य किया था- उद्यान मटर पर
146. नायलॉन का आविष्कार किया- वालेस् कैरोथर्स ने
147. मांड की उपस्थिति की जाँच के लिए आयोडीन परीक्षण का रंग आता है- नीला-काला
148. धूम्रपान से होता है- हृदय स्पन्दन की दर में वृद्धि, ब्रोंकइटिस, रक्त चाप में वृद्धि
149. पोलियो वैक्सीन की खोज करने वाले व्यक्ति हैं- जोनास साल्क
150. यह परीक्षण एचआईवी से प्रत्यक्ष सम्बन्धित है- एलिसा
151. भारत में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम आरम्भ किया गया- 1995
152. विज्ञान का सर्वोत्तम वर्णन है- विज्ञान ज्ञान की इकाई एवं ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया है
153. पौधों में कुछ लक्षण जोड़ों में पाए जाते हैं, यह निष्कर्ष निकाला- ग्रेगर मेण्डल ने
154. मूल पीढ़ी में बीज हरे और पीले हों तो अगली पीढ़ी के बीजों के बारे में मेण्डल का प्रेक्षण था- ज्यादातर पीले बीज
155. कार्बन डेटिंग संदर्भित करता है- प्राचीन स्थलों में मौजूद हड्डियों या सामग्रियों के आयु मापन
156. दूध का पाश्चुरीकरण किया जाता है- 71°C पर 15 सेकण्ड तक या 62°C पर 32 मिनट तक गर्म करके
157. पुस्तक ‘ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज’ के रचयिता हैं- चार्ल्स डार्विन
158. अचल जीव के उदाहरण हैं- यूप्लैक्टेला, ल्यूकोसोलीनिया
159. गर्म-रुधिर प्राणी का परिचय देने के लिए श्रेष्ठ शिक्षण सामग्री होगी- कक्षा के बाहर बैठा कुत्ता
160. रोनाल्ड रॉस का संबंध है- मलेरिया से
161. उबले और ठंडे किए पानी के एक्वेरियम में मछली मर जाती है क्योंकि पानी- खनिज रहित है
162. बगुला भैंस पर बैठता है, क्योंकि- बगुला तथा भैंस में सहजीवी का संबंध है
163. मच्छर के पेट के अंदर ताक-झांक कर मलेरिया सिद्ध करने वाले वैज्ञानिक- रोनाल्ड रॉस
164. जीवों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है- इथोलॉजी
165. पानी में घुलने वाले पदार्थ हैं- चीनी, सिरका, नमक
166. अशुद्धि, मक्खन और कंकड़ अलग करने की क्रिया कहलाती है- पृथक्करण
167. पदार्थ की इस अवस्था में अणुओं के मध्य की दूरी न्यूनतम होती है- ठोस
168. द्रव्यमान संख्या कहलाती है- प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन की संख्या का योग
169. दूध से दही का बनना है- रासायनिक परिवर्तन
170. वाष्पीकरण की प्रक्रिया सबसे धीमी होगी- सतह क्षेत्र और तापमान दोनों में कमी पर
171. क्वथन और वाष्पीकरण में अंतर है- वाष्पीकरण किसी भी तापमान पर हो सकता है
172. वह परिवर्तन जिसे उत्क्रमित किया जा सकता है- मोम का घोल बनाना
173. दूध से दही बनने की प्रक्रिया को कहते हैं- किण्वन
174. रेत और नमक के मिश्रण को पृथक करने का सही क्रम है- अवसादन, निस्तारण, निस्यंदन, वाष्पन
175. ताजा अण्डा नमक के संतृप्त विलयन में तैरता है क्योंकि- नमक के पानी का घनत्व उच्च होता है
176. एक विलेय का विघटन-दर निर्भर करता है- सतह क्षेत्र पर
177. तालाब से लाए पानी में फिटकरी डालने का कारण है- हल्के निलंबित अपद्रव्यों को अवसादित करना
178. प्रयोगशाला में ऑक्सीजन गैस बनाई जाती है- KClO3 को MnO2 के साथ गर्म करने से
179. रासायनिक अभिक्रियाओं में होता है- रासायनिक बन्धों का टूटना व बनना
180. ‘विलयन’ पाठ की व्याख्या हेतु विलेय के रूप में उपयुक्त पदार्थ है- सोडियम क्लोराइड
181. एक गिलास पानी में चुटकी भर नमक घोलने पर जल का स्तर- एक समान रहेगा
182. धातु के अमलगम में दूसरा तत्व होता है- पारा
183. चींटी के डंक में होता है- फॉर्मिक अम्ल
184. कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाने वाली अधातु है- ब्रोमीन
185. यदि किसी विलयन का pH 2 है, तो यह है- प्रबल अम्ल
186. लवण जो जल का अवशोषण करता है, कहलाता है- हाइग्रोस्कोपिक लवण
187. धातुमय प्रस्तर कहा जाता है- अयस्क को
188. कांसे (ब्रांज) के बारे में सर्वश्रेष्ठ कथन है- कांसा कॉपर और टिन की मिश्र धातु है
189. धावन सोडा का रासायनिक नाम है- सोodium कार्बोनेट
190. फल पकाने में प्रयोग होने वाला रसायन है- कैल्शियम कार्बाइड
191. पीने के पानी में रोगाणुनाशक के रूप में डालते हैं- पोटैशियम परमँगनेट तथा क्लोरीन
192. ड्यूटीरियम समस्थानिक है- हाइड्रोजन का
193. चूना पत्थर कच्चे माल के रूप में प्रयोग होता है- सीमेंट उद्योग में
194. अशुद्ध जल को शोधित किया जाता है- रसायन, जैविक संदूषक और गैसों को हटा कर
195. बायोगैस का मुख्य घटक है- मीथेन
196. बर्तन के पेंदे की बाहरी सतह काली होने का अर्थ है- ईंधन पूर्ण रूप से नहीं जल रहा है
197. डायनामाइट का आविष्कार किया गया था- अल्फ्रेड नोबल के द्वारा
198. दानों को भूसे से अलग करने की प्रक्रिया कहलाती है- थ्रेशिंग
199. शुष्क बर्फ ठोस रूप है- कार्बन डाइऑक्साइड का
200. शून्य घर्षण बल वाले सतह पर चलना है- अपेक्षाकृत असंभव
201. गुरुत्वाकर्षण बल की अनुपस्थिति में वस्तु का भार होगा- भारहीन
202. स्टील की कटोरी पानी पर तैरती है जबकि कील डूब जाती है क्योंकि- कटोरी पर लगने वाला बल उसके भार से अधिक है
203. नींबू नमकीन पानी में तैरता है क्योंकि- नमकीन पानी का घनत्व साधारण पानी से अधिक होता है
204. घड़ी की स्प्रिंग में संग्रहित ऊर्जा है- यांत्रिक ऊर्जा
205. कैंची से आकृतियाँ काटने में उपयोग होने वाला बल है- यांत्रिक बल
206. 50 मीटर ऊँचाई तक जाकर लौट आने वाली गेंद का कुल विस्थापन है- शून्य
207. अदिश राशि है- द्रव्यमान
208. लेंस क्षमता की SI इकाई है- डायोप्टर
209. कपड़े पर दूध उड़ेलने पर मलाई का रह जाना पृथक्करण की प्रक्रिया है- निस्यंदन
210. अनाज में से भूसी निकालने की विधि को कहा जाता है- निष्पादन (फटकना)
211. अंतरिक्ष में गुरूत्व का अनुभव नहीं होता क्योंकि- वहाँ वायुमण्डल नहीं है
212. पर्वतारोहण के दौरान साँस लेने में कठिनाई का मुख्य कारण है- कम वायुदाब
213. 15 g/mL घनत्व और 3 mL आयतन वाली वस्तु का द्रव्यमान होगा- 45 g
214. रेडियोएक्टिवता की तीव्रता मापी जाती है- क्यूरी में
215. परम तापमान पैमाना है- केल्विन पैमाना
216. मानव शरीर का सामान्य तापमान होता है- 37° सेल्सियस
217. सर्दियों में ऊनी वस्त्र गरम रखते हैं क्योंकि- रेशों के बीच फँसी वायु ऊष्मा रोधी है
218. मानव में ध्वनि की श्रव्यता का परिसर है- 20 हर्ट्ज से 20,000 हर्ट्ज
219. लोहे की छड़ को एक सिरे से गर्म करने पर दूसरा सिरा गर्म होना दर्शाता है- ऊष्मा का अच्छा सुचालक
220. ध्वनि ज्यादा तेजी से चलती है- लकड़ी में
221. फारेनहाइट पैमाने पर पानी का क्वथनांक होता है- 212 °F
222. सौर सैल द्वारा किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदला जा सकता है- प्रकाश ऊर्जा
223. चुम्बक की छड़ को चार टुकड़ों में काटने पर ध्रुवों की कुल संख्या होगी- आठ
224. एक उदासीन पिंड में होता है- ऋणात्मक एवम् धनात्मक आवेश बराबर मात्रा में
225. इन्द्रधनुष में रंगों का क्रम है- बैंगनी, नील जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल
226. ऐसी वस्तु जिसमें से प्रकाश-किरण गुजर नहीं सकती, कहलाती है- अपारदर्शी
227. अवतल दर्पण के निकट बिम्ब रखने पर प्रतिबिम्ब होता है- आभासी, सीधा एवं आवर्धित
228. मानवीय नेत्रों के लिए अदृश्यमान वस्तुएँ देखी जा सकती हैं- अल्ट्रावायलेट प्रकाश में
229. विद्युत धारा उत्पन्न करने के उपकरण को कहते हैं- जनित्र
230. नाभिकीय रिएक्टर में ईंधन के लिए प्रयोग होने वाला तत्व है- यूरेनियम
231. पराबैंगनी किरणों में अधिक हानिकारक है- UV-C